Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

September 23, 2026

MikaSingh : उम्र और शरीर को लेकर ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए – मीका सिंह

September 23, 2026

UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandTrafficRules : सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा जागरूकता फिल्मों का हो प्रदर्शन
देहरादून

UttarakhandTrafficRules : सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा जागरूकता फिल्मों का हो प्रदर्शन

Narad PostBy Narad PostAugust 20, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandTrafficRules
UttarakhandTrafficRules : सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा जागरूकता फिल्मों का हो प्रदर्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandTrafficRules : सिनेमाघरों में सड़क सुरक्षा जागरूकता फिल्मों का हो प्रदर्शन :-  मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति, सड़क सुरक्षा उपायों, ब्लैक स्पॉट के सुधार सहित जनपद स्तरीय सड़क सुरक्षा समितियों की समीक्षा बैठक में सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए संबंधित विभागों को आपसी समन्वय के साथ प्रभावी एवं समयबद्ध कार्रवाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

बैठक के दौरान, मुख्य सचिव ने प्रदेश में सड़क दुर्घटनाओं की स्थिति की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि दुर्घटनाओं के कारणों का वैज्ञानिक ढंग से विश्लेषण किया जाए।

उन्होंने सड़क की डिजाइन, रोड ज्योमेट्रिक्स तथा अन्य तकनीकी कमियों पर विशेष ध्यान दिए जाने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जिन स्थानों पर सड़क की स्थिति अथवा डिजाइन के कारण दुर्घटनाओं की आशंका बढ़ रही है, वहां संबंधित अधिकारियों से समन्वय कर आवश्यक सुधारात्मक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

मुख्य सचिव ने कहा कि मा. उच्चतम न्यायालय के निर्देशों का पूर्णतः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, उन्होंने दो पहिया वाहन चालकों एवं सवारियों के लिए हेलमेट के अनिवार्य उपयोग को प्रभावी रूप से सुनिश्चित करने तथा यातायात नियमों का पालन न करने वालों के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने परिवहन एवं पुलिस विभाग को नियमित रूप से प्रवर्तन संबंधी कार्रवाई की समीक्षा करने के निर्देश दिए।मुख्य सचिव ने पर्वतीय मार्गों पर सुरक्षा की दृष्टि से बांस के वृक्षों तथा क्रैश बैरियर/पैराफिट आदि के संबंध में पूर्व में वन एवं लोक निर्माण विभाग को दिए गए निर्देशों पर हुई कार्रवाई की जानकारी भी ली । साथ ही अन्य राज्यों में अपनाई जा रही बेहतर सड़क सुरक्षा व्यवस्थाओं का अध्ययन कर उन्हें उत्तराखण्ड में लागू करने की संभावनाओं पर भी विचार करने के निर्देश दिए गए।

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने के लिए सेंसिटाइजेशन कैंप आयोजित करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि दुर्घटना के बाद रेस्क्यू आदि कार्यों के सेंसिटाइज़ेशन के लिए पुलिस, स्वास्थ्य एवं परिवहन विभाग की संयुक्त वर्कशॉप आयोजित की जाए। उन्होंने कहा कि सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान को केवल औपचारिकता तक सीमित न रखते हुए प्रत्येक दो-तीन माह में अभियान मोड में व्यापक स्तर पर संचालित किया जाए।

इसके लिए प्रचार-प्रसार का वार्षिक प्लान तैयार किया जाए। मुख्य सचिव ने राहवीर योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार सुनिश्चित किए जाने के निर्देश दिए। उन्हें परिवहन विभाग को निर्देश दिए कि हिट एंड रन के लंबित मामलों की सूची संबंधित जिलाधिकारियों को उपलब्ध कराई जाए। उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी अपने जनपद में लंबित मामलों की स्वयं भी समीक्षा कर शीघ्र से शीघ्र निस्तारित करें।

मुख्य सचिव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता फिल्मों का स्थानीय सिनेमाघरों में प्रदर्शन कराने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जागरूकता गतिविधियों के लिए विभागों द्वारा वर्षभर का समेकित प्रचार-प्रसार कैलेंडर तैयार किया जाए, ताकि अलग-अलग समय पर लक्षित समूहों के बीच सड़क सुरक्षा संबंधी संदेश प्रभावी ढंग से पहुंचाया जा सके।

मुख्य सचिव ने ब्लैक स्पॉट के सुधार कार्यों में तेजी लाते हुए निर्धारित समय सीमा में कार्य पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने शिक्षा विभाग एवं परिवहन विभाग के समन्वय से विद्यालयों में सड़क सुरक्षा क्लबों की स्थापना और उन्हें सक्रिय रूप से संचालित करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी संबंधित विभागों को निर्देशित किया कि सड़क सुरक्षा से जुड़े कार्यों में विभागीय समन्वय, नियमित अनुश्रवण और एक्शन टेकन रिपोर्ट की नियमित रिपोर्टिंग सुनिश्चित की जाए।

AnandBardhanCS BlackSpotFixUttarakhand CinemaHallSafetyFilms CrashBarrierUttarakhand HelmetRuleUttarakhand HillRoadsSafety HitAndRunCases khojinarad naradpost naradpostbreakingnews RahveerYojanaUttarakhand RoadSafetyCalendar RoadSafetySensitization RoadSafetyUttarakhand SchoolRoadSafetyClub ScientificAccidentAnalysis UttarakhandPoliceTransport UttarakhandTrafficRules
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleDrinkingStrawProsCons : स्ट्रॉ से पीने के नुकसान है या फायदे -पढ़िए काम की खबर
Next Article ArjunaAward2025 : 17 खिलाड़ियों को मिलेगा अर्जुन अवॉर्ड
Narad Post

Related Posts

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

September 23, 2026

MikaSingh : उम्र और शरीर को लेकर ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए – मीका सिंह

September 23, 2026

UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

September 23, 2026

CyberFraud : KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी

September 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

By Narad PostSeptember 23, 20260

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल :-  उत्तराखंड में…

MikaSingh : उम्र और शरीर को लेकर ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए – मीका सिंह

September 23, 2026

UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

September 23, 2026

CyberFraud : KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी

September 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?