Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

September 1, 2026

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » RishikeshMahayojana2026 : ऋषिकेश के सर्वांगीण विकास में बढ़ेगी रफ़्तार – डॉ. आर. राजेश कुमार
देहरादून

RishikeshMahayojana2026 : ऋषिकेश के सर्वांगीण विकास में बढ़ेगी रफ़्तार – डॉ. आर. राजेश कुमार

In compliance with this, the Tehri and Pauri authorities submitted their proposals to the government.
Narad PostBy Narad PostAugust 31, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
RishikeshMahayojana2026
RishikeshMahayojana2026 : ऋषिकेश के सर्वांगीण विकास में बढ़ेगी रफ़्तार - डॉ. आर. राजेश कुमार
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

RishikeshMahayojana2026 : ऋषिकेश के सर्वांगीण विकास में बढ़ेगी रफ़्तार – डॉ. आर. राजेश कुमार :-  धार्मिक और पर्यटन नगरी ऋषिकेश के सुनियोजित और सर्वांगीण विकास को लेकर उत्तराखण्ड सरकार ने कवायद तेज कर दी है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर आवास विभाग ने ऋषिकेश महायोजना को अंतिम रूप देने की प्रक्रिया तेज करते हुए इससे जुड़े लंबित मामलों के निस्तारण पर जोर दिया है।

इसी क्रम में सचिव, आवास डॉ. आर. राजेश कुमार की अध्यक्षता में देहरादून, पौड़ी गढ़वाल और टिहरी गढ़वाल के संबंधित विकास प्राधिकरणों के साथ समीक्षा बैठक हुई। बैठक में भवन ऊंचाई, सड़क चौड़ाई, यातायात, आवासीय एवं व्यावसायिक गतिविधियों सहित महायोजना से जुड़े विभिन्न तकनीकी और नियोजन संबंधी विषयों पर चर्चा की गई।

ऋषिकेश महायोजना का क्षेत्र तीन जिलों से जुड़ा होने के कारण देहरादून, टिहरी और पौड़ी गढ़वाल के विकास प्राधिकरणों से प्रस्ताव मांगे गए थे। पूर्व में शासन स्तर पर हुई बैठक में संबंधित प्राधिकरणों को अपने-अपने बोर्ड से अनुमोदित प्रस्ताव उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए थे।

इसके अनुपालन में टिहरी और पौड़ी प्राधिकरणों ने अपने प्रस्ताव शासन को उपलब्ध कराए।  प्राप्त प्रस्तावों और संबंधित अधिकारियों की टिप्पणियों का परीक्षण किया गया।

क्षेत्र की आवश्यकता और सड़क की चौड़ाई के अनुरूप भवनों की ऊंचाई निर्धारित करने के प्रस्तावों पर भी चर्चा हुई। आवश्यकताओं को देखते हुए भवन ऊंचाई को मैदानी क्षेत्रों के मानकों के अनुरूप रखने का अनुरोध किया गया है।

वहीं, पौड़ी गढ़वाल जनपद का क्षेत्र राजाजी राष्ट्रीय उद्यान से सटा होने के कारण यहां पर्यावरणीय संवेदनशीलता और स्थानीय परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए भवन ऊंचाई सीमित रखने के सुझाव को उपयुक्त माना गया।

सचिव ने अधिकारियों को महायोजना से जुड़े सभी लंबित कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि ऋषिकेश जैसे धार्मिक और पर्यटन की दृष्टि से महत्वपूर्ण क्षेत्र के लिए महायोजना केवल भूमि उपयोग का दस्तावेज नहीं, बल्कि आने वाले वर्षों के शहरी और आर्थिक विकास की आधारशिला है।

महायोजना में आवासीय और व्यावसायिक क्षेत्रों के साथ पर्यटन गतिविधियों, यातायात व्यवस्था, पार्किंग, सड़क नेटवर्क और आधारभूत ढांचे के विकास को भी समग्र रूप से शामिल किया जाएगा। सरकार का प्रयास है कि बढ़ते पर्यटन और शहरीकरण के बीच ऋषिकेश में नागरिकों और पर्यटकों को बेहतर सुविधाएं मिले और यातायात व्यवस्था को भी प्रभावी बनाया जा सके।

DehradunNewsHindi DehradunPauriTehriAuthorities DrRRajeshKumarUttarakhand khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PahadNewsHindi PushkarSinghDhamiGovt RajajiNationalParkBufferZone RishikeshDevelopmentPlan RishikeshInfrastructure2026 RishikeshMahayojana2026 RishikeshTourismMasterplan RishikeshTrafficManagement SmartCityRishikesh UrbanDevelopmentUttarakhand UttarakhandHousingDepartment UttarakhandNewsHindi
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleGlacialLakeMonitoringUttarakhand : ग्लेशियर झीलों की रियल टाइम मॉनिटरिंग के निर्देश
Next Article PushkarSinghDhamiUttarakhand : व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री  
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

September 1, 2026

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026

AnupamKher555thFilm : करियर की ‘लैंडमार्क’ 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर, पोस्टर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

September 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

By Narad PostSeptember 1, 20260

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश :-  मुख्य सचिव…

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026

AnupamKher555thFilm : करियर की ‘लैंडमार्क’ 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर, पोस्टर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

September 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?