Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
FSSAINotice : ‘हेल्दी’ और ‘ऑर्गेनिक’ के नाम पर आपके साथ धोखा ! :- आजकल बाजार में ‘हेल्दी’, ‘शुगर-फ्री’ और ‘ऑर्गेनिक’ उत्पादों की बाढ़ सी आ गई है। स्वास्थ्य के प्रति जागरूक उपभोक्ता अक्सर आकर्षक पैकेजिंग और लुभावने दावों के जाल में फंस जाते हैं और इन उत्पादों के लिए मुंहमांगी कीमत चुकाते हैं। लेकिन क्या ये प्रोडक्ट वाकई उतने ही सेहतमंद हैं, जितना वे दावा करते हैं ? खोजी नारद की इस खबर में जानिए सच्चाई – भारतीय खाद्य सुरक्षा और मानक प्राधिकरण (FSSAI) ने हाल ही में एक बड़ी कार्रवाई करते हुए देश के 14 नामी फूड ब्रांड्स को…
DestinationWeddingInUttarakhand : शादी करनी है तो आइये इन डेस्टिनेशन वेडिंग स्पॉट्स पर :- डेस्टिनेशन वेडिंग का काफी क्रेज देखने को मिल रहा है. लोग अपने अपने प्री-वेडिंग शूट के लिए भी अलग-अलग जगहों को चुन रहे हैं. यहां तक कि लोग इसके लिए विदेशों का रुख भी कर रहे हैं. ऐसे में उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट में पीएम मोदी ने ‘वेड इन इंडिया’ की अपील करते हुए कहा- ‘कि लोगों को शादी इस पहाड़ी राज्य में करनी चाहिए. डेस्टिनेशन वेडिंग के हिसाब से उत्तराखंड की हसीन वादियां किसी जन्नत से कम नहीं हैं। अगर आप भी डेस्टिनेशन वेडिंग करने का…
UttarakhandYogaPolicy : उत्तराखण्ड को योग का वैश्विक केंद्र बनाने का संकल्प : – मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर बनबसा में योग साधकों, सशस्त्र सीमा बल के जवानों, छात्र-छात्राओं, युवाओं, मातृशक्ति एवं वरिष्ठ नागरिकों के साथ सामूहिक योगाभ्यास किया। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों को अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस की शुभकामनाएं देते हुए योग को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन का आधार बताया। मुख्यमंत्री ने कहा कि माँ शारदा की पावन भूमि पर आयोजित इस कार्यक्रम में क्षेत्रवासियों के साथ योगाभ्यास करने का अवसर प्राप्त होना उनके लिए अत्यंत हर्ष और गौरव का विषय है। उन्होंने योग दिवस…
KidneyHealth : किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं ये आदतें :- हमारे शरीर से टॉक्सिन्स बाहर निकालने का काम किडनी करती है। शरीर का कचरा बाहर निकालने के साथ-साथ ये शरीर का बॉडी फ्लूएड बैलेंस भी बनाकर रखती है। हालांकि, हमारी आज की लाइफस्टाइल में कई ऐसी आदतें शामिल हैं, जो हमारी किडनी को नुकसान पहुंचाती हैं। खतरनाक बात यह है कि शुरुआत में किडनी डैमज के लक्षण साफ नजर नहीं आते। इसलिए बीमारी चुपके-चुपके बढ़ती रहती है। इसलिए जरूरी है कि आप उन आदतों में सुधार करें, जो आपकी किडनी के लिए नुकसानदेह साबित हो सकती हैं। आइए जानें इन…
NirjalaEkadashi2026 : निर्जला एकादशी पर भद्रा! लेकिन 4 शुभ योग भी, जानें पूजा का मुहूर्त :- सनातन धर्म में एकादशी तिथि का खास महत्व है। निर्जला एकादशी को सभी एकादशियों में महत्वपूर्ण माना जाता है। धर्मिक मान्यता के अनुसार, इस व्रत को करने से पूरे वर्ष की एकादशियों के बराबर पुण्य और फल प्राप्त होता है। साथ ही भगवान विष्णु की कृपा प्राप्त होती है। इस दिन मंदिर या गरीब लोगों में अन्न-धन समेत आदि चीजों का दान करना चाहिए। इससे धन लाभ के योग बनते हैं। साथ ही सुख-समृद्धि में वृद्धि होती है। व्रत की तिथियों को लेकर गृहस्थ…
