RajkummarRao : राजकुमार राव की ‘प्रहार’ का दमदार ट्रेलर रिलीज :- –26/11 मुंबई आतंकी हमले की कहानी पर बनी फिल्म ‘प्रहार: द अनटोल्ड स्टोरी ऑफ उज्ज्वल निकम’ का ट्रेलर आज रिलीज हो गया है। फिल्म में राजकुमार राव वकील उज्ज्वल निकम की भूमिका निभा रहे हैं। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फिल्म में वामिका गब्बी और जयदीप अहलावत भी अहम किरदारों में हैं, जबकि ललित प्रभाकर आतंकी अजमल कसाब बने हैं।
ट्रेलर में हमले के साथ अदालत में हुई सुनवाई और उज्ज्वल निकम के नजरिए को दिखाया गया है। ट्रेलर मुंबई के छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस पर लॉन्च हुआ, जहां 26/11 हमले में 58 लोगों की जान गई थी। बता दें कि ये फिल्म 16अक्टूबर को रिलीज होगी।
‘प्रहार’ ट्रेलर की बात करें तो यह फिल्म 26/11 के मुंबई आतंकी हमलों से जुड़ी कुछ खास बातें दिखाने का वादा करती है। यह मुख्य रूप से आतंकवादी अजमल कसाब के मुकदमे पर बनी है, जिसे हमलों के दौरान पकड़ा गया था।
ट्रेलर में ऐसे कई सीन्स हैं, जो निश्चित रूप से आपके रोंगटे खड़े कर देंगे और आपको मुंबई में हुई सबसे भयानक घटनाओं में से एक की याद दिला देंगे। ट्रेलर में उज्ज्वल निकम के किरदार को राजकुमार राव ने बहुत अच्छे से निभाया है। उन्होंने एक बार फिर साबित कर दिया है कि वे असल जिंदगी के किरदारों को निभाने के लिए एकदम सही अभिनेता हैं। फिल्म में वामिका गब्बी, निकम की पत्नी के किरदार में नजर आएंगी। हालांकि, ट्रेलर में उन्हें कम स्क्रीन टाइम देखने को मिला है।
इस फिल्म में सिकंदर खेर और जयदीप अहलावत जैसे टैलेंटेड एक्टर्स भी हैं। दोनों ने ही ट्रेलर में अपनी जबरदस्त छाप छोड़ी है। साथ ही एक्टर ललित प्रभाकर, जो अजमल कसाब का रोल निभा रहे हैं। वह भी ट्रेलर के आखिर में नजर आए, जिन्होंने अपने किरदार से सभी का ध्यान अपनी ओर खींच लिया। अविनाश अरुण के निर्देशन में बनी इस फिल्म की कास्ट और कहानी से काफी उम्मीदें हैं।
