Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल

July 25, 2026

DharmendraPradhanResigns : जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झूमे छात्र

July 25, 2026

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

July 24, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandFamilyID : क्या है देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना ?
देहरादून

UttarakhandFamilyID : क्या है देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना ?

The senior-most woman will be considered the head of the family.
Narad PostBy Narad PostJune 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandFamilyID
UttarakhandFamilyID : क्या है देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना ?
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandFamilyID : क्या है देवभूमि परिवार पहचान पत्र योजना ? :- उत्‍तराखंड में 15 सालों से रह रहे लोगों को अब उत्तराखंड सरकार देवभूमि परिवार आईडी देने जा रही है । राज्‍यपाल ने देवभूमि परिवार अधिनियम 2026 को मंजूरी दे दी है।

इसके साथ ही ये कानून लागू हो गया है। सभी का केंद्रीयकृत डेटाबेस बनाया जाएगा। इसमें सेंधमारी करने वालों को 10 साल की जेल और 50 लाख रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। आइये आपको इसके बारे में कुछ ख़ास बातें भी बता देते हैं –

आपको बता दें कि पिछले विधानसभा सत्र में मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी की पहल पर देवभूमि परिवार अधिनियम 2026 पेश हुआ था। यहां से पास होने के बाद इसे लोकभवन भेज दिया गया था। राज्‍यपाल लेफ्टिनेंट जनरल (रिटायर्ड) गुरमीत सिंह ने इसे मंजूरी दे दी है। उत्‍तराखंड में अब ह‍र परिवार का एकीकृत पारिवारिक डेटा भंडार और केंद्रीयकृत डेटाबस तैयार किया जाएगा। इसके लिए प्रत्‍येक परिवार को एक विशिष्‍ट देवभूमि परिवार आईडी जारी की जाएगी।

देवभूमि परिवार अधिनियम 2026 को मंजूरी मिलने के साथ ही अब उत्तराखंड में देवभूमि परिवार आईडी जारी करने का रास्ता साफ हो गया है. इसके तहत उत्तराखंड में 15 साल से निवास कर रहे सभी नागरिकों को देवभूमि परिवार आईडी दी जा सकेगी. राज्य सरकार का मकसद है कि प्रदेश में राज्यवासियों का एक केंद्रीयकृत डाटाबेस तैयार किया जाए, जिसके जरिए प्रदेश में संचालित तमाम योजनाओं की हर एक जानकारी न केवल प्रदेश के नागरिकों को हो बल्कि सरकार को भी इसका पता रहे।

वरिष्‍ठ महिला को माना जाएगा परिवार का मुखिया

इस कानून में परिवार की पहचान में महिलाओं को प्राथमिकता दी गई है। 18 वर्ष या उससे अधिक आयु की परिवार की सबसे वरिष्‍ठ महिला को परिवार का मुखिया माना जाएगा।

देवभूमि परिवार कानून के लागू होने के बाद जहां एक तरफ इससे जुड़े तमाम प्रावधानों का लाभ लोगों को मिल पाएगा, तो वहीं ऐसे लोगों के लिए भी इसमें कार्रवाई का प्रावधान किया गया है, जो डेटाबेस से छेड़छाड़ करने के दोषी पाए जाएंगे. इसके लिए कानून में 10 साल की जेल और 50 लाख रुपए तक का जुर्माना तय किया गया है

देवभूमि परिवार आईडी राज्य में निवास करने वाले परिवारों की पूरी जानकारी देगी. यह ऑनलाइन रूप से एक पासबुक के रूप में होगी, जिसमें उत्तराखंड सरकार की ओर से संबंधित परिवार के लिए संचालित योजनाओं की जानकारी का उल्लेख होगा।

इतना ही नहीं किन-किन योजनाओं का यह परिवार लाभ उठा सकता है, इसकी सूचना देने के साथ ही किन योजनाओं का लाभ परिवार ती ओर से उठाया गया है, इसकी भी इसमें विस्तृत डिटेल मौजूद रहेगी।

DataSecurityLaw DevbhoomiFamilyCard DevbhoomiParivarAct2026 DevbhoomiParivarID DevbhoomiPehchanPatra FamilyIDUttarakhand khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UKGovtSchemes UttarakhandDigitalDatabase UttarakhandFamilyID UttarakhandGovernmentScheme UttarakhandNewLaw UttarakhandNews2026 UttarakhandTrending WomenEmpowermentUttarakhand
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandMonsoonAlert : मानसून की दस्तक और सतर्क हुआ पहाड़ !
Next Article NewArmyChief : नए सेना प्रमुख ले. ज. धीरज सेठ 30 जून को संभालेंगे कमान
Narad Post

Related Posts

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल

July 25, 2026

DharmendraPradhanResigns : जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झूमे छात्र

July 25, 2026

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

July 24, 2026

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

July 24, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल

By Narad PostJuly 25, 20260

UTUPaperLeak : देहरादून में UTU पेपर लीक के प्रदर्शन के दौरान बवाल :-  देहरादून में…

DharmendraPradhanResigns : जंतर-मंतर पर जश्न का माहौल, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद झूमे छात्र

July 25, 2026

Helpline112 : अब सभी आपातकालीन सेवाएं होंगी 112 से एकीकृत: मुख्य सचिव ने दिए निर्देश

July 24, 2026

ShramikKalyanYojana : सीएम धामी ने श्रमिकों के लिए शुरू कीं नई कल्याणकारी योजनाएं

July 24, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?