Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
साइबर अपराध – दून पुलिस की पाठशाला : दून सैनिक इंस्टिट्यूट, सब एरिया कैंट क्षेत्र में मिलिट्री जवानों के बीच जाकर पुलिस ने साइबर सुरक्षा के संबंध में दी जानकारी। बढ़ते साइबर अपराधों से जागरूक करते हुए साइबर सुरक्षा के उपायों से कराया जवानों को अवगत। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक, देहरादून अजय सिंह ने आमजन को साईबर अपराधो से बचाव के तरीकों के सम्बन्ध में जागरूक करने के लिए व्यापक रूप से जागरूकता अभियान चलाये जाने हेतु सभी अधीनस्थों को निर्देश दिए हैं… साइबर क्राईम सैल देहरादून की टीम द्वारा कैंट क्षेत्र में दून सैनिक इंस्टिट्यूट के मिलिट्री के जवानों को…
लंदन में लगेगी दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की प्रतिमा : प्रतिष्ठित बॉलीवुड ऑन-स्क्रीन जोड़ी शाहरुख खान और काजोल जल्द ही कांस्य में अमर हो जाएंगे, क्योंकि उनकी क्लासिक फिल्म दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे लंदन के लीसेस्टर स्क्वायर में प्रसिद्ध सीन्स इन द स्क्वायर मूवी ट्रेल में सम्मानित होने वाली पहली भारतीय फिल्म बन गई है। यश राज फिल्म्स के अनुसार, हार्ट ऑफ लंदन बिजनेस एलायंस ने घोषणा की है कि लीसेस्टर स्क्वायर में रोमांटिक ‘सीन्स इन द स्क्वायर’ मूवी ट्रेल में एक नई प्रतिमा शामिल होगी, जिसमें ऐतिहासिक ब्लॉकबस्टर दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे की प्रतिमा लंदन में स्थापित की जाएगी।…
5 दिनों में 4 दिन बंद रहेंगे बैंक ! : आने वाले दिनों में अगर आपको बैंक जाना है या बैंक से जुड़ा कोई काम है, तो आपके लिए यह जरूरी खबर है। अधिकतर शहरों में अगले पांच दिनों में सिर्फ एक दिन ऐसा है, जब बैंक का कामकाज होगा। इसके साथ ही 11 दिन ऐसे हैं, जब शेयर बाजार का कामकाज नहीं होगा। बता दें कि इन पांच दिनों के दौरान सिर्फ गुरुवार (11 अप्रैल) ही एक ऐसा दिन है, जब बैंक खुले रहेंगे। अगले पांच दिनों के दौरान आज 10 अप्रैल को महावीर जयंती, 12 अप्रैल को दूसरा…
लोकल स्तर पर अफसर निपटाएं स्थानीय मामले : अधिकारी स्थानीय लोगों की समस्याओं का निस्तारण तत्परता से स्थानीय स्तर पर ही करे सीएम धामी ने अधिकारीयों को दिए हैं। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी अपने कैम्प कार्यालय लोहिया हेड में जनता से मिले व उनकी समस्याएं सुनी। मुख्यमंत्री धामी ने संबंधित अधिकारियो को आमजन की समस्याओं के त्वरित निस्तारण हेतु निर्देश दिए है । मुख्यमंत्री ने अधिकारियो को निर्देश दिए है कि लोगों की समस्याओं का तत्काल संज्ञान लेकर आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए तथा आमजन को अपनी शिकायतों के निवारण के लिए अनावश्यक प्रतीक्षा न करनी पड़े । स्थानीय लोगों…
पहाड़ की महिलाएं घुमा रही गाँव : उत्तरकाशी जनपद में पर्यटकों का रुख आमतौर पर हर्षिल वैली या मोरी- सांकरी की तरफ ही होता है। ऐसे में चिन्यालीसौड़ ब्लॉक के मथोली गांव की महिलाओं ने अपने आतिथ्य सत्कार और कौशल से गांव को पर्यटकों के लिए नया ठिकाना बना दिया है। यहां होम स्टे संचालन से लेकर विलेज टूर तक महिलाएं ही संचालित करवा रही हैं। 5331 होम स्टे पंजीकृत हैं मथोली को पहाड़ के आम गांव से पयर्टक गांव के रूप में बदलने का श्रेय जाता है गांव के युवक प्रदीप पंवार को। प्रदीप पंवार को कोविड 19 लॉकडाउन के…
