Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
ग्राहकों से सेवा के नाम पर पैसा वसूली
ग्राहकों से सेवा के नाम पर पैसा वसूली: आजकल के मॉल्स और बड़े-बड़े रिटेल स्टोर्स ने भले ही आधुनिकता की चादर ओढ़ ली हो, लेकिन जब बात ग्राहक सेवा की आती है, तो ये कहीं पीछे छूट जाते हैं। ऊंची-ऊंची इमारतें, चमचमाते शोरूम, एयर कंडीशंड वातावरण और स्वचालित बिलिंग सिस्टम सब कुछ दिखावटी ही साबित हो रहा है। क्योंकि इन सब सुविधाओं के बावजूद, एक आम ग्राहक को उस आधारभूत सेवा से वंचित किया जा रहा है जो पहले हर दुकान में सहजता से मिलती थी।देहरादून के हठीबड़कला स्थित रिलायंस सुपरमार्केट का उदाहरण ही ले लीजिए। यहां ग्राहक अगर ₹10,000…
उत्तराखंड में अब तक 112 वनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं
उत्तराखंड में अब तक 112 वनों में आग लगने की घटनाएं हो चुकी हैं : वन पंचायत के जंगल में अब तक 68.5 हेक्टेयर में आग से नुकसान पहुंचा है । आरक्षित वनों में 67.62 क्षेत्रफल में जैव विविधता प्रभावित हुई है। प्रदेश में 24 घंटे में जंगल में आग लगने की 12 घटना दर्ज हुई हैं। इसमें कुमाऊं और गढ़वाल में छह-छह घटनाएं दर्ज की गई। इससे 30 हेक्टेयर से अधिक क्षेत्रफल में नुकसान हुआ है। 15 फरवरी से शुरू हुए फायर सीजन से लेकर 18 अप्रैल तक राज्य में वनाग्नि की 70 घटनाएं हुईं थी। 27 अप्रैल तक…
दून में कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला
दून में कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला : अजबपुर के पास कुछ लोग एक कुत्ते को लाठी-डंडों से पीट रहे हैं। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोका तो आरोपियों ने उन्हें भी बेरहमी से मारना शुरू कर दिया। हरिद्वार बाइपास पर कुछ लोगों ने एक कुत्ते को बेरहमी से पीट-पीटकर मार डाला। रास्ते से कार लेकर गुजर रहे न्यायिक अधिकारी के पति ने उन्हें रोकना चाहा तो आरोपियों ने उनसे भी मारपीट की। कहा कि जैसे कुत्ते को मार डाला ऐसे ही उन्हें भी मार देंगे। न्यायिक अधिकारी के पति की…
‘बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी…विधवा बीवी की तड़प
‘बदला चाहिए नहीं तो मर जाऊंगी…विधवा बीवी की तड़प: कानपुर के शुभम द्विवेदी को श्रद्धांजलि देने के लिए मुख्यमंत्री योगी उनके घर पहुंचे थे। श्रद्धांजलि देने के बाद सीएम ने परिजनों से मुलाकात की। जैसे ही शुभम की पत्नी ऐशान्या ने सीएम को देखा तो फफक कर रो पड़ीं।सीएम से बोलीं, बदला चाहिए नहीं तो मैं मर जाऊंगी सर। आंखों से आंसू रुकने का नाम नहीं ले रहे थे। सीएम ने किसी तरह शांत कराया और हर हाल में बदला लेने का भरोसा भी दिया। इसके बाद सीएम को घटना की पूरी जानकारी दी। ‘मुसलमान हो तो पहले कलमा पढ़कर…
उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास बंजी जंपिंग कराएँगे जयडे हैकेट
उत्तराखंड में वर्ल्ड क्लास बंजी जंपिंग कराएँगे जयडे हैकेट: एडवेंचर टूरिज्म के क्षेत्र में वैश्विक स्तर पर प्रसिद्ध संस्था ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के मुख्य परिचालन अधिकारी (COO) जयडे हैकेट ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान प्रदेश में विश्व स्तरीय बंजी जंपिंग प्रोजेक्ट्स को स्थापित करने और अंतरराष्ट्रीय स्तर के एडवेंचर टूरिज्म को बढ़ावा देने को लेकर गहन चर्चा की गई।जयडे हैकेट, जो स्वयं 12 वर्षों से एडवेंचर टूरिज्म से जुड़े हुए हैं, और सिंगापुर स्थित स्काईपार्क सेंटोसा के संचालन व प्रशिक्षण में महत्वपूर्ण भूमिका निभा चुके हैं, वर्तमान में ए.जे. हैकेट इंटरनेशनल के COO के…
