Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

February 11, 2026

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

February 11, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IndireshHospitalMiracle : इंदिरेश अस्पताल में चमत्कार – दुर्लभ कैंसर सर्जरी से बची जान 
NARAD POST BREAKING NEWS

IndireshHospitalMiracle : इंदिरेश अस्पताल में चमत्कार – दुर्लभ कैंसर सर्जरी से बची जान 

The extremely rare gallbladder cancer surgery lasted 11 hours and was a highly complex procedure.
Narad PostBy Narad PostFebruary 5, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndireshHospitalMiracle
IndireshHospitalMiracle इंदिरेश अस्पताल में चमत्कार - दुर्लभ कैंसर सर्जरी से बची जान 
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndireshHospitalMiracle : इंदिरेश अस्पताल में चमत्कार – दुर्लभ कैंसर सर्जरी से बची जान  :-  विश्व कैंसर दिवस के मौके पर श्री महंत इंदिरेश अस्पताल, देहरादून ने कैंसर उपचार के क्षेत्र में ऐसा इतिहास रच दिया है, जिसने असंभव माने जाने वाले मामलों में भी नई उम्मीद जगा दी है।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
वरिष्ठ कैंसर सर्जन डॉ. अजीत तिवारी के नेतृत्व में 40 वर्षीय पित्ताशय (गॉलब्लैडर) कैंसर मरीज की अत्यंत जटिल और बहु-अंगों को शामिल करने वाली सर्जरी सफलतापूर्वक की गई, जिसे अब तक ऑपरेशन योग्य नहीं माना जाता था।

यह मामला इस लिए भी महत्वपूर्णं है क्योंकि मरीज में कैंसर पित्ताशय से फैलकर लिवर, पित्त नली, डुओडेनम, पैनक्रियास, बड़ी आंत और पेट की दीवार तक पहुंच चुका था। उत्तराखण्ड सहित देश के कई बड़े अस्पतालों में मरीज़ को इलाज से इनकार किया जा चुका था।

पित्ताशय कैंसर की अति-दुर्लभ सर्जरी 11 घंटे तक चली अत्यंत जटिल सर्जरी

ऐसे गंभीर हालात में मरीज को पहले 6 चक्र कीमोथेरेपी दी गई, जिससे कैंसर की बढ़त पर प्रभावी नियंत्रण पाया गया। कीमोथेरेपी के बाद किए गए पुनर्मूल्यांकन में स्थिति बेहतर पाई गई, जिसके बाद करीब 11 घंटे तक चली इस ऐतिहासिक सर्जरी को अंजाम दिया गया।

सर्जरी के दौरान प्रभावित सभी अंगों को एक साथ निकालकर कैंसर को शरीर से पूरी तरह साफ किया गया, जिसे चिकित्सकीय भाषा में मल्टीविसरल सर्जरी कहा जाता है। इस दौरान 6 अंगों को एक साथ निकाला गया और फिर से इन सभी 6 अंगों को आपस में जोड़ दिया गया।

अंतिम हिस्टोपैथोलॉजी रिपोर्ट में पाया गया कि बीमारी पूरी तरह से निकाल दी गई है और उसके साथ 23 लिम्फ नोड्स भी निकाले गए हैं, जिनमें  बीमारी फैलने की सम्भावना होती है जो कि अंतिम जांच में पूरी तरह कैंसर-मुक्त पाए गए।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

सर्जरी में वरिष्ठ ऑनको एनेस्थेटिस्ट डॉ. निशीथ गोविल की भूमिका भी अत्यंत महत्वपूर्ण रही। बड़ी और लम्बी समय तक चलने वाली सर्जरी में पेशेंट को बेहोश और स्वस्थ्य रखना अत्यंत आवश्यक है। जिससे आपरेशन के बाद मरीज़ की रिकवरी सही तरीके से जल्दी हो सके।

 6 अंगों में फैली बीमारी को निकाला गया, उत्तराखंड में ऐसी सर्जरी का पहला मामला

ऑपरेशन के बाद मरीज की हालत तेजी से सुधरी और उसे आठवें दिन स्वस्थ अवस्था में अस्पताल से छुट्टी दे दी गई। डाॅ अजीत तिवारी का कहना है कि पित्ताशय कैंसर में इस स्तर की सर्जरी दुनिया में बेहद दुर्लभ है और यह उपलब्धि विश्व कैंसर दिवस की थीम ‘यूनाइटेड बाय यूनीक’ को साकार करती है।

उत्तराखण्ड में इस प्रकार की कैंसर सर्जरी का यह पहला मामला है। यह सफलता यह भी संदेश देती है कि कैंसर लाइलाज नहीं है: यदि समय पर जांच हो, सही कीमोथेरेपी दी जाए और अनुभवी डॉक्टरों की टीम मिलकर उपचार करें, तो सबसे जटिल कैंसर मामलों में भी जीवन बचाया जा सकता है।

11HourCancerSurgery 6OrgansCancerFree CancerNotIncureable ChemoThenSurgerySuccess DehradunCancerSuccess DrAjitTiwari DrNishithGovil GallbladderCancerSurgery IndireshHospitalDehradun IndireshHospitalMiracle khojinarad LymphNodesClear MultiOrganCancerRemoval naradpost naradpostbreakingnews RareCancerOperation UttarakhandFirstSurgery WorldCancerDayMiracle
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleWorldCancerDayEvent : इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर जागरूकता अभियान
Next Article UPSCTopper : IAS – IPS की कमाई का देखिये हिसाब किताब
Narad Post

Related Posts

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

February 11, 2026

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

February 11, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026

Mathura : 5 लड़कियों ने पूरा सिस्टम हिला दिया

February 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी !

By Narad PostFebruary 11, 20260

AjabPremKiGajabKahani : अजब प्रेम की गजब कहानी ! :- अब एक अजब गजब खबर बता…

FreeHealthCamp : मुफ्त स्वास्थ्य शिविर बना गरीबों के लिए संजीवनी

February 11, 2026

UCCUttarakhand : लिव-इन रिलेशनशिप का काला सच !

February 11, 2026

Mathura : 5 लड़कियों ने पूरा सिस्टम हिला दिया

February 11, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?