आधार एप लॉन्च – फोटो कॉपी को कहिए बाय बाय : अब आपको होटलों, दुकानों, हवाई अड्डों या किसी अन्य जगहों पर आधार कार्ड की फोटोकापी देने की जरूरत नहीं होगी। डिजिटल क्रांति का सदुपयोग कर लोगों को सहूलियत देने के लिए प्रयासरत केंद्र सरकार ने बड़ा कदम उठाते हुए मंगलवार को नया आधार एप लॉन्च किया। चेहरे से पहचान का सत्यापन होगी इस एप की मदद से यूजर्स अपने आधार विवरण को डिजिटल रूप से सत्यापित और साझा कर सकेंगे। इससे आधार कार्ड या उसकी फोटोकॉपी जमा करने की कोई जरूरत नहीं होगी।एप के जरिए चेहरे से पहचान का सत्यापन…
मोक्ष और आध्यात्म की यात्रा है चार धाम : चार धाम यात्रा दुनिया की सबसे पवित्र तीर्थ यात्राओं में से एक है। इस यात्रा में शामिल चार मंदिर यमुनोत्री, गंगोत्री, केदारनाथ और बद्रीनाथ हैं। इसे छोटा चार धाम यात्रा के नाम से भी जाना जाता है।देवभूमि में चार धाम यात्रा के सभी पवित्र स्थल अलग-अलग देवी देवताओं को समर्पित हैं। केदारनाथ धाम 12 ज्योतिर्लिंगों में से एक हैं और यह भगवान शिव को समर्पित है। बद्रीनाथ धाम भगवान बद्री या विष्णु को समर्पित है। गंगोत्री धाम माता गंगा और यमुनोत्री माता यमुना को समर्पित हैं।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी…
ज्यादा ब्रेड खाने वालों को कैंसर का खतरा
ज्यादा ब्रेड खाने वालों को कैंसर का खतरा: आप हो या हम , बच्चे हों या जवान , गरीब हो या अमीर ज्यादातर लोग सुबह के नाश्ते में ब्रेड खाना पसंद करते हैं. अगर आप भी ब्रेड खाने के शौकीन हैं, तो बता दें कि एक रिसर्च के अनुसार ब्रेड खाने से कोलोरेक्टल कैंसर होने का खतरा बढ़ जाता है. इतना ही नहीं शोध में ये भी साबित हुआ है कि अल्कोहल का सेवन भी कोलोरेक्टल कैंसर (Colorectal Cancer) के खतरे को काफी हद तक बढ़ा सकता है. वेब एमडी के अनुसार ‘जर्नल ऑफ न्यूट्रिएंट्स’ में प्रकाशित एक रिसर्च कहती…
पत्नी के लिए मर्द खाते हैं लाठियां
पत्नी के लिए मर्द खाते हैं लाठियां:दुनिया में कई ऐसे देश हैं जहां आज भी जनजातियां रह रही हैं जो अपनी अजीबोगरीब परंपरा की वजह से चर्चा में रहती हैं. ये परंपराएं भले ही दुनिया को अजीब लगें, पर उस जनजाति के लोग उन्हें आज तक मानते आ रहे हैं और उसी के अनुसार आचरण करते हैं. अफ्रीका में भी ऐसी कई जनजातियां आज भी रहती हैं जिनकी मान्यताएं हैरान करने वाली हैं. ऐसी ही ट्राइब है फुलानी जिसमें पत्नी हासिल करने के लिए मर्दों को दर्द झेलना पड़ता है। अविवाहित मर्दों की होती है पिटाई एक रिपोर्ट के अनुसार…
देवभूमि के लक्ष्मण सिद्ध पीठ का रहस्य
देवभूमि के लक्ष्मण सिद्ध पीठ का रहस्य: देवभूमि उत्तराखंड के कण-कण में परमात्मा का वास है. देहरादून में चार सिद्ध मंदिर या पीठ स्थित हैं और यह शहर के चारों कोनों में स्थापित है. देहरादून के इन 4 सिद्ध पीठ में लक्ष्मण सिद्ध, कालू सिद्ध, मानक सिद्ध और मांडु सिद्ध हैं. मुख्य शहर से करीब 12 किमी दूर हर्रावाला में जंगलों के बीच प्राचीन लक्ष्मण सिद्ध मंदिर स्थित है, जो ऋषि दत्तात्रेय के 84 सिद्धपीठों में से एक है. मान्यता है कि रामायण काल में भगवान श्रीराम के भाई छोटे लक्ष्मण ने मेघनाद का वध किया था. जिसके बाद ब्रह्म…