Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

August 24, 2026

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत
उत्तराखंड

NeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत

These four Dhams are not just related to temples, but also to Baba's spiritual practice.
Narad PostBy Narad PostMay 12, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NeemKaroliBaba
NeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत :-  उत्तराखंड की पहाड़ियों में बसे कैंची धाम का नाम आज सिर्फ एक मंदिर तक सीमित नहीं रह गया है. पिछले कुछ वर्षों में यह जगह आस्था, अध्यात्म और मानसिक शांति की तलाश करने वाले लोगों के लिए खास केंद्र बन चुकी है. कोई यहां मन की शांति पाने आता है, तो कोई बाबा नीम करोली के चमत्कारों और उनकी कृपा की कहानियों से खिंचा चला आता है।

दिलचस्प बात यह है कि कैंची धाम पहुंचने वाले ज्यादातर श्रद्धालु सिर्फ मुख्य मंदिर के दर्शन कर लौट जाते हैं, जबकि स्थानीय लोग और बाबा के पुराने भक्त मानते हैं कि नीम करोली बाबा के “चार धाम” के दर्शन किए बिना यात्रा पूरी नहीं मानी जाती।

इन चार धामों का संबंध सिर्फ मंदिरों से नहीं, बल्कि बाबा की साधना, उनके जीवन और आध्यात्मिक ऊर्जा से जुड़ा हुआ माना जाता है. यही वजह है कि हर साल हजारों श्रद्धालु कैंची धाम के साथ इन पवित्र स्थलों की यात्रा भी करते हैं. अगर आप भी पहली बार कैंची धाम जाने का प्लान बना रहे हैं, तो इन चार खास स्थानों के बारे में जानना बेहद जरूरी है।

उत्तराखंड के नैनीताल जिले में स्थित कैंची धाम की स्थापना वर्ष 1960 में नीम करोली बाबा ने की थी. पहाड़ों और देवदार के पेड़ों के बीच बना यह आश्रम पहली नजर में ही मन को सुकून देता है. यहां पहुंचते ही भक्तों को अलग तरह की शांति महसूस होती है. देश ही नहीं बल्कि विदेशों से भी लोग यहां बाबा का आशीर्वाद लेने आते हैं. एप्पल के संस्थापक स्टीव जॉब्स और फेसबुक के मार्क जुकरबर्ग जैसे बड़े नाम भी इस धाम से जुड़े रहे हैं ।

यही कारण है कि पिछले कुछ समय में कैंची धाम दुनियाभर में चर्चा का विषय बना हुआ है. यहां आने वाले श्रद्धालुओं का कहना है कि बाबा आज भी अपने भक्तों की सुनते हैं. कई लोग अपने जीवन में सकारात्मक बदलाव का अनुभव साझा करते हैं. चार धाम यात्रा की शुरुआत कैंची धाम से ही होती है. यही वह स्थान है जहां बाबा ने लंबे समय तक साधना की और लोगों को सेवा, प्रेम और भक्ति का संदेश दिया।

मंदिर परिसर में हनुमान जी का भव्य मंदिर है, जहां भक्त घंटों बैठकर ध्यान लगाते हैं. जून महीने में यहां लगने वाला वार्षिक भंडारा लाखों श्रद्धालुओं को आकर्षित करता है. उस दौरान पूरा इलाका भक्तिमय माहौल में डूब जाता है. नैनीताल शहर से करीब 3 किलोमीटर दूर स्थित हनुमानगढ़ी मंदिर भी नीम करोली बाबा की आस्था से जुड़ा प्रमुख स्थल माना जाता है. इस मंदिर का निर्माण भी बाबा ने ही करवाया था. पहाड़ी की ऊंचाई पर बने इस मंदिर से सूर्योदय और सूर्यास्त का दृश्य बेहद खूबसूरत दिखाई देता है. यहां आने वाले श्रद्धालु सिर्फ दर्शन ही नहीं करते, बल्कि घंटों बैठकर पहाड़ों की शांति को महसूस करते हैं।

नैनीताल से भवाली-ज्योलीकोट मार्ग पर लगभग 12 किलोमीटर दूर स्थित भूमियाधार आश्रम बाबा का तीसरा धाम माना जाता है. यह जगह अपेक्षाकृत शांत और कम भीड़भाड़ वाली है. पुराने भक्त बताते हैं कि बाबा यहां अक्सर ध्यान और विश्राम के लिए आया करते थे. आज भी यहां पहुंचने पर एक अलग आध्यात्मिक ऊर्जा महसूस होती है. भवाली से अल्मोड़ा जाते समय रास्ते में पड़ने वाला काकड़ी घाट आश्रम बाबा के चार धामों में सबसे महत्वपूर्ण माना जाता है।

यह स्थान महान संत सोमवारी महाराज की तपोस्थली भी रहा है.कहा जाता है कि यहां बाबा ने शिवलिंग की स्थापना की थी और उन्हें इस स्थान से विशेष लगाव था. नदी किनारे स्थित यह आश्रम प्राकृतिक सुंदरता और आध्यात्मिक शांति का अनोखा मेल दिखाई देता है.स्थानीय श्रद्धालुओं के अनुसार, इन चारों धामों के दर्शन करने के बाद ही बाबा की यात्रा पूर्ण मानी जाती है. माना जाता है कि इससे भक्तों को मानसिक शांति, सकारात्मक ऊर्जा और बाबा का विशेष आशीर्वाद प्राप्त होता है।

 

#NainitalDiaries #PeacefulVibes #UttarakhandTourism BabaNeemKaroli Bhumiyadhar Devbhoomi HanumanGarhi KainchiDham KainchiDhamMandir KainchiDhamYatra KakariGhat khojinarad MiracleBaba naradpost naradpostbreakingnews NeemKaroliBaba SpiritualJourney ViralTravel
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNewClothesVastu : नए कपड़े खरीदने के तुरंत बाद क्यों नहीं पहनना चाहिए?
Next Article BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ?
Narad Post

Related Posts

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

August 24, 2026

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान

By Narad PostAugust 24, 20260

OneNationOneElection : लोकसभा और विधानसभा के चुनाव साथ हों – शिवराज सिंह चौहान :-  हरिद्वार…

SalmanKhanRajkumarSantoshi : कॉमेडी करेंगे सलमान – संतोषी बनाएंगे फिल्म

August 24, 2026

MayonnaiseHealthRisks : क्या आप भी मोमोज के साथ खा रहे हैं मेयोनीज ?

August 24, 2026

ITRDeadline31August2026 : 31 अगस्त से पहले फाइल करें ITR…… वरना

August 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?