Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

July 10, 2026

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » IndreshHospitalMiracle : इंद्रेश अस्पताल में चमत्कार – विशेष सुई से घुटने हुए फिट
उत्तराखंड

IndreshHospitalMiracle : इंद्रेश अस्पताल में चमत्कार – विशेष सुई से घुटने हुए फिट

What are the benefits for ordinary patients?
Narad PostBy Narad PostApril 23, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
IndreshHospitalMiracle
IndreshHospitalMiracle : इंद्रेश अस्पताल में चमत्कार - विशेष सुई से घुटने हुए फिट
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

IndreshHospitalMiracle : इंद्रेश अस्पताल में चमत्कार – विशेष सुई से घुटने हुए फिट :-  डॉक्टर्स भगवान् है ये बात यूँ ही नहीं कही और मानी जाती है। आपको अगर इसका प्रमाण लेना है तो देहरादून के सबसे भरोसेमंद इंद्रेश हॉस्पिटल आकर अनुभव ले सकते हैं। क्योंकि दर्द प्रबंधन के क्षेत्र में देहरादून ने एक नई उपलब्धि हासिल की है।

शहर में पहली बार कूल्ड रेडियोफ्रीक्वेंसी एब्लेशन तकनीक के माध्यम से घुटने के गंभीर दर्द से पीड़ित मरीज का सफल इलाज किया गया। इस आधुनिक प्रक्रिया के बाद मरीज को दर्द से काफी राहत मिली है और अब वह पहले की तुलना में बेहतर तरीके से चल-फिर पा रही हैं।

64 वर्षीय श्रीमती सावित्री देवी लंबे समय से घुटनों के अत्यधिक दर्द से परेशान थीं। उन्हें ऑस्टियोआर्थराइटिस घुटना, ग्रेड-4 की गंभीर समस्या थी। दर्द इतना अधिक था कि उन्हें चलने-फिरने में अत्यधिक कठिनाई हो रही थी और सामान्य दैनिक कार्य भी प्रभावित हो रहे थे।चिकित्सकों के अनुसार, ऑस्टियो आर्थराइटिस के इस उन्नत चरण में आमतौर पर मरीज को घुटना प्रत्यारोपण सर्जरी की सलाह दी जाती है, लेकिन कई मरीज उम्र, अन्य बीमारियों, आर्थिक कारणों या सर्जरी के डर की वजह से ऑपरेशन नहीं करवा पाते। ऐसे मामलों में कूल्ड RFA एक प्रभावी, सुरक्षित और आधुनिक विकल्प बनकर उभर रहा है।

कूल्ड RFA एक ऐसी प्रक्रिया है जिसमें बिना चीरा लगाए, केवल विशेष सुई की मदद से घुटने के दर्द को महसूस कराने वाली नसों को नियंत्रित किया जाता है, ताकि दर्द में लंबे समय तक राहत मिल सके। यह एक मिनिमली इनवेसिव, यानी बहुत कम हस्तक्षेप वाली तकनीक है, जिसमें बड़ी सर्जरी की जरूरत नहीं पड़ती।

मरीज को घुटने में असहनीय दर्द था, चलना मुश्किल हो गया था, और दवा तथा सामान्य उपचार से पर्याप्त राहत नहीं मिल रही थी। ऐसे में बिना बड़ी सर्जरी के दर्द कम करने और जीवन की गुणवत्ता सुधारने के लिए यह प्रक्रिया जरूरी मानी गई। कूल्ड RFA प्रक्रिया के बाद मरीज को दर्द में उल्लेखनीय राहत मिली। अब मरीज पहले की तुलना में काफी बेहतर हैं, दर्द से लगभग मुक्त हैं और चलने-फिरने में भी सुधार हुआ है।

आम मरीजों के लिए क्या हैं फायदे ?

इस तकनीक के कई महत्वपूर्ण लाभ हैं:
बिना बड़े ऑपरेशन के उपचार
बिना चीरा लगाए प्रक्रिया
कम समय में पूरा होने वाला डे-केयर उपचार
कम अस्पताल में भर्ती की जरूरत

जल्दी रिकवरी
बुजुर्ग एवं सर्जरी के लिए हाई-रिस्क मरीजों के लिए उपयोगी.
CGHS/कैशलेस कवर के अंतर्गत भी सुविधा उपलब्ध.

देहरादून के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि

विशेषज्ञों का कहना है कि यह तकनीक उन मरीजों के लिए बहुत लाभकारी है जो लंबे समय से घुटनों के दर्द से परेशान हैं लेकिन सर्जरी नहीं करवाना चाहते या करवाने की स्थिति में नहीं हैं। चिकित्सकों के अनुसार, देहरादून में इस तरह की कूल्ड RFA प्रक्रिया पहली बार सफलतापूर्वक की गई है, जो दर्द प्रबंधन और आधुनिक इंटरवेंशनल उपचार के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि मानी जा रही है।

देश में कहाँ उपलब्ध है यह उपचार?

भारत में यह सुविधा अभी मुख्य रूप से कुछ चुनिंदा बड़े दर्द प्रबंधन केंद्रों, सुपर-स्पेशियलिटी अस्पतालों और महानगरों में उपलब्ध है। अब देहरादून में भी इस आधुनिक तकनीक की उपलब्धता से उत्तराखंड और आसपास के मरीजों को बड़ा लाभ मिल सकेगा। इस सफल प्रक्रिया को डॉ. गिरीश कुमार सिंह, पेन मेडिसिन विशेषज्ञ, द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि कूल्ड RFA घुटने के पुराने दर्द से जूझ रहे मरीजों के लिए एक प्रभावी विकल्प है और भविष्य में इसका लाभ अधिक से अधिक मरीजों तक पहुंचाया जा सकता है।

CooledRFAKnee DehradunPainRelief DoctorsAreGod DrGirishSingh GenicularNerveAblation IndreshHospitalAchievement IndreshHospitalDehradun IndreshHospitalMiracle khojinarad KneePainWithoutSurgery MinimallyInvasiveKnee naradpost naradpostbreakingnews NoKneeReplacement OsteoarthritisGrade4 PainManagementUttarakhand SavitriDeviRecovery SpecialNeedleKnee
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleHeatwaveSchoolPlan : स्कूलों में  हीटवेव प्लान – समय में होगा बदलाव !
Next Article smokingbrainshrinkage : सिगरेट पीने वालों का दिमाग हो रहा है छोटा, नई स्टडी ने उड़ाए होश
Narad Post

Related Posts

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

July 10, 2026

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026

DehradunMunicipalCorporation : देहरादून नगर निगम ने रिकॉर्ड 72 करोड़ वसूले हाउस टैक्स

July 10, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के सख्त निर्देश

By Narad PostJuly 10, 20260

DehradunDistrictMagistrate : कार्लीगाढ़, सहस्रधारा और सपेरा बस्ती का लिया जायजा, DM ने दिए सुरक्षा के…

TheVwaanReleaseDate : ओरिजिनल सिनेमा और कॉमिक बुक का कनेक्शन

July 10, 2026

CongressRallyDehradun : 17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी! परेड ग्राउंड में छात्रों से करेंगे संवाद

July 10, 2026

DehradunMunicipalCorporation : देहरादून नगर निगम ने रिकॉर्ड 72 करोड़ वसूले हाउस टैक्स

July 10, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?