Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

September 1, 2026

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PushkarSinghDhamiUttarakhand : व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री  
देहरादून

PushkarSinghDhamiUttarakhand : व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री  

The Chief Minister said that traders and industries are the backbone of the state's economy.
Narad PostBy Narad PostAugust 31, 2026Updated:August 31, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PushkarSinghDhamiUttarakhand
PushkarSinghDhamiUttarakhand : व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ - मुख्यमंत्री  
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PushkarSinghDhamiUttarakhand : व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ – मुख्यमंत्री   :-  मुख्यमंत्री ने कुमाऊं मंडल के व्यापारियों, उद्योग प्रतिनिधियों एवं विभिन्न व्यापार मंडलों के पदाधिकारियों से संवाद किया। मुख्यमंत्री ने व्यापारियों की समस्याओं, सुझावों एवं अपेक्षाओं को सुना और राज्य सरकार की ओर से उनके समाधान के लिए हरसंभव सहयोग का भरोसा दिलाया।

संवाद के दौरान व्यापारियों एवं उद्योग प्रतिनिधियों ने जीएसटी से संबंधित प्रक्रियाओं के सरलीकरण, मंडी शुल्क, अतिक्रमण एवं पार्किंग की समस्या, लीज नवीनीकरण, औद्योगिक क्षेत्रों में मूलभूत सुविधाओं के विस्तार, स्थानीय उत्पादों को बेहतर बाजार उपलब्ध कराने तथा युवा उद्यमियों को प्रोत्साहित करने सहित विभिन्न विषय मुख्यमंत्री के समक्ष रखे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि व्यापारी और उद्योग प्रदेश की अर्थव्यवस्था की रीढ़ हैं। छोटे दुकानदार से लेकर बड़े उद्यमी तक प्रत्येक व्यापारी प्रदेश की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण भागीदार है।

राज्य सरकार व्यापारियों एवं उद्यमियों के हितों के प्रति संवेदनशील है और उनके लिए सुरक्षित, पारदर्शी तथा सरल व्यावसायिक वातावरण तैयार करने के लिए निरंतर कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कोविड जैसे चुनौतीपूर्ण समय में भी प्रदेश के किराना एवं रिटेल व्यापारियों ने अपनी जान की परवाह किए बिना लोगों तक राशन एवं अन्य आवश्यक वस्तुएं पहुंचाईं। संकट के समय व्यापारी वर्ग ने समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर यह सिद्ध किया कि वह देश और प्रदेश का मजबूत स्तंभ है। उन्होंने कहा कि हमारे व्यापारी “ब्रांड इंडिया” के सच्चे राजदूत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 12 वर्षों में देश में व्यापार, उद्यमिता और नवाचार के प्रति नया विश्वास पैदा हुआ है।

प्रधानमंत्री का निरंतर प्रयास रहा है कि देश में ऐसा वातावरण तैयार हो, जिसमें सामान्य परिवार का युवा भी नौकरी मांगने वाला नहीं, बल्कि रोजगार देने वाला बनने का सपना देख सके। केंद्र एवं राज्य सरकार इसी सोच के साथ युवाओं में उद्यमिता और स्वरोजगार को प्रोत्साहित कर रही हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार उत्तराखण्ड में ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को और अधिक सरल एवं प्रभावी बनाने की दिशा में लगातार कार्य कर रही है। निवेशकों एवं उद्यमियों की समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए “निवेश मित्र” की व्यवस्था की गई है और सिंगल विंडो सिस्टम को मजबूत किया गया है। वर्तमान में 26 प्रमुख विभागों की 206 से अधिक सेवाएं सिंगल विंडो पोर्टल के माध्यम से ऑनलाइन उपलब्ध हैं।

