Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandTourism : नेटवर्क नहीं तो भी रास्ता दिखाएगा उत्तराखंड का एप
देहरादून

UttarakhandTourism : नेटवर्क नहीं तो भी रास्ता दिखाएगा उत्तराखंड का एप

On this occasion, the Chief Minister stated that Uttarakhand holds immense potential for adventure and trekking tourism.
Narad PostBy Narad PostSeptember 19, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandTourism
UttarakhandTourism : नेटवर्क नहीं तो भी रास्ता दिखाएगा उत्तराखंड का एप
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandTourism : नेटवर्क नहीं तो भी रास्ता दिखाएगा उत्तराखंड का एप :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार को कैंप कार्यालय से उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की GPS/GIS मैपिंग एवं तकनीकी सर्वेक्षण के लिए जाने वाले अभियान दल को फ्लैग ऑफ किया. उत्तराखण्ड पर्यटन विकास परिषद द्वारा गठित टीम चयनित ट्रेक रूट्स का स्थलीय सर्वेक्षण कर उनकी विस्तृत GPS/GIS मैपिंग करेंगी।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखण्ड में साहसिक एवं ट्रेकिंग पर्यटन की अपार संभावनाएं हैं. राज्य के प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्रों के साथ ही दूरस्थ एवं कम प्रसिद्ध ट्रेक रूट्स को सुव्यवस्थित रूप से पर्यटन मानचित्र पर लाने के लिए आधुनिक तकनीक का अधिक से अधिक उपयोग किया जाना जरूरी है।

इस पहल से ट्रेकिंग को अधिक सुरक्षित, सुगम और व्यवस्थित बनाने में मदद मिलेगी. उन्होंने कहा कि राज्य में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा देने के साथ पर्यटकों की सुरक्षा राज्य सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है. ट्रेक रूट्स की वैज्ञानिक मैपिंग से ट्रेकर्स को मार्ग से संबंधित आवश्यक जानकारियां उपलब्ध कराने के साथ ही आपातकालीन परिस्थितियों में राहत एवं बचाव कार्यों को अधिक प्रभावी बनाने में भी सहायता मिलेगी।

सीएम ने कहा कि पर्यटन विकास के साथ उत्तराखण्ड की संवेदनशील हिमालयी पारिस्थितिकी के संरक्षण की दिशा में विशेष ध्यान रखा जा रहा है. उन्होंने कहा कि इस परियोजना से राज्य के दूरस्थ पर्वतीय क्षेत्रों में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा. इससे स्थानीय युवाओं के लिए गाइडिंग, होमस्टे एवं पर्यटन से जुड़ी अन्य गतिविधियों के माध्यम से रोजगार और स्वरोजगार के नए अवसर भी सृजित होंगे. उन्होंने अधिकारियों को परियोजना के क्रियान्वयन में स्थानीय लोगों की सहभागिता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

सचिव पर्यटन धीराज गर्ब्याल ने जानकारी दी कि मैपिंग के आधार पर ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित किया जाएगा, जिससे नेटवर्क कनेक्टिविटी उपलब्ध न होने की स्थिति में भी ट्रेकर्स अपने मोबाइल फोन पर ट्रेल एवं रूट से संबंधित आवश्यक जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

परियोजना के सफल क्रियान्वयन के बाद उत्तराखण्ड ऑफलाइन एवं ऑनलाइन GPS नेविगेशन ऐप विकसित करने वाला देश का पहला राज्य बनेगा. उन्होंने बताया कि मैपिंग के दौरान ट्रेक रूट्स पर कैंप साइट्स, डस्टबिन एवं शौचालय के लिए उपयुक्त स्थानों की भी पहचान की जाएगी।

इससे भविष्य में ट्रेकिंग रूट्स पर आवश्यक सुविधाओं के विकास, बेहतर कूड़ा प्रबंधन तथा पर्यावरण संरक्षण की दिशा में योजनाबद्ध तरीके से कार्य किया जा सकेगा.परियोजना के अंतर्गत DPR और कॉफी टेबल बुक भी तैयार की जाएगी, जिससे राज्य के कम प्रसिद्ध ट्रेकिंग क्षेत्रों को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने में मदद मिलेगी ।

#AdventureTourism #HimalayanTrekking #UttarakhandTourism 100TrekRoutes CMDhami GISMapping GPSMapping GPSNavigation KhojiNaradBreakingNews naradpost naradpostbreakingnews OfflineGPS OfflineNavigation TravelUttarakhand TrekkingApp TrekkingRoutes UttarakhandNews UttarakhandTrekking
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHaripurKalsi : कालसी की धरती इतिहास, आस्था और समृद्ध परंपराओं की भूमि – धामी
Next Article JalSrishtiParkDehradun : ‘देहरादून को मिली जल सृष्टि पार्क’ की सौगात
Narad Post

Related Posts

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

September 19, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा तेज

By Narad PostSeptember 19, 20260

HarishRawatNews : ED कार्रवाई के बाद हरीश रावत ने छोड़े संगठनात्मक पद, कांग्रेस में चर्चा…

UttarakhandNews : उत्तराखंड से खत्म हो चुकी है कांग्रेस’ – मुख्यमंत्री  धामी

September 19, 2026

SalmanKhanUpcomingMovies : 2027-28 में दिखेगा भाईजान का जलवा!

September 19, 2026

SGRRUniversity : एआई, आयुर्वेद, उपनिषद और सतत विकास पर मंथन

September 19, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?