Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WeatherAlert : देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी
Weather Update

WeatherAlert : देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी

Storms and heavy rains wreaked havoc in Uttar Pradesh yesterday.
Narad PostBy Narad PostMay 15, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WeatherAlert
WeatherAlert : देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WeatherAlert ; देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी :-  देश में केरल से अरुणाचल प्रदेश तक लगभग 3000 किलोमीटर लंबा विशाल समुद्री तूफान कभी भी दस्तक दे सकता है। दक्षिण-पश्चिम मानसून से पहले भारत में बन रही इन मौसमी परिस्थितियों के कारण तटीय राज्यों का नुकसान हो सकता है, लेकिन मैदानी राज्यों को भीषण गर्मी झेलनी पड़ सकती है।

मौसम विभाग ने 19 मई तक के मौसम को लेकर भविष्यवाणियां की हैं। आइए जानते हैं कि देशभर में कहां-कैसा मौसम रहने वाला है ?

IMD के अनुसार, उत्तरी पाकिस्तान और आस-पास के इलाकों में जम्मू के ऊपर, दक्षिणी हरियाणा और आस-पास के इलाकों में, उत्तरी उत्तर प्रदेश और उससे सटे उत्तराखंड में साइक्लोनिक सर्कुलेशन बना हुआ है। 15 मई से उत्तर-पश्चिमी भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के आने की संभावना है।

दक्षिण बंगाल की खाड़ी, अंडमान सागर और अंडमान एवं निकोबार द्वीप समूह के कुछ हिस्सों में 16 मई को दक्षिण-पश्चिम मानसून आगे बढ़ सकता है।

मानसून की एंट्री, साइक्लोनिक सर्कुलेशन और पश्चिमी विक्षोभ के असर उत्तर-पश्चिम, पश्चिम और मध्य भारत के कुछ हिस्सों में सप्ताह के कई दिनों तक भीषण लू चलने की संभावना है। वहीं पूर्वोत्तर भारत, उत्तर-पश्चिम, पश्चिम, पूर्वी और मध्य भारत में तूफानी हवाओं के साथ कहीं हल्की तो कहीं भारी बारिश हो सकती है।

उत्तर प्रदेश बीते दिन तूफान-बारिश ने भारी तबाही मचाई। अलग-अलग हादसों में करीब 54 लोगों ने जान गंवाई। यह भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में आंधी-तूफान ने मचाया मौत का तांडव, 54 लोगों ने गंवाई जान, जानें किस जिले में कितना नुकसान?

IMD के अनुसार, देश की राजधानी दिल्ली में बीते दिन अधिकतम तापमान 40 और न्यूनतम तापमान 30 तक पहुंच गया। 2-3 दिन किसी भी समय हवाओं के साथ बारिश होने से गर्मी से राहत मिल रही है, लेकिन तापमान बढ़ रहा है।

आज और कल भी आसमान में आंशिक रूप से बादल छाए रहेंगे। गरज चमक के साथ हल्की बारिश होने की संभावना है। 30 से 50 की स्पीड वाली तूफान हवाएं चल सकती हैं। अगले 6 दिन अधिकतम तापमान में 3-5 डिग्री की वृद्धि होगी, लेकिन अगले 3 दिनों के दौरान न्यूनतम तापमान में कोई बड़ा बदलाव नहीं होगा।

IMD के अनुसार,पश्चिमी मध्य प्रदेश में 17 मई तक, उत्तर प्रदेश में 16 से 19 मई तक कई स्थानों पर भीषण लू चलने की संभावना है। पंजाब,हरियाणा,चंडीगढ़ और दिल्ली में 17 से 19 मई तक, पूर्वी राजस्थान में 14 से 19 मई तक, पूर्वी मध्य प्रदेश में 15 से 17 मई तक, विदर्भ में 14 से 19 मई तक, छत्तीसगढ़ में 16 से 19 मई तक, मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, सौराष्ट्र, कच्छ और तेलंगाना में 15 से 19 मई तक कुछ इलाकों में लू चलने की संभावना है।

पश्चिमी राजस्थान में 14 से 19 मई तक कुछ इलाकों में भीषण लू चलने की संभावना है। पूर्वी राजस्थान, विदर्भ, मराठवाड़ा, मध्य महाराष्ट्र, कोंकण और गोवा के कुछ इलाकों में गर्म और उमस भरा मौसम रहने की प्रबल संभावना है। IMD के अनुसार, उत्तर-पश्चिम भारत में जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, हिमाचल प्रदेश और उत्तराखंड में 15 और 16 मई को हल्की बारिश और बर्फबारी हो सकती है। गरज, चमक और तेज हवाएं (30-50 किमी प्रति घंटा) चलने की संभावना है।

#ClimateChange #DelhiWeather #RainUpdate CycloneWarning DustStorm HeatwaveIndia IMDPrediction IMDUpdate IndiaMonsoonEntry khojinarad Monsoon2026 naradpost naradpostbreakingnews PreMonsoon SevereHeat WeatherAlert WeatherForecast WesternDisturbance
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleShriMahantIndireshHospital : डेढ साल बाद बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया
Next Article SwiggyZomatoStrike : सावधान! आज नहीं मिलेगा ऑनलाइन खाना
Narad Post

Related Posts

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

July 9, 2026

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय ट्राउट मत्स्य पालन की नई पहचान

By Narad PostJuly 9, 20260

UttarakhandMatsyaKranti : उत्तराखंड में आधुनिक मत्स्य क्रांति: नाबार्ड की पहल से अभिषेक खनवाल बने पर्वतीय…

LokSamvardhanParv : ‘लोक संवर्धन पर्व को भव्य बनाने में जुटे डीएम आशीष चौहान

July 9, 2026

DehradunParkingProject : परेड ग्राउंड और सचिवालय में बनेगी अंडरग्राउंड पार्किंग

July 9, 2026

UttarakhandLiteracyRate : बधाई देवभूमि – देश का छठा पूर्ण साक्षर राज्य बना उत्तराखंड

July 9, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?