Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

September 23, 2026

MikaSingh : उम्र और शरीर को लेकर ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए – मीका सिंह

September 23, 2026

UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

September 23, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » CyberFraud : KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी
उत्तराखंड

CyberFraud : KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी

According to reports, 54-year-old Kamal Singh was a resident of Kinjhani in the Ukhimath tehsil of Rudraprayag district.
Narad PostBy Narad PostSeptember 23, 2026Updated:September 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
CyberFraud
CyberFraud : KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

CyberFraud : KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी :-  रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील क्षेत्र निवासी एक व्यक्ति से साइबर ठगों ने KBC के नाम पर करीब 1.50 करोड़ रुपए की ठगी कर ली. ठगों ने फेसबुक पर चल रहे ‘KBC चेहरा पहचानो गेम’ के नाम पर 8.5 लाख रुपए जीतने और कार इनाम में मिलने का झांसा दिया।

इनाम की रकम जारी करने के नाम पर टैक्स और अलग-अलग शुल्क बताकर पीड़ित से लगातार पैसे जमा कराए गए. पीड़ित की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में मुकदमा दर्ज कर पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

जानकारी के अनुसार रुद्रप्रयाग जिले के उखीमठ तहसील के किंझाणी निवासी 54 वर्षीय कमल सिंह ने साइबर पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई है. उनका कहना है कि 14 जनवरी 2026 को उन्होंने फेसबुक पर ‘KBC चेहरा पहचानो’ गेम में हिस्सा लिया था. इसके बाद उन्हें 8.5 लाख रुपये जीतने का मैसेज मिला. नितिन नाम के व्यक्ति ने व्हाट्सऐप के जरिए संपर्क किया।

शुरुआत में टैक्स के नाम पर 1,550 रुपए जमा कराए. इसके बाद अलग-अलग व्हाट्सऐप नंबरों से ठगों ने संपर्क किया. भरोसा जीतने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुकेश अंबानी और अमिताभ बच्चन के फोटो के साथ RBI के फर्जी दस्तावेज भी भेजे गए. ठगों ने बताया कि कमल सिंह ने 8.5 लाख रुपए के साथ एक चार पहिया वाहन भी जीता है।

इनाम और कार दिलाने के नाम पर मार्च से सितंबर 2026 के बीच पीड़ित से अलग-अलग बैंक खातों में रकम ट्रांसफर कराई गई. शिकायत के मुताबिक, उन्होंने बैंक ऑफ बड़ौदा, SBI, चमोली जिला सहकारी बैंक और उत्तराखंड ग्रामीण बैंक के खातों से पैसे भेजे. आरोप है कि ठगों की मांग पूरी करने के लिए उन्होंने परिचितों से उधार लेकर भी रकम दी।

इस तरह करीब 1.50 करोड़ रुपए ठगों के पास पहुंच गए. लगातार पैसे देने के बावजूद जब न इनाम मिला और न कार, बल्कि और रकम की मांग की जाने लगी. तब पीड़ित को साइबर ठगी का अहसास हुआ. उसके बाद उन्होंने साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन देहरादून में शिकायत दर्ज कराई।

एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया है कि पीड़ित कमल सिंह की शिकायत के आधार पर अज्ञात आरोपियों के खिलाफ IT Act की धारा 66, 66D और BNS की धारा 318(4), 61(2)के तहत मुकदमा दर्ज किया है. पुलिस मोबाइल नंबरों, व्हाट्सऐप अकाउंट, बैंक खातों और रकम के ट्रांजेक्शन की जांच कर रही है।

#OnlineScam CyberCrime CyberFraud CyberFraudNews DehradunCyberCrime FacebookScam KBCFraud KBCOnlineGame KBCScam KBCScamUttarakhand khojinarad LotteryScam naradpost naradpostbreakingnews PrizeScam RudraprayagNews UttarakhandCyberCrime UttarakhandNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleAdnanSami : अदनान सामी के घर में करोड़ों का खजाना !
Next Article UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन
Narad Post

Related Posts

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

September 23, 2026

MikaSingh : उम्र और शरीर को लेकर ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए – मीका सिंह

September 23, 2026

UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

September 23, 2026

AdnanSami : अदनान सामी के घर में करोड़ों का खजाना !

September 23, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल

By Narad PostSeptember 23, 20260

UttarakhandElection2027 : 2027 के चुनावी रण से पहले उत्तराखंड में बढ़ी हलचल :-  उत्तराखंड में…

MikaSingh : उम्र और शरीर को लेकर ट्रोलिंग बंद होनी चाहिए – मीका सिंह

September 23, 2026

UttarakhandFilmAwards : उत्तराखंड फिल्म पुरस्कार: 5 अक्टूबर तक होंगे आवेदन

September 23, 2026

CyberFraud : KBC के नाम पर उत्तराखंड के शख्स से 1.5 करोड़ की साइबर ठगी

September 23, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?