Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आइना !
उत्तराखंड

PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आइना !

Emphasis on the role of panchayats.
Narad PostBy Narad PostOctober 9, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
PushkarSinghDhami
PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आइना !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

PushkarSinghDhami : मुख्यमंत्री ने कांग्रेस को दिखाया आइना ! :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने दिल्ली में राहुल गांधी के नेतृत्व में चल रहे कांग्रेस के प्रदर्शन को लेकर पार्टी पर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में अपनी बात रखने का अधिकार सभी को है, लेकिन केवल विरोध करने से कुछ हासिल नहीं होगा, इसके लिए प्रमाण और परिणाम जरूरी हैं।

मुख्यमंत्री धामी हरिद्वार में एक कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे. इसी दौरान पत्रकारों ने उनसे मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ कांग्रेस के देशव्यापी विरोध प्रदर्शन और दिल्ली में राहुल गांधी की अगुवाई में चल रहे आंदोलन को लेकर सवाल किया।

कांग्रेस को याद दिलाया अतीत

पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि कांग्रेस ने लगातार चुनी हुई कई सरकारों को गिराने का काम किया है. उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस ने अलग-अलग समय पर चुनाव आयुक्तों को बदलने और देश में आपातकाल लगाने जैसे काम किए हैं. मुख्यमंत्री ने कहा कि कांग्रेस को अपने पुराने समय को याद करना चाहिए।

उन्होंने कहा कि आज जब कांग्रेस के पैरों तले जमीन खिसक गई है, तो वह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार, विशेष गहन पुनरीक्षण, ईवीएम, प्रशासनिक व्यवस्था और न्यायालयों समेत कई संस्थाओं को कटघरे में खड़ा कर रही है।

धामी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस जिस तरह का अराजक माहौल बनाने की कोशिश कर रही है, उससे देश की जनता परिचित है.मुख्यमंत्री ने कहा कि जनता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ है. उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने पिछले 12 वर्षों में सेवा और संकल्प के अभियान के साथ दुनिया में भारत का नाम रोशन किया है।

पंचायतों की भूमिका पर जोर

हरिद्वार में मुख्यमंत्री धामी ने इंडस्ट्रियल समिट एंड एक्सपो का उद्घाटन किया और वहां लगाई गई प्रदर्शनी का अवलोकन किया. इसके बाद उन्होंने पंचायत प्रतिनिधि संवाद कार्यक्रम में हिस्सा लिया।

पत्रकारों से बातचीत में मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य की त्रिस्तरीय पंचायत व्यवस्था विकास की महत्वपूर्ण इकाई है. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड का 70 प्रतिशत से अधिक क्षेत्र और आबादी ग्रामीण इलाकों में है, इसलिए गांवों को स्वच्छ, स्वस्थ और मजबूत बनाना सरकार की प्राथमिकता है।

धामी ने कहा कि केंद्र और राज्य सरकार की योजनाओं को गांवों तक पहुंचाने में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत और जिला पंचायत सदस्यों की अहम भूमिका है. उन्होंने होम-स्टे, महिला स्वयं सहायता समूह, कृषि-बागवानी और अंत्योदय के संकल्प जैसी योजनाओं को धरातल तक पहुंचाने में पंचायत प्रतिनिधियों के योगदान का उल्लेख किया।

#CongressVsBJP #DehradunNews #RuralDevelopment ChiefElectionCommissioner ElectionCommission GyaneshKumar haridwarnews IndianPolitics khojinarad naradpost naradpostbreakingnews PanchayatDevelopment PMModi PoliticalNews pushkarsinghdhami rahulgandhi UttarakhandNews UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticlePoliceReforms : अपराध होने पर तय हो पुलिस की जवाबदेही : धस्माना
Next Article AyodhyaFraud : पैसेवाली मैडम को बाबा ने कंगाल बना दिया !  
Narad Post

Related Posts

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

October 9, 2026

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
यूथ

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम

By Narad PostOctober 9, 20260

202020Rule : कंप्यूटर पर काम करते हैं तो अपनाये 20,20,20 का नियम :-  आंखों में…

ShardiyaNavratri : शारदीय नवरात्रि के पहले दिन बनेगा त्रिग्रही योग

October 9, 2026

PitruPaksha2026 : पितरों की विदाई के दिन क्या-क्या करना चाहिए

October 9, 2026

OnlineShoppingFraud : महिलायें सावधान! सस्ते के चक्कर में डूब जाएंगे पैसे

October 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?