Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

September 4, 2026

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » HaldwaniControversy : हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट
देहरादून

HaldwaniControversy : हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट

The hearing on this petition is likely to take place in the High Court on September 7.
Narad PostBy Narad PostSeptember 4, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
HaldwaniControversy
HaldwaniControversy : हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

HaldwaniControversy : हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट :- कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की जनसभा के बाद हल्द्वानी के रामलीला मैदान में कथित ‘शुद्धीकरण’ का मामला अब हाई कोर्ट पहुंच गया है। उत्तराखंड हाई कोर्ट में एक जनहित याचिका दायर की गई है। देहरादून के सामाजिक कार्यकर्ता बैजनाथ ने जनहित याचिका दायर की है, जिसमें उन्होंने घटना पर चिंता व्यक्त करते हुए उससे संबंधित इलेक्ट्रॉनिक व दस्तावेजी सबूतों को सुरक्षित रखे जाने का अनुरोध किया है।

इस याचिका पर हाई कोर्ट में 7 सितंबर को सुनवाई होने की संभावना है। याचिका के अनुसार, रामलीला मैदान में खरगे की जनसभा के बाद, उसी जगह पर वैदिक मंत्रों के उच्चारण के बीच गंगाजल छिड़ककर कथित तौर पर ‘शुद्धीकरण’ अनुष्ठान किया गया।

याचिकाकर्ता का तर्क है कि सार्वजनिक जगह पर इस तरह की हरकत से सामाजिक अशांति और तनाव पैदा हो सकता है। याचिकाकर्ता ने घटना से जुड़े सभी इलेक्ट्रॉनिक और दस्तावेज़ी सबूतों को सुरक्षित रखने के लिए निर्देश देने का आग्रह किया है।

इसमें जनसभा की वीडियो रिकॉर्डिंग, जनसभा के बाद कार्यक्रम स्थल पर हुई गतिविधियों की फुटेज और उस क्षेत्र में या उसके आस-पास लगे सीसीटीवी कैमरों की रिकॉर्डिंग को सुरक्षित रखे जाने के निर्देश देने को कहा गया है। याचिकाकर्ता के अनुसार, कथित अनुष्ठान से जुड़ी पूरी सच्चाई और हालात का पता लगाने के लिए सूचना का अधिकार (RTI) कानून के तहत घटना से संबंधित जानकारी भी मांगी गई है।

वहीं, दूसरी ओर खरगे ने हल्द्वानी में उनकी रैली के बाद सभास्थल का कथित तौर पर शुद्धीकरण किए जाने को छुआछूत की घटना करार देते हुए केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा को पत्र लिखकर आग्रह किया कि वह इस मामले में प्राथमिकी दर्ज करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को निर्देश दें। उन्होंने यह भी कहा कि इस प्रकरण को लेकर राज्यसभा के सभापति सी.पी. राधाकृष्णन से भी संपर्क किया जाएगा।

खरगे ने इस मामले में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह की ‘चुप्पी’ को लेकर भी सवाल खड़े किए। उन्होंने राज्यसभा में सदन के नेता नड्डा को लिखे पत्र में इस बात पर हैरानी जताई कि ‘शुद्धीकरण’ की घटना के 24 दिन बाद भी कोई कार्रवाई नहीं हुई है और उलटा राहुल गांधी के खिलाफ मामला दर्ज कर दिया गया, जबकि वह निरंतर दलितों की आवाज उठा रहे हैं।

#HaldwaniControversy #HaldwaniNews #KhargeLetter #KhargeRally #MallikarjunKharge #PublicInterestLitigation #RamlilaMaidanHaldwani #SocialSatyagraha BreakingNewsUttarakhand DevbhoomiNews JPNADDA khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami UttarakhandHighCourt UttarakhandNews UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleLumpySkinDisease : लंपी स्किन बीमारी पर एक्टिव हुआ अल्मोड़ा प्रशासन
Next Article JagannathTempleAssets : हे भगवान् इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं…
Narad Post

Related Posts

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

September 4, 2026

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

By Narad PostSeptember 4, 20260

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि…

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?