Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन

August 1, 2026

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

August 1, 2026

UttarakhandRain : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक

August 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन
देश

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन

Why did the government take this decision?
Narad PostBy Narad PostAugust 1, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
FSSAINews
FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, 'Energy Drink' शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन :- भारत में बिकने वाले हाई-कैफीन बेवरेज पर सरकार सख्त रुख अपनाने जा रही है. फूड सेफ्टी एंड स्टैंडर्ड्स अथॉरिटी ऑफ इंडिया (FSSAI) ने PepsiCo के Sting, Red Bull, Monster, Reliance के Campa Energy और अन्य कंपनियों से कहा है कि वे अपने प्रोडक्ट्स पर एनर्जी ड्रिंक या इससे मिलते-जुलते शब्दों का इस्तेमाल बंद करें।

सरकार का कहना है कि भारत में एनर्जी ड्रिंक के लिए कोई अलग फूड स्टैंडर्ड तय नहीं है और ऐसे दावे कंज्यूमर्स को भ्रमित कर सकते हैं. इस फैसले का कई बड़ी कंपनियों ने विरोध किया, लेकिन सरकार अपने रुख पर कायम है. कंपनियों को नए नियम लागू करने के लिए 90 दिन का समय दिया गया है।

रिपोर्ट के मुताबिक, हाल ही में हुई बैठक में कंपनियों ने इस फैसले से होने वाले कारोबारी नुकसान की बात उठाई. उनका कहना था कि सालों से उनकी ब्रांड आइडेंटिटी एनर्जी ड्रिंक के रूप में बनी हुई है और अचानक लेबल बदलने से कंज्यूमर्स में भ्रम पैदा होगा।

हालांकि, FSSAI के सीईओ ने साफ कर दिया कि अगर कंपनियां इस फैसले से असहमत हैं तो वे कोर्ट का दरवाजा खटखटा सकती हैं, लेकिन नियमों का पालन करना होगा. रिपोर्ट के अनुसार, इंडस्ट्री ने फिलहाल 90 दिनों के भीतर नए लेबल के साथ प्रोडक्ट्स बेचने पर सहमति जताई है.

सरकार ने क्यों लिया यह फैसला ?

FSSAI का कहना है कि भारत में एनर्जी ड्रिंक नाम की कोई आधिकारिक फूड कैटेगरी या स्टैंडर्ड मौजूद नहीं है. ऐसे में किसी बेवरेज को शरीर और दिमाग को ऊर्जा देने वाला या कमजोरी दूर करने वाला बताना मिसलीडिंग क्लेम माना जा सकता है. इसी वजह से कंपनियों को ऐसे दावे और लेबल हटाने के निर्देश दिए गए हैं।

किन कंपनियों पर पड़ेगा असर?

इस फैसले का असर दुनिया और भारत की कई बड़ी कंपनियों पर पड़ेगा. इनमें PepsiCo (Sting), Red Bull, Monster Beverage, Reliance (Campa Energy) और Hell Energy जैसे ब्रांड्स शामिल हैं. इन सभी ने अपने प्रोडक्ट्स की मार्केटिंग एनर्जी ड्रिंक के रूप में की है.भारत का एनर्जी ड्रिंक मार्केट तेजी से बढ़ रहा है।

रिपोर्ट के मुताबिक, 2028 तक यह 1.6 बिलियन डॉलर का हो सकता है और इसमें हर साल करीब 12.6% ग्रोथ का अनुमान है. खासकर युवाओं और छोटे शहरों में इन ड्रिंक्स की मांग लगातार बढ़ रही है.रिपोर्ट के अनुसार, राजस्थान एडमिनिस्ट्रेशन पहले ही Sting, Campa Energy और Red Bull जैसे प्रोडक्ट्स के खिलाफ कार्रवाई कर चुका है।

साथ ही Amazon, Flipkart, Blinkit और Instamart जैसे ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स से भी कहा गया है कि वे इन प्रोडक्ट्स को एनर्जी ड्रिंक के नाम से प्रमोट न करें।

क्या होगा आगे?

सरकार का कहना है कि उसका मकसद कंज्यूमर्स को सही जानकारी देना और मिसलीडिंग क्लेम्स पर रोक लगाना है. दूसरी ओर, कंपनियों का मानना है कि इस फैसले से उनकी ब्रांड आइडेंटिटी और बिजनेस प्रभावित हो सकता है. ऐसे में आने वाले दिनों में यह मामला कोर्ट तक भी पहुंच सकता है. फिलहाल कंपनियों के पास नए नियमों के मुताबिक लेबल बदलने के लिए 90 दिन का समय है।

#BusinessNewsIndia #CampaEnergy #ECommerceRules #EnergyDrinkBan #FoodSafetyIndia #FSSAINews #FSSAIRules #HighCaffeineBeverage #IndianMarketNews #MisleadingAds #MonsterEnergy #PepsiCoIndia #RedBullIndia #StingEnergy ConsumerAwareness khojinarad naradpost naradpostbreakingnews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज
Narad Post

Related Posts

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

August 1, 2026

UttarakhandRain : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक

August 1, 2026

CyberSecurityLaw : डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक पर बनेगा सख्त कानून

August 1, 2026

VocationalEducation : सरकारी स्कूलों में व्यावसायिक पाठ्यक्रम जारी रहेगा – डॉ.धन सिंह रावत

August 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द के इस्तेमाल पर लगाया बैन

By Narad PostAugust 1, 20260

FSSAINews : सरकार का बड़ा फैसला: FSSAI ने कंपनियों को दिया झटका, ‘Energy Drink’ शब्द…

UttarakhandElection2027 : उत्तराखंड में 2027 विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज

August 1, 2026

UttarakhandRain : खराब मौसम के कारण उच्च हिमालयी क्षेत्रों में पर्यटकों की आवाजाही पर लगी अस्थायी रोक

August 1, 2026

CyberSecurityLaw : डिजिटल अरेस्ट और AI डीपफेक पर बनेगा सख्त कानून

August 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?