उन्होंने कहा कि इन्वेस्टर्स समिट के दौरान उद्योग जगत एवं व्यापारियों से प्राप्त सुझावों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार ने 30 से अधिक नीतियां तैयार की हैं। इन नीतियों के निर्माण में उद्योग एवं व्यापार जगत के सुझावों को प्राथमिकता दी गई, जिसके सकारात्मक परिणाम प्रदेश में औद्योगिक गतिविधियों के विस्तार के रूप में सामने आ रहे हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले कुछ वर्षों में प्रदेश में 29 हजार से अधिक नई एमएसएमई इकाइयां स्थापित हुई हैं, जिनसे लगभग 1.27 लाख युवाओं को प्रत्यक्ष रोजगार मिला है। सरकार की सोच स्पष्ट है कि शासन उद्योगों के लिए बाधा नहीं, बल्कि सहयोगी और भागीदार बने। उद्योग बढ़ेंगे तो रोजगार के अवसर बढ़ेंगे और रोजगार बढ़ने से उत्तराखण्ड की अर्थव्यवस्था और अधिक मजबूत होगी।

उन्होंने कहा कि प्रदेश का औद्योगिक विकास केवल मैदानी क्षेत्रों तक सीमित न रहे, इसके लिए पर्वतीय जनपदों में भी औद्योगिक गतिविधियों को प्रोत्साहित किया जा रहा है। चमोली, पौड़ी और अल्मोड़ा में छोटे उद्योगों को बढ़ावा देने के लिए विशेष औद्योगिक पार्कों हेतु भूमि चिन्हित की गई है।

छोटे उद्यमियों को आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए हरिद्वार में फ्लैटेड फैक्ट्री विकसित की जा रही है तथा भविष्य में सेलाकुई और पंतनगर में भी इस प्रकार की सुविधाएं विकसित करने की योजना है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार का उद्देश्य है कि जहां प्रतिभा हो, वहीं अवसर उपलब्ध हों और जहां युवा हों, वहीं रोजगार के साधन विकसित किए जाएं। उत्तराखण्ड का विकास केवल बड़े उद्योगों से संभव नहीं है। गांवों में तैयार होने वाले उत्पाद, शिल्पकार, किसान, छोटे व्यापारी एवं स्थानीय उद्यमी भी प्रदेश की विकास यात्रा के महत्वपूर्ण भागीदार हैं।

BusinessNewsHindi DehradunNewsHindi DhamiGovernmentTraderPolicies EaseOfDoingBusinessUttarakhand FlattedFactoryHaridwar HillIndustryUttarakhand khojinarad KumaonTradersMeeting naradpost naradpostbreakingnews NiveshMitraPortal PahadNewsHindi PushkarSinghDhamiUttarakhand SingleWindowSystemUttarakhand UttarakhandEconomy2026 UttarakhandMSMEDevelopment UttarakhandNewsHindi UttarakhandTraderDialogue
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRishikeshMahayojana2026 : ऋषिकेश के सर्वांगीण विकास में बढ़ेगी रफ़्तार – डॉ. आर. राजेश कुमार
Next Article DehradunUPRoadwaysBuses : देहरादून जाने वाली यूपी रोडवेज बसों पर संकट !
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

September 1, 2026

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026

AnupamKher555thFilm : करियर की ‘लैंडमार्क’ 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर, पोस्टर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

September 1, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश

By Narad PostSeptember 1, 20260

UttarakhandNews : कबाड़ गाड़ियों से मुक्त होंगे थाने! मुख्य सचिव का आदेश :-  मुख्य सचिव…

UttarakhandCM : खटीमा की सड़कों पर पैदल निकले सीएम धामी: डेरी में ली चाय की चुस्की, ‘वोकल फॉर लोकल’ का दिया संदेश

September 1, 2026

LionelMessi : फुटबॉल में एक ‘स्वर्णिम युग’ का अंत: लियोनेल मेसी ने अंतरराष्ट्रीय फुटबॉल से लिया संन्यास

September 1, 2026

AnupamKher555thFilm : करियर की ‘लैंडमार्क’ 555वीं फिल्म लेकर आ रहे हैं अनुपम खेर, पोस्टर शेयर कर फैंस को दिया सरप्राइज

September 1, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?