Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

October 10, 2026

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ?
dharmik

BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ?

According to Hindu belief, Kalashtami and Sundays are considered to be extremely auspicious and fruitful days for the worship of Lord Batuk Bhairav.
Narad PostBy Narad PostMay 12, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
BatukBhairav
BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

BatukBhairav : कब और कैसे करें भगवान बटुक भैरव की पूजा ? :-  सनातन परंपरा में बटुक भैरव को देवों के देव महादेव का सौम्य बाल स्वरूप माना जाता है. भगवान शिव के अवतार बटुक भैरव की पूजा के लिए कालाष्टमी का पर्व सबसे उत्तम माना गया है. पंचांग के अनुसार प्रत्येक मास के कृष्णपक्ष में पड़ने वाली जिस अष्टमी तिथि पर कालाष्टमी का व्रत रखा जाता है, वह मई महीने में 9 तारीख को पड़ेगा।

कालाष्टमी के दिन भगवान बटुक भैरव की पूजा किस प्रकार की जाती है और इसका क्या धार्मिक महत्व है, आइए इसे विस्तार से जानते हैं।

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान बटुक भैरव की पूजा के लिए कालाष्टमी और रविवार का दिन अत्यंत ही शुभ और फलदायी माना गया है. बटुक भैरव की पूजा के लिए प्रात:काल या फिर रात्रि को 10 बजे के बाद का समय सबसे ज्यादा शुभ माना गया है. बटुक भैरव की रात्रि साधना शीघ्र ही फलदायी मानी गई हैं।

साधक को बटुक भैरव की पूजा उनके मंदिर में जाकर या फिर अपने घर के ईशान कोण में पूर्व या उत्तर दिशा की ओर मुख करके बैठकर करनी चाहिए. भगवान भैरव के चित्र को एक चौकी पर लाल कपड़ा बिछाकर रखें. इसके बाद उस पर गंगाजल छिड़कें और पुष्प, चंदन, धूप, दीप, फल, मिष्ठान, काली उड़द की दाल, वस्त्र आदि अर्पित करें।

भगवान भैरव को प्रसन्न करने के लिए इस दिन मीठी रोटी या रोट का भोग लगाया जाता है. इसके साथ आप उन्हें खीर, आटे व मेवे से बने लड्डू, आटे और गुड़ से बने पुए, गुड़ और चना आदि भी अर्पित कर सकते हैं ।

भगवान भैरव की पूजा में उनके मंत्र “ह्रीं बटुकाय आपदुद्धारणाय कुरु कुरु बटुकाय ह्रीं” का अधिक से अधिक जप करें. बटुक भैरव के मंत्र का जाप आप अपनी आस्था के अनुसार 21, 51 या फिर 100 माला कर सकते हैं. भगवान बटुक भैरव के मंत्र को हमेशा रुद्राक्ष की माला से जाप करें।

हिंदू मान्यता के अनुसार भगवान बटुक भैरव का प्राकट्य आपद् नामक राक्षस के अंत के लिए हुआ था. पौराणिक कथा के अनुसार एक बार आपद् नाम के राक्षस ने तप करके ब्रह्माजी को प्रसन्न करके उनसे यह वरदान प्राप्त कर लिया कि उसका वध सिर्फ 5 साल के बालक द्वारा ही संभव हो सकती है।

यह वरदान पाने के बाद आपद् राक्षस ने तीनों लोकों में हाहाकार मचा दिया. इसके बाद देवताओं की प्रार्थना पर भगवान शिव के तीसरे नेत्र से उनके सौम्य अवतार बटुक भैरव का प्राकट्य हुआ, जिन्हें बटुक भैरव कहा गया. भगवान बटुक भैरव ने आपद् नाम राक्षस को मारकर देवताओं को अभय प्रदान किया।

भगवान बटुक भैरव का प्रसिद्ध मंदिर वाराणसी में स्थित है. भगवान शिव के सौम्य स्वरूप बटुक भैरव की पूजा से मिलने वाले पुण्यफल से व्यक्ति अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करता है. भगवान बटुक भैरव की पूजा एवं व्रत करने से व्यक्ति के सुख-सौभाग्य में वृद्धि होती है और उसे जीवन में किसी भी प्रकार की कमी नहीं रहती है।

 

ApadUddharana BatukBhairav BhairavMantra BhairavPujaVidhi DivineProtection HinduRituals IndianMythology Kalashtami2026 KalashtamiVrat khojinarad LordShivaAvatar naradpost naradpostbreakingnews SanatanDharma SpiritualHealing SundayPuja TantraSadhana VaranasiTemples
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNeemKaroliBaba : जा रहे हैं कैंची धाम? इन 4 मंदिरों के दर्शन बिना अधूरे हैं बाबा नीब करौरी की यात्रा, जानें सभी की खासियत
Next Article CBSE12thResult : CBSE 12वीं रिजल्ट जल्द  , ऐसे मिलेगी फटाफट मार्कशीट
Narad Post

Related Posts

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

October 10, 2026

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026

WaterproofRavan : 38 लाख में तैयार हुआ वाटरप्रूफ रावण !

October 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

ShardiyaNavratri2026 : शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त 

By Narad PostOctober 10, 20260

ShardiyaNavratri2026 :  शारदीय नवरात्रि ‘कलश स्थापना’ का शुभ मुहूर्त  :-  ‘शारदीय नवरात्रि 2026’ की शुरुआत…

WhatsAppAI : अब WhatsApp में AI आपकी तरफ से देगा जवाब

October 10, 2026

DhurandharTheRevenge : ग्रैमी अवार्ड्स की दौड़ में शामिल हुई ‘धुरंधर: द रिवेंज’ की एल्बम

October 10, 2026

WaterproofRavan : 38 लाख में तैयार हुआ वाटरप्रूफ रावण !

October 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?