Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » AyodhyaFraud : पैसेवाली मैडम को बाबा ने कंगाल बना दिया !  
देश

AyodhyaFraud : पैसेवाली मैडम को बाबा ने कंगाल बना दिया !  

A pattern of extortion through threats.
Narad PostBy Narad PostOctober 9, 2026No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
AyodhyaFraud
AyodhyaFraud : पैसेवाली मैडम को बाबा ने कंगाल बना दिया !  
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

AyodhyaFraud : पैसेवाली मैडम को बाबा ने कंगाल बना दिया !   :-  धर्म और आस्था के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है. हनुमानगढ़ी के पीछे आश्रम बताने वाले एक कथित विवेकानंद महाराज और उसके साथियों पर पुणे की एक महिला से पूजा-पाठ के नाम पर करीब 2 करोड़ रुपये नकद और 80 लाख रुपये की सोने-चांदी की ज्वेलरी हड़पने का आरोप लगा है. पीड़िता की तहरीर पर अयोध्या पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

FIR के अनुसार, पीड़ित महिला लक्ष्मी कामा पत्नी मेरवानी कामा, निवासी वानवाड़ी, पुणे (महाराष्ट्र) पिछले कुछ वर्षों से पुणे एयरपोर्ट में उनकी जमीन चले जाने और उचित मुआवजा न मिलने से मानसिक परेशानी में थीं. इसी दौरान उन्होंने टीवी चैनल पर अयोध्या हनुमानगढ़ी के पीछे आश्रम वाले विवेकानंद महाराज को बाधाओं को पूजा-पाठ से दूर करने का दावा करते देखा।

स्क्रीन पर चल रहे मोबाइल नंबर पर संपर्क करने पर फोन उठाने वाले ने उन्हें अयोध्या आश्रम आने को कहा और कहा कि महाराज जी पूजा से सारी समस्या दूर कर देंगे. साथ ही पूजा सामग्री के लिए कुछ रुपये साथ लाने को कहा गया।

20 लाख और चांदी के मुकुट से शुरू हुई ठगी

पीड़ित महिला ने विश्वास कर बैंक से 20 लाख रुपये निकाले और भगवान राम में आस्था के चलते स्वेच्छा से श्रीराम मंदिर में चढ़ाने के लिए 500 ग्राम चांदी का मुकुट साथ लिया और फ्लाइट से पुणे से अयोध्या आईं।

आरोप है कि अयोध्या एयरपोर्ट पर विवेकानंद महाराज, उसका चेला सूरज और चालक रत्नाकर उसे रिसीव करने आए. गाड़ी में बैठाकर आश्रम के बाहर तक ले गए, जलपान कराकर एक होटल में ले गए और पूजा-पाठ के नाम पर लाए गए 20 लाख रुपये और चांदी का मुकुट लेकर चले गए. अगले दिन फिर आकर फ्लाइट टिकट कराकर उसे एयरपोर्ट पर छोड़ दिया।

धमकी देकर वसूली का सिलसिला

FIR में बताया गया है कि इसके 15 दिन बाद फोन कर फिर 5 लाख रुपये मांगे गए, जो पीड़िता ने बैंक मैनेजर से संपर्क कर उनके बताए अकाउंट में भेज दिए. एक महीने बाद विवेकानंद और सूरज खुद पुणे उसके घर पहुंच गए, एक दिन होटल में रुके और 2 लाख किराया और 18 लाख पूजा के नाम पर ले गए. फिर 15 दिन बाद और पैसे की मांग की गई. पैसे खत्म होने की बात कहने पर आरोपियों ने कहा कि पैसे का प्रबंध नहीं करोगी तो पूजा में विघ्न पड़ जाएगा और मनोकामना पूरी नहीं होगी. डर के कारण महिला ने बेटे से 40 लाख नकद लेकर 20 लाख उन्हें पुणे में ही दे दिए. इसी तरह 2 महीने बाद फिर पुणे आकर 25 लाख नकद और 2 लाख किराये के नाम पर ले गए. पीड़िता का आरोप है कि बार-बार संपर्क कर इस तरह उससे कुल करीब 2 करोड़ रुपये कैश और करीब 80 लाख रुपये की ज्वेलरी ले ली गई।

6 महीने बाद खुली आंख

करीब 6 माह पूर्व जब काम नहीं हुआ तो महिला अयोध्या आई और पैसे-जेवर के बारे में पूछा तो बताया गया कि हनुमान जी के मंदिर में पिलर और अनाथ बच्चियों की शादी में खर्च कर दिया है और पैसा दो तो पूजा पूरी होगी. मना करने पर आरोपियों ने दबाव बनाकर मृत्यु का भय दिखाया।

जान के खतरे से बचने के लिए महिला ने साथ लाए 10 लाख रुपये और दे दिए और पुणे लौट गई. पीड़िता ने पुलिस अधीक्षक नगर, अयोध्या को दी तहरीर में कहा है कि विवेकानंद महाराज, उसके चेले सूरज व चालक रत्नाकर ने बाहरी समझ कर छल-कपट, धोखाधड़ी और मृत्यु का भय दिखाकर उसके करीब 2 करोड़ रुपये और 80 लाख की ज्वेलरी बेईमानी से हड़प ली है. रिपोर्ट दर्ज की गई है. पुलिस मामले की जांच कर रही है।

#AyodhyaNews #FinancialFraud #OnlineNews #ReligiousFraud 2CroreFraud AyodhyaFraud CheatingCase CrimeNews FaithFraud FakeBaba JewelleryFraud khojinarad LatestCrimeNews naradpost naradpostbreakingnews PoliceInvestigation PuneWoman UttarPradeshNews
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आइना !
Next Article OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे
Narad Post

Related Posts

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

By Narad PostOctober 9, 20260

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम :-  आंखों में…

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?