Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास
उत्तराखंड

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

In this regard, Rural Development Secretary Dhiraj Garbyal stated that e-KYC has been completed for 91.57% of the active workers in the state.
Narad PostBy Narad PostJuly 2, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
ViksitBharatJiRamJiYojana
ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी - सचिव, ग्राम्य विकास
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास :-  ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के दिशा-निर्देशों के क्रम में राज्य में महात्मा गांधी नरेगा योजना के स्थान पर विकसित भारत – जी राम जी योजना 1 जुलाई से प्रारम्भ कर दी गई है। योजनान्तर्गत अकुशल श्रमिकों को वित्तीय वर्ष में 125 दिन का श्रम रोजगार दिये जाने का प्राविधान है।

योजनान्तर्गत 318 कार्य अनुमन्य कार्यों की सूची में सम्मिलित किए गए हैं। जिसमें जल संरक्षण के 107, मुख्य ग्रामीण अवसंरचना के 88, ग्रामीण आजीविका के 86 एवं आपदा न्यूनीकरण के 37 कार्य हैं। भारत सरकार द्वारा 1 जुलाई से राज्य हेतु ₹300/- प्रतिदिन मजदूरी दर निर्धारित की गई है।

इस संबंध में सचिव, ग्राम्य विकास धीराज गर्ब्याल ने बताया कि प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC की जा चुकी है। शेष सभी जॉब कार्ड धारक परिवारों/श्रमिकों से अपेक्षा की जाती है कि वे सम्बन्धित ग्राम पंचायत/विकासखण्ड कार्यालय में एक सप्ताह के भीतर उपस्थित होकर e-KYC करवा लें, ताकि योजनान्तर्गत आसानी से अकुशल श्रम रोजगार प्राप्त हो सके।

महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत जिन सक्रिय श्रमिकों की e-KYC की जा चुकी है, उनके जॉब कार्ड विकसित भारत – जी राम जी योजनान्तर्गत ग्रामीण रोजगार गारंटी कार्ड बनने तक वैध रहेंगे।

उन्होंने बताया कि राज्य में वर्तमान में महात्मा गांधी नरेगा योजनान्तर्गत गतिमान कार्यों को विकसित भारत – जी राम जी योजना में अनुमन्य कार्यों के आधार पर समाहित किया जाएगा। इसके लिये समस्त ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के क्षमता विकास हेतु जनपद स्तर पर कार्यशाला का आयोजन किया जाएगा।

सचिव ने जानकारी दी कि राज्य में ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार के निर्देशों के क्रम में समस्त ग्राम पंचायतों में प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण के अन्तर्गत पीएमएवाई-जी 2.0 सर्वेक्षण सूची का अन्तिमीकरण किए जाने हेतु ग्राम सभा की खुली बैठकें आयोजित कराई जा रही हैं, जिसकी अन्तिम तिथि 10 जुलाई, ग्रामीण विकास मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा निर्धारित की गई है।

बैठकों में सर्वेक्षण में चिन्हित लाभार्थियों की पात्रता का निर्धारण सम्बन्धित ग्राम सभा द्वारा किया जा रहा है। साथ ही ग्राम सभा की खुली बैठक में किसी पात्र व्यक्ति/परिवार के सर्वे से वंचित/छूटने का प्रकरण संज्ञान में आने पर विकासखण्ड स्तरीय अधिकारियों द्वारा वंचित/छूटे परिवारों की सूची जनपद को प्रेषित की जाएगी। जनपदों द्वारा सूची 6 जुलाई तक शासन को प्रेषित की जानी है, ताकि सूची ससमय आवश्यक कार्रवाई हेतु भारत सरकार को प्रेषित की जा सकें।

125DaysEmploymentScheme DhirajGarbyalGramyaVikas GramPanchayatElectionNews GramSabhaMeetingUttarakhand khojinarad MNREGANewNameChange ModiSarkarNewScheme2026 naradpostbreakingnews PMAYG2SurveyUttarakhand UttarakhandDailyWages300 UttarakhandGovernmentScheme UttarakhandGovtJobs2026 UttarakhandGramyaVikas2026 UttarakhandLaborCardEKYC UttarakhandPradhanMantriAwas ViksitBharatGraminYojana ViksitBharatJiRamJiYojana
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandMedicalNews : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान
Next Article UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका
Narad Post

Related Posts

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

July 2, 2026

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

UttarakhandMedicalNews : उत्तराखंड के मेडिकल कॉलेजों में बनेगा AI सेंटर ऑफ एक्सीलेंस, स्वास्थ्य मंत्री का बड़ा ऐलान

July 2, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के दिए निर्देश

By Narad PostJuly 2, 20260

HaridwarKumbhMelaUpdates : मेलाधिकारी ने एनएच के कार्यों की समीक्षा कर काम की गति बढ़ाने के…

HarsilFloodAlert2026 : नदी का जलस्तर बढ़ने से हर्षिल में आपदा की आशंका

July 2, 2026

UttarakhandElection2027 : 2027 चुनाव: कांग्रेस में टिकट पाना नहीं होगा आसान, तीन टेस्ट पास करने वालों को ही मिलेगा मौका

July 2, 2026

ViksitBharatJiRamJiYojana : प्रदेश में 91.57% सक्रिय श्रमिकों की e-KYC पूरी – सचिव, ग्राम्य विकास

July 2, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?