Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

September 4, 2026

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » JagannathTempleAssets : हे भगवान् इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं…
देश

JagannathTempleAssets : हे भगवान् इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं…

Where does the temple's income come from?
Narad PostBy Narad PostSeptember 4, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
JagannathTempleAssets
JagannathTempleAssets : हे भगवान् इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं...
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

JagannathTempleAssets : हे भगवान् इतने अमीर कि बैंक में ₹1912 करोड़ पड़े हैं :-  पुरी का श्री जगन्नाथ मंदिर कितना अमीर है, इसे लेकर जो कुल संपत्ति सामने आई है, वो जानकर आप खुद चौंक जाएंगे। पुरी में जगन्नाथ मंदिर के बैंक खातों में लगभग 1,912 करोड़ रुपये की बैंक जमा राशि है और मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसके अलावा मंदिर के ‘रत्न भंडार’ में सोने और हीरे के गहने भी रखे हैं। मंदिर प्रशासन के एक बयान से यह जानकारी मिली।

बैंक में कहां रखे हैं ₹1912 करोड़?

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) की ओर से जारी बयान के मुताबिक 31 अगस्त तक तीन योजनाओं के तहत फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 1,811.10 करोड़ रुपये जमा थे। इसमें से 1,311.10 करोड़ रुपये अलग-अलग सरकारी बैंकों में जमा हैं जबकि शेष 500 करोड़ रुपये ओडिशा सरकार द्वारा उपलब्ध कराई गई अक्षय निधि है जिसे मंदिर के लाभ-हानि खाते में रखा गया है।

मंदिर के पास 31 अगस्त तक अलग-अलग बचत खाते, चालू खाते और फ्लेक्सी खातों (बचत खाते और सावधि जमा के मिश्रण वाले खाते) में 100.71 करोड़ रुपये भी थे जिससे इसकी कुल बैंक जमा राशि लगभग 1,911.80 करोड़ रुपये हो गई।

मंदिर की कमाई कहां से होती है?

मंदिर प्रशासन ने बताया कि उसकी आय मुख्य रूप से भक्तों के दान, मंदिर की खदानों से होने वाली कमाई, सावधि जमा पर मिलने वाले ब्याज, जमीन की खरीद-बिक्री और सरकारी अनुदान से होती है।

SJTA के मुख्य प्रशासक अरविंद पाढ़ी ने कहा, ”आय का कुछ हिस्सा अक्षय निधि के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है और दूसरा हिस्सा स्थापना कोष के तौर पर सावधि जमा में रखा जाता है।

बाकी बची आय को मंदिर के कोष में रखा जाता है।” उन्होंने कहा कि मंदिर के रोजमर्रा के खर्च मंदिर के कोष से पूरे किए जाते हैं जबकि बाकी रकम सावधि जमा में रखी जाती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रशासन की मुख्य जिम्मेदारी अपनी सभी संपत्ति का सही ढंग से रखरखाव करना है।

कहां-कितनी जमीन है?

मंदिर के नाम पर देश भर में 60,821 एकड़ जमीन है। इसमें से 60,426 एकड़ जमीन ओडिशा के 24 जिलों में जबकि 395 एकड़ जमीन पश्चिम बंगाल समेत छह अन्य राज्यों में है। मंदिर का सोना, हीरा और अन्य कीमती वस्तुएं कड़ी सुरक्षा के बीच ‘रत्न भंडार’ में रखी गई हैं। अधिकारियों ने बताया कि 48 साल के अंतराल के बाद अभी इनकी लिस्ट बनाई जा रही है।

#ArabindaPadhee #BreakingNewsOdisha #JagannathTempleAssets #JagannathTempleDeposit #LordJagannathPuri #OdishaNews #PuriJagannathWealth #PuriNews #RatnaBhandar #ReligiousNews #SamarpanApp #SJTAUpdate #SrimandirPuri #TempleAssetsIndia khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PuriRathYatra
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHaldwaniControversy : हल्द्वानी ‘शुद्धीकरण’ विवाद अब पहुंचा हाई कोर्ट
Next Article MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल
Narad Post

Related Posts

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

September 4, 2026

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि

By Narad PostSeptember 4, 20260

Janmashtami2026 : जन्माष्टमी पर ऐसे करें अपने लड्डू गोपाल का दिव्य श्रृंगार, घर आएगी सुख-समृद्धि…

HanumanAnshBoxOffice : जानिए हनुमान अंश’ ने चौथे गुरुवार कितना किया कलेक्शन?

September 4, 2026

UttarakhandNews : मुख्यमंत्री ने 9 लाख 91 हजार 914 लाभार्थियों को जारी की सुरक्षा पेंशन

September 4, 2026

MathuraJanmashtami : 200 किलो चांदी के पंचरत्नी पोशाक में दर्शन देंगे लड्डू गोपाल

September 4, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?