Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » RabiesOutbreak : क्या संक्रमित गाय का दूध पीने से होता है रेबीज ?
NARAD POST BREAKING NEWS

RabiesOutbreak : क्या संक्रमित गाय का दूध पीने से होता है रेबीज ?

The dog bit; the family failed to realize the danger.
Narad PostBy Narad PostMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
RabiesOutbreak
RabiesOutbreak : क्या संक्रमित गाय का दूध पीने से होता है रेबीज ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

RabiesOutbreak : क्या संक्रमित गाय का दूध पीने से होता है रेबीज ? :-  उत्तर प्रदेश से एक ऐसी खबर सामने आई है जिसने न सिर्फ स्थानीय लोगों को डरा दिया है, बल्कि सेहत को लेकर एक बड़ी बहस भी छेड़ दी है. मामला शिवगढ़ इलाके के थई गाँव का है, जहाँ एक पागल कुत्ते के काटने से पालतू गाय की मौत हो गई।

लेकिन असली ‘हाहाकार’ गाय की मौत के बाद मचा, जब गाँव के एक दर्जन से ज्यादा लोगों को यह अहसास हुआ कि वे पिछले कई दिनों से उसी संक्रमित गाय का दूध पी रहे थे. अब आलम ये है कि दूध पीने वाले हर शख्स को रेबीज का डर सता रहा है और गाँव में अफरा-तफरी का माहौल है।

कुत्ते ने काटा, परिवार समझ नहीं पाया खतरा

पूरी घटना करीब एक सप्ताह पहले शुरू हुई थी. गाँव के रहने वाले प्रेम शंकर की गाय को एक पागल कुत्ते ने काट लिया था. उस वक्त परिवार को लगा कि घाव मामूली है. उन्होंने स्थानीय वेटरिनरी डॉक्टर से सलाह ली, दवाएं लगाईं और हमेशा की तरह गाय का दूध निकालकर उसका इस्तेमाल करते रहे. परिवार को जरा भी अंदाजा नहीं था कि मौत उनके घर के किचन तक पहुंच चुकी है।

गाय को हुआ ‘हाइड्रोफोबिया’

दो दिन पहले अचानक गाय का व्यवहार बदल गया. उसे ‘हाइड्रोफोबिया’ के लक्षण दिखने लगे, जो रेबीज संक्रमण की सबसे खतरनाक और आखिरी स्टेज मानी जाती है. गाय पानी देखते ही उग्र हो जाती थी और अजीब हरकतें करने लगती थी. इसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें गाय की तड़प साफ देखी जा सकती है. शनिवार शाम होते-होते गाय ने दम तोड़ दिया, और इसी के साथ पूरे गाँव में यह खबर फैल गई कि गाय रेबीज से संक्रमित थी।

गाय की मौत के बाद दूध पीने वाले करीब 12-15 लोग आनन-फानन में शिवगढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (CHC) पहुंचे. डर के मारे लोग डॉक्टरों से गुहार लगाने लगे कि उन्हें बचा लिया जाए. स्थिति की गंभीरता को देखते हुए सीएचसी अधीक्षक प्रेम शरण ने तुरंत सभी को ‘एंटी रेबीज’ इंजेक्शन लगवाने की सलाह दी।

डॉक्टरों ने स्पष्ट किया कि अगर कोई जानवर रेबीज से संक्रमित है, तो उसके दूध का सेवन करना बेहद जोखिम भरा हो सकता है. वायरस दूध के जरिए इंसानी शरीर में पहुंच सकता है, खासकर अगर दूध को सही ढंग से उबाला न गया हो या शरीर में कहीं कोई छोटा सा घाव हो।

 

#AnimalHealth #AntiRabiesVaccine #CowMilkSafety #HydrophobiaAwareness #InfectedMilkDanger #MadDogBite #MedicalEmergency #PublicHealthSafety #RabiesInCows #RabiesOutbreak #RabiesSymptoms #ShivgarhNews #ViralHealthNews HealthAlert khojinarad naradpost naradpostbreakingnews UttarPradeshNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRobotics : चीन में AI रोबोट का कमाल!
Next Article SanjayDutt : बॉक्स ऑफिस पर होगा ‘ग्रैंड कमबैक ’!
Narad Post

Related Posts

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

By Narad PostAugust 26, 20260

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?