Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » WorldCancerDayEvent : इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर जागरूकता अभियान
उत्तराखंड

WorldCancerDayEvent : इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर जागरूकता अभियान

Discussion on the importance of World Cancer Day and cancer awareness.
Narad PostBy Narad PostFebruary 5, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
WorldCancerDayEvent
WorldCancerDayEvent : इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर जागरूकता अभियान
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

WorldCancerDayEvent : इन्दिरेश अस्पताल में कैंसर जागरूकता अभियान :-  श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, एसजीआरआर इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ साइंसेज तथा कॉलेज ऑफ नर्सिंग में  विश्व कैंसर दिवस के अवसर पर श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल में एक जागरूकता कार्यक्रम का सफल आयोजन किया गया।

ऑन्कोलॉजी विभाग के सहयोग से आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य कैंसर की रोकथाम, शीघ्र पहचान तथा स्वस्थ जीवन शैली के महत्व के प्रति जन-जागरूकता फैलाना था।

विश्व कैंसर दिवस के महत्व तथा कैंसर जागरूकता पर चर्चा

कार्यक्रम का शुभारंभ नर्सिंग छात्रा द्वारा स्वागत संबोधन के साथ किया गया, जिसमें मुख्य अतिथि डॉ. पंकज गर्ग एवं डॉ. मनोज गुप्ता , डाॅ रचित आहूजा संकाय सदस्य, निर्णायक मंडल और छात्र-छात्राओं का स्वागत किया गया।

खाली पेट पपीता खाने के फायदे
वक्ता ने विश्व कैंसर दिवस के महत्व तथा कैंसर जागरूकता और रोकथाम में नर्सों की भूमिका पर प्रकाश डाला। इसके पश्चात विश्व कैंसर दिवस की थीम की विस्तृत जानकारी दी गई, जिसमें कैंसर के वैश्विक प्रभाव, शीघ्र निदान की आवश्यकता और कैंसर से होने वाली मृत्यु दर को कम करने के लिए सामूहिक प्रयासों पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि का परिचय एवं सम्मान किया गया, जिन्होंने अपने संबोधन में कैंसर की रोकथाम, प्रारंभिक जांच, जीवनशैली में सकारात्मक बदलाव तथा सामुदायिक स्तर पर जागरूकता कार्यक्रमों में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया।

नर्सिंग छात्राओं द्वारा प्रस्तुत रोल प्ले के माध्यम से कैंसर के कारणों, प्रारंभिक लक्षणों, भ्रांतियों और समय पर उपचार के महत्व को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया गया।

इसके बाद स्वास्थ्य शिक्षा सत्र में सामान्य कैंसर, जोखिम कारक, बचाव के उपाय एवं उपलब्ध स्क्रीनिंग कार्यक्रमों की जानकारी दी गई, जिसमें चार्ट और पोस्टर का भी उपयोग किया गया।

सरसों का तेल और लहसुन के फायदे

कार्यक्रम के अंतर्गत पोस्टर प्रतियोगिता और मॉडल प्रदर्शनी का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने कैंसर जागरूकता, रोकथाम और शीघ्र पहचान से संबंधित रचनात्मक पोस्टर एवं मॉडल प्रस्तुत किए।

निर्णायकों द्वारा उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम समापन में मुख्य अतिथि, कॉलेज ऑफ नर्सिंग की प्राचार्या प्रो. (डॉ.) जी. रामलक्ष्मी, मेडिकल सर्जिकल नर्सिंग विभागाध्यक्ष प्रो. (डॉ.) पोनमारी के., संकाय सदस्यों, आयोजकों एवं प्रतिभागियों का आभार व्यक्त किया गया। यह कार्यक्रम अपने उद्देश्यों में सफल रहा और कैंसर जागरूकता के साथ-साथ नर्सिंग छात्रों की सामुदायिक स्वास्थ्य में महत्वपूर्ण भूमिका को सुदृढ़ करने में सहायक सिद्ध हुआ।

CancerMythsBusted CancerPreventionSeminar CancerScreeningTips DrManojGuptaHonor DrPankajGargSpeech EarlyCancerDetection HealthyLifestyleCancer IndireshHospitalCancerAwareness khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NursesCancerRole NursingStudentsRoleplay OncologyAwarenessDrive PosterCompetitionCancer ProfGRamlakshmiThanks SG RRU CancerCampaign WorldCancerDayEvent
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleUttarakhandWinterPilgrimage: सफलतापूर्वक शीतकालीन यात्रा का संचालन जारी – मुख्यमंत्री
Next Article IndireshHospitalMiracle : इंदिरेश अस्पताल में चमत्कार – दुर्लभ कैंसर सर्जरी से बची जान 
Narad Post

Related Posts

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

August 26, 2026

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री

By Narad PostAugust 26, 20260

TapkeshwarMahadevShobhayatra : टपकेश्वर महादेव की भव्य शोभायात्रा में शामिल हुए मुख्यमंत्री :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह…

UrvashiRautelaTricolorDress ;’ उर्वशी रौतेला ने पहनी ‘तिरंगा ड्रेस’, देखकर भड़के लोग

August 26, 2026

RishikeshKaranprayagRailProject : पर्यटन और निवेश को नई संजीवनी देगा ऋषिकेश-कर्णप्रयाग रेल परियोजना

August 26, 2026

ArjunRampalWedding : 53 साल की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल

August 26, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?