Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

November 14, 2026

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन
उत्तराखंड

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

The District Magistrate instructed the District Supply Officer to deliver a three-month advance supply of food grains to remote areas.
Narad PostBy Narad PostNovember 14, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WinterPreparedness
WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WinterPreparedness :  ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन :-  आगामी शीतकाल और संभावित शीतलहर एवं बर्फबारी को देखते हुए जिला प्रशासन ने तैयारियां तेज कर दी हैं। जिलाधिकारी डॉ. आशीष चौहान ने कलेक्ट्रेट स्थित ऋषिपर्णा सभागार में संबंधित विभागों के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक कर सभी व्यवस्थाएं समयबद्ध तरीके से पूरी करने के निर्देश दिए।

बैठक में शीतलहर से बचाव के लिए सार्वजनिक स्थानों, बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और अस्पतालों के आसपास अलाव जलाने तथा जरूरतमंद, निराश्रित और असहाय लोगों को कंबल वितरित करने पर विशेष जोर दिया गया। डीएम ने सभी रैन बसेरों में बिस्तर, कंबल, स्वच्छ पेयजल, प्रकाश, शौचालय और साफ-सफाई जैसी मूलभूत सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश भी दिए।

जिलाधिकारी ने जिला पूर्ति अधिकारी को दुर्गम क्षेत्रों में तीन माह का खाद्यान्न अग्रिम रूप से पहुंचाने के निर्देश दिए, ताकि बर्फबारी के दौरान सड़कें बंद होने की स्थिति में स्थानीय लोगों को आवश्यक वस्तुओं की कमी न हो। वहीं, स्वास्थ्य विभाग को पर्वतीय क्षेत्रों में गर्भवती महिलाओं का समय से चिन्हीकरण कर उन्हें नजदीकी चिकित्सालयों के आसपास सुरक्षित स्थानों पर रखने की व्यवस्था करने को कहा।

आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाओं को लेकर भी डीएम ने विशेष सतर्कता बरतने के निर्देश दिए। अस्पतालों में जीवनरक्षक दवाइयां, चिकित्सा उपकरण, एंबुलेंस और चिकित्सकों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के साथ दूरस्थ क्षेत्रों में त्वरित चिकित्सा सहायता की व्यवस्था करने को कहा गया।

वहीं, बर्फबारी के दौरान सड़कों पर आवागमन सुचारू रखने के लिए जेसीबी, स्नो कटर और स्नो ब्लोअर सहित आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। संवेदनशील मार्गों पर चेतावनी संकेतक लगाने और सड़क बंद होने की स्थिति में तत्काल कार्रवाई के लिए अधिकारियों एवं कर्मचारियों की ड्यूटी निर्धारित करने को कहा गया।

इसके अलावा पर्यटन स्थलों पर आने वाले पर्यटकों की सुरक्षा, संभावित रूप से अवरुद्ध होने वाले ट्रेकिंग मार्गों की पहचान, विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति तथा पशुओं के लिए सुरक्षित आश्रय और पर्याप्त चारे की व्यवस्था पर भी चर्चा हुई।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट किया कि शीतकालीन तैयारियों में किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ समय रहते व्यवस्थाएं पूरी करें, ताकि शीतलहर, बर्फबारी और प्रतिकूल मौसम के दौरान जनपदवासियों को किसी प्रकार की परेशानी का सामना न करना पड़े।

#WinterSafety ColdWaveAlert DisasterManagement DMAshishChauhan JCBDeployment khojinarad naradpost SnowRemoval UttarakhandSnowfall WinterPreparedness
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleNewObesityDefinition : दुनियाभर में बदल गई मोटापे की परिभाषा
Next Article HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें
Narad Post

Related Posts

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

November 14, 2026

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

NewObesityDefinition : दुनियाभर में बदल गई मोटापे की परिभाषा

November 14, 2026

KodaguIncident : मां की खौफनाक करतूत आई सामने

November 14, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल!

By Narad PostNovember 14, 20260

PravasiUttarakhandi : CM धामी के आवास पर सजी प्रवासी उत्तराखण्डियों की महफिल! :-   प्रवासी उत्तराखण्डी…

HaridwarKumbh2027 : पेशवाई में दिखेगी भव्य कुम्भ की शानदार तस्वीरें

November 14, 2026

WinterPreparedness : ठंड और बर्फ़बारी से बचाएगा जिला प्रशासन का अलर्ट एक्शन

November 14, 2026

NewObesityDefinition : दुनियाभर में बदल गई मोटापे की परिभाषा

November 14, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?