गैरहाजिर शिक्षकों की बर्खास्तगी के निर्देश
विद्यालयी शिक्षा विभाग के अंतर्गत विद्यालयों के कोटिकरण की विसंगतियों को दूर किया जायेगा। इसके लिये विभागीय अधिकारियों को कोटिकरण के ठीक से जांच पड़ताल करने के निर्देश दिये गये हैं। विद्यालयों में लम्बे समय से गायब चल रहे शिक्षकों व कर्मचारियों को बर्खास्त करने को भी अधिकारियों को कहा गया। इसके अलावा विद्यालयों में निःशुल्क पाठ्य पुस्तकें समय पर पहुंचाने और छात्र-छात्राओं को वितरित करने के निर्देश भी बैठक में दिये गये। सूबे के विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण परिषद के सभागार में शिक्षा विभाग की मण्डल स्तरीय समीक्षा बैठक ली।…
पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि पहलगाम (जम्मू कश्मीर) में हुए आतंकी हमले के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के नेतृत्व में सी.सी.एस. की बैठक में लिए गए निर्णयों के क्रम में प्रदेश में पाकिस्तानी नागरिकों के पहचान की कार्रवाई तेज कर दी गई है तथा पुलिस महानिदेशक को पाकिस्तानी नागरिकों को चिन्हित कर उन्हें वापस भेजने की त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित करने के भी निर्देश दिए गए हैं। प्रदेश में पाकिस्तानी राष्ट्रिकों को जारी वीजा के संबंध में मुख्यमंत्री के निर्देशों एवं विदेश मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जारी दिशा निर्देशों के क्रम में अपर सचिव…
मारे गये पर्यटकों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना – ज्योति रौतेला
प्रदेश महिला कांग्रेस की अध्यक्ष ज्योति रौतेला के नेतृत्व में सैंकडों महिलाओं ने कांग्रेस भवन से घण्टाघर तक कैन्डल मार्च निकालकर पहलगाम में पाकिस्तान के आतंकवादियों द्वारा मारे गये पर्यटकों की आत्मा की शान्ति की प्रार्थना करते हुए, उनके परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त की। इस असवर पर ज्योति रौतेला ने कहा कि पाकिस्तान की इस कायरतापूर्ण हरकत के लिए भारत सरकार को कड़े कदम उठाने चाहिए। उन्होंने कहा पाकिस्तान की इस तरह की कार्यरता पूर्ण हरकतों को देश के लोग कब तक झेलते रहेंगे। उन्होंने केन्द्र सरकार से आग्रह करते हुए कहा कि इस बार भारत सरकार को…
क्या कानून के रखवाले ही बन गए हैं कानून के उल्लंघनकर्ता
देहरादून के दिलाराम चौक से सामने आई एक तस्वीर ने न सिर्फ ट्रैफिक व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं, बल्कि इसने कानून और उसके पालन के दोहरे मापदंडों पर भी बहस छेड़ दी है। इस तस्वीर में एक सफेद रंग की पुलिस जीप बीच सड़क पर खड़ी नजर आ रही है, जिससे ट्रैफिक बाधित हो रहा है। यह कोई अनजानी घटना नहीं है, लेकिन जब इस तरह की लापरवाही कानून की रखवाली करने वाली संस्था से हो, तब यह और अधिक चिंताजनक हो जाती हैजब आम नागरिक ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करता है, तो उस पर तुरंत कार्रवाई होती…
किसी की दुल्हन पाकिस्तान में तो किसी का दूल्हा भारत मे
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले ने जहां कई परिवारों की खुशियों को छीन लिया, वहीं इसका असर भारत और पाकिस्तान के आम नागरिकों की निजी जिंदगी पर भी पड़ा है। इस कायराना हमले के बाद भारत सरकार ने सख्त रुख अपनाते हुए अटारी बॉर्डर को अस्थाई रूप से बंद कर दिया है, जिसका सीधा असर उन शादियों पर पड़ा है जिनमें दूल्हा या बारात पाकिस्तान से भारत आनी थी या भारत से पाकिस्तान जानी थी। सीएम योगी ने कहा-आतंकियों को इसका जवाब जरूर मिलेगा उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हमले की निंदा करते हुए कहा कि…