Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

September 4, 2026

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन
देहरादून

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

Pension funds amounting to ₹147.05 crore have been transferred to the beneficiaries' accounts.
Narad PostBy Narad PostSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandNews
UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

अगस्त माह में 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन स्वीकृत

जिन पात्र लाभार्थियों का आधार नहीं बन पा रहा, उन्हें चिन्हित कर अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए—मुख्यमंत्री

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैंप कार्यालय में समाज कल्याण विभाग की विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत माह अगस्त 2026 की पेंशन किस्त का वन-क्लिक के माध्यम से भुगतान किया। इसके माध्यम से 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के खातों में 147 करोड़ 05 लाख रुपये की पेंशन धनराशि भेजी गई। अगस्त माह में विभिन्न पेंशन योजनाओं के अंतर्गत 5,605 नए लाभार्थियों की पेंशन भी स्वीकृत की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि समाज के कमजोर, जरूरतमंद एवं वंचित वर्गों को सामाजिक सुरक्षा प्रदान करना राज्य सरकार की प्राथमिकता है। सरकार का प्रयास है कि प्रत्येक पात्र व्यक्ति को सामाजिक सुरक्षा योजनाओं का लाभ सरलता एवं समयबद्धता से मिले। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिये कि पेंशन योजनाओं के क्रियान्वयन में आने वाली व्यावहारिक समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समाधान किया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के माध्यम से पात्र लाभार्थियों को नियमित रूप से पेंशन का भुगतान कर रही है। उन्होंने कहा कि पेंशन व्यवस्था को सरल, पारदर्शी एवं लाभार्थी केंद्रित बनाते हुए प्रत्येक पात्र व्यक्ति को योजनाओं से आच्छादित करने के लिए निरंतर कार्य किया जाए। मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जिन पात्र लाभार्थियों का किसी कारणवश आधार नहीं बन पा रहा है, उन्हें चिन्हित कर उनके लिए अकाउंट बेस्ड पेमेंट की व्यवस्था की जाए, ताकि आधार संबंधी समस्या के कारण कोई भी पात्र लाभार्थी पेंशन के लाभ से वंचित न रहे।

प्रस्तुतीकरण के दौरान बताया गया कि अगस्त 2026 में वृद्धावस्था, विधवा, दिव्यांग, किसान, परित्यक्ता, भरण-पोषण अनुदान, तीलू रौतेली एवं बौना पेंशन योजनाओं के कुल 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों के लिए 147 करोड़ 05 लाख 51 हजार रुपये की धनराशि निर्धारित की गई है। बताया गया कि कुल पेंशन लाभार्थियों में 2 लाख 14 हजार 711 लाभार्थी राष्ट्रीय सामाजिक सहायता कार्यक्रम (NSAP) के अंतर्गत तथा 7 लाख 77 हजार 203 लाभार्थी राज्य स्तर पर आच्छादित हैं। अगस्त माह के पेंशन भुगतान में लगभग 140 करोड़ 11 लाख रुपये राज्यांश तथा 6 करोड़ 94 लाख रुपये केंद्रांश है।

प्रस्तुतीकरण में बताया गया कि अगस्त माह में विभिन्न सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजनाओं के अंतर्गत कुल 5,605 नई पेंशन स्वीकृत की गई हैं। इनमें वृद्धावस्था पेंशन के 3,945, विधवा पेंशन के 1,000, दिव्यांग पेंशन के 416, किसान पेंशन के 106, परित्यक्ता पेंशन के 23 तथा भरण-पोषण अनुदान के 115 लाभार्थी शामिल हैं।

बैठक में आगामी कार्यक्रमों के संबंध में भी प्रस्तुतीकरण दिया गया। बताया गया कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग, भारत सरकार द्वारा 18 एवं 19 सितम्बर 2026 को डॉ. अम्बेडकर अंतरराष्ट्रीय केंद्र, जनपथ, नई दिल्ली में दो दिवसीय राष्ट्रीय विभागीय शिखर सम्मेलन प्रस्तावित है। सम्मेलन में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता से संबंधित प्रमुख प्राथमिकताओं पर केंद्र, राज्यों एवं केंद्रशासित प्रदेशों के बीच संवाद किया जाएगा।

#AccountBasedPayment #DhamiSingleClick #NSAP #OldAgePensionUttarakhand #SocialSecurityPension #WidowPension BreakingNewsUttarakhand DevbhoomiNews DhamiGovt DirectBenefitTransfer DivyangPension khojinarad naradpost naradpostbreakingnews pushkarsinghdhami uttarakhandgovernance UttarakhandNews UttarakhandUpdates
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleMathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल
Next Article HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?
Narad Post

Related Posts

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

September 4, 2026

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026

JagannathTempleAssets : हे भगवान् इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं…

September 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

By Narad PostSeptember 4, 20260

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि…

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?