BudhAsta2026 : बुध अस्त के साए में शुरू होगा जुलाई महीना :- कर्क राशि में संचरण कर रहे बुध अपनी चाल में बड़ा बदलाव करने जा रहे हैं.जब कोई ग्रह सूर्य के करीब आ जाता है, तो वह अस्त हो जाता है यानी कि उसका प्रभाव क्षीण हो जाता है और वह अशुभ फल देने लगता है. ज्योतिषाचार्य के अनुसार, बुध ग्रह बुद्धि, वाणी और व्यापार के कारक ग्रह हैं।
ऐसे में 30 जून 2026 से बुध का अस्त होना ज्योतिष की दृष्टि से 5 राशि वालों के धन, करियर, मानसिक स्थिति आदि पर नकारात्मक असर डाल सकता है. द्रिक पंचांग के अनुसार बुध 30 जून 2026 की रात 08:22 बजे से अस्त होंगे और 25 जुलाई 2026 की सुबह 04:34 बजे उदित होंगे. जानें यह समय किन 5 राशियों के लिए अशुभ फल दे सकता है।
बुध अस्त का 5 राशियों पर नकारात्मक असर
1. मिथुन राशि : मिथुन राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं और उनका अस्त होना इस राशि के लोगों पर सीधा असर डालेगा. कार्यक्षेत्र में किसी से विवाह होने की आशंका है. कोई गलतफहमी हो सकती है. बेहतर है इस समय में किसी से न उलझें. अपनी वाणी पर काबू रखें. कारोबार में बड़ा निवेश न करें. इस समय में महत्वपूर्ण निर्णय टालना ही बेहतर है।
उपाय – गाय को हरा चारा खिलाएं
2. कर्क राशि : कर्क राशि में ही बुध संचरण कर रहे हैं और इसी राशि में पहले वक्री और फिर अस्त हो रहे हैं. जिसका नकारात्मक असर कर्क राशि वालों पर हो सकता है. आप गुस्से, बेचैनी और चिड़चिड़ाहट के शिकार हो सकते हैं. कहीं पैसा फंस सकता है. काम का दबाव रहेगा।
उपाय – योग, ध्यान का सहारा लें
3. कन्या राशि : कन्या राशि के स्वामी बुध ग्रह हैं. बुध का अस्त होना कन्या राशि वालों के करियर पर बुरा असर डाल सकता है. आप पर काम का बोझ अचानक बढ़ सकता है. साथ ही आपको मेहनत का फल न मिलने से निराशा हो सकती है. उलझन और चिड़चिड़ापन रहेगा. सेहत को लेकर लापरवाही न करें. स्किन संबंधी समस्या हो सकती है. धन रुक सकता है।
उपाय – बुधवार को गणेश जी को दूर्वा अर्पित करें
4. वृश्चिक राशि : वृश्चिक राशि वालों के लिए भी बुध का अस्त होना अच्छा नहीं कहा जा सकता. धन हानि होने के योग बन रहे हैं. किसी से झगड़ा हो सकता है. बेहतर है कम बोलें. कारोबार मंदा रह सकता है या नुकसान हो सकता है. बड़े खर्च आपका बजट बिगाड़ सकते हैं।
उपाय – बुधवार को किन्नरों को दान देना शुभ रहेगा. गरीबों को हरी मूंग या हरे कपड़े दान करें।
5. मीन राशि : अस्त बुध मीन राशि वालों के रिश्तों पर बुरा असर डाल सकते हैं. घर में किसी से मतभेद हो सकते हैं. धैर्य से काम लें. जो लोग पार्टनरशिप में कारोबार करते हैं, उनके बीच भी गड़बड़ी हो सकती है या काम में उतार-चढ़ाव आ सकते हैं. काम में कोई लापरवाही न करें. बिना पढ़े कागजी कार्यवाही न करें।
उपाय – बुधवार के दिन भगवान गणेश को दूर्वा और मोदक अर्पित करें।
