Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा
बॉलीवुड

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

Aishwarya posed for photos with fans.
Narad PostBy Narad PostSeptember 30, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AaradhyaBachchan
AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा :-  ऐश्वर्या राय बच्चन एक बार फिर पेरिस फैशन वीक का हिस्सा बनने पहुंची हैं। इस दौरान उनकी बेटी आराध्या बच्चन भी उनके साथ नजर आईं। पेरिस से सामने आए वीडियो और तस्वीरों में ऐश्वर्या फैंस के बीच घिरी दिखाई दे रही हैं। एक्ट्रेस ने वहां मौजूद प्रशंसकों के साथ गर्मजोशी से मुलाकात की और उनके साथ तस्वीरें भी खिंचवाईं। ऐश्वर्या का यह अंदाज सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच रहा है। ऐश्वर्या का ब्लैक वेल्वेट लुक भी काफी चर्चा में है, रैप पर उनके कॉन्फिडेंस की काफी तारीफ भी हुई है।

फैंस के साथ ऐश्वर्या ने खिंचवाईं तस्वीरें

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे वीडियो में ऐश्वर्या राय बच्चन फैंस के बीच खड़ी नजर आ रही हैं। उनके आसपास कई प्रशंसक मौजूद हैं, जो उनके साथ फोटो लेने के लिए उत्साहित दिखाई दे रहे हैं। ऐश्वर्या ने भी बिना किसी जल्दबाजी के कैमरे की ओर देखकर मुस्कुराते हुए पोज दिए।

एक वीडियो में एक फैन अपना फोन आगे करके ग्रुप सेल्फी लेने की कोशिश करता दिखाई देता है। ऐश्वर्या भी कैमरे के फ्रेम में शामिल होने के लिए आगे झुकती हैं और मुस्कुराकर फोटो क्लिक करवाती हैं। इस दौरान उनका अंदाज काफी सहज नजर आया। ऐश्वर्या के साथ उनकी विदेशी दोस्त भी नजर आईं, जिन्हें एक्ट्रेस गले लगाते दिखीं।

इस खास मौके पर आराध्या बच्चन भी अपनी मां के साथ दिखाई दीं। वीडियो में वह ऐश्वर्या के काफी करीब खड़ी नजर आ रही हैं। आराध्या अक्सर अपनी मां के साथ इंटरनेशनल इवेंट्स में नजर आती हैं और इस बार भी उन्होंने पेरिस फैशन वीक में ऐश्वर्या का साथ दिया।

मां-बेटी की यह मौजूदगी सोशल मीडिया यूजर्स का भी ध्यान खींच रही है। ऐश्वर्या जहां फैंस के साथ बातचीत और तस्वीरों में व्यस्त थीं, वहीं आराध्या उनके पास ही खड़ी नजर आईं।

ऐश्वर्या राय बच्चन पेरिस फैशन वीक में लोरियल पेरिस के वार्षिक रनवे इवेंट ‘ले डेफिले’ में हिस्सा लेने पहुंची हैं। यह कार्यक्रम 28 सितंबर को एफिल टावर के पास प्लास जोफ्र में आयोजित किया गया।

ऐश्वर्या लंबे समय से लोरियल पेरिस की ग्लोबल एंबेसडर हैं और कई बड़े अंतरराष्ट्रीय फैशन और फिल्म इवेंट्स में ब्रांड का प्रतिनिधित्व कर चुकी हैं। कान्स फिल्म फेस्टिवल से लेकर पेरिस फैशन वीक तक ऐश्वर्या का फैशन और ब्यूटी इवेंट्स में खास जुड़ाव रहा है।

AaradhyaBachchan AaradhyaBachchanViral AishwaryaRai AishwaryaRaiBachchan AishwaryaRaiLook AishwaryaRaiViral BlackVelvetGown BollywoodNews CelebrityFashion khojinarad LeDefile2026 LorealParis naradpost ParisFashionWeek ParisFashionWeek2026 ParisRunway TrendingEntertainment Copy Keywords
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleRajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज
Next Article AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं
Narad Post

Related Posts

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

September 30, 2026

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

September 30, 2026

KedarnathDham : 3 दिन बाद खुली केदारनाथ यात्रा , गूंजे जयकारे

September 30, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य

By Narad PostSeptember 30, 20260

YashpalArya : हर योग्य नागरिक का वोट  सुरक्षित हो- यशपाल आर्य :-  नेता प्रतिपक्ष यशपाल…

AadhaarUpdate : आधार कार्ड में नाम बदलना अब आसान नहीं

September 30, 2026

AaradhyaBachchan : पेरिस में ऐश्वर्या राय ने बेटी आराध्या संग दिखाया फैशन का जलवा

September 30, 2026

RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज

September 30, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?