SGRRUniversity : विश्व पटल पर चमका एसजीआरआर का सुमीर ज्ञवाली : – योग की धरती भारत ने एक बार फिर विश्व मंच पर अपनी श्रेष्ठता सिद्ध की है। प्रथम विश्व योगासन चैंपियनशिप-2026, अहमदाबाद में भारत की शानदार सफलता के पीछे उत्तराखण्ड के श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय के युवा योगासन खिलाड़ी सुमीर ज्ञवाली का महत्वपूर्ण योगदान रहा। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय, देहरादून के प्रतिभाशाली छात्र सुमीर ज्ञवाली ने भारतीय योगासन टीम का प्रतिनिधित्व करते हुए एक स्वर्ण पदक और एक कांस्य पदक जीतकर देश, प्रदेश और श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय का गौरव बढ़ाया है। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय…
IndiaChinaBorder : चीन सीमा तक फर्राटा भरेंगे सेना के वाहन :- चीन सीमा से सटे उत्तराखंड के रणनीतिक रूप से बेहद महत्वपूर्ण पिथौरागढ़ जिले के सीमांत गांवों तक अब भारतीय सेना और स्थानीय नागरिकों की पहुंच और आसान होने जा रही है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी वाइब्रेंट विलेज प्रोग्राम (VVP) के तहत इन सीमावर्ती इलाकों को मुख्यधारा से जोड़ने की कवायद तेज हो गई है। इसी कड़ी में चीन सीमा से लगे 6 दुर्गम गांवों को ऑल-वेदर कनेक्टिविटी देने के लिए चार प्रमुख सड़कों की कटिंग का काम युद्धस्तर पर शुरू हो चुका है। हालांकि, इन सड़कों की राह में…
UttarakhandRationCard : उत्तराखंड में बदलेंगे राशन कार्ड के नियम :- उत्तराखंड में अब राशन कार्ड बनवाना पहले से कहीं आसान होने जा रहा है। प्रदेश सरकार जल्द ही एपीएल (राज्य खाद्य योजना) और अंत्योदय राशन कार्ड के लिए अधिकतम आय सीमा के नियमों में बड़ा बदलाव करने जा रही है। खाद्य एवं नागरिक आपूर्ति मंत्री रेखा आर्या ने समीक्षा बैठक के दौरान अधिकारियों को इसके कड़े निर्देश दिए हैं। मंत्री ने माना कि राशन कार्ड बनाने के मौजूदा न्यूनतम आय मानक काफी पुराने हो चुके हैं, जिससे आम जनता को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बैठक में…
USAHinduPriests : अमेरिका में कितना कमाते हैं पंडित जी? :- अमेरिका में रहने वाली एक भारतीय महिला के वीडियो ने सोशल मीडिया पर नई बहस छेड़ दी है. इस वीडियो में उन्होंने बताया कि अमेरिका में हिंदू पूजा कराने वाले पंडित जी कितनी फीस लेते हैं. जैसे ही लोगों ने रकम सुनी, कई लोग हैरान रह गए, जबकि कुछ ने इसे सही ठहराया. अब यह मामला इंटरनेट पर चर्चा का विषय बन गया है। अमेरिका में कितना कमाते हैं पंडित जी? अमेरिका में रहने वाली कंटेंट क्रिएटर सरिका यादव ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया. उन्होंने बताया कि अमेरिका…
WomensSleepNeeds : महिलाओं को कितनी नींद लेनी चाहिए :- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में महिलाएं घर, नौकरी और परिवार सब संभालते-संभालते खुद की नींद से सबसे ज्यादा समझौता करती हैं. रात को देर तक मोबाइल, काम या घर के काम और फिर सुबह जल्दी उठना। यह सिलसिला हर रोज चलता रहता है, लेकिन क्या आप जानती हैं कि यह अधूरी नींद सिर्फ थकान नहीं, बल्कि आपके पीरियड्स, आपके शरीर में तनाव बढ़ाने वाले हार्मोन का लेवल, शरीर में इंसुलिन कि कार्य क्षमता और मां बनने की क्षमता तक को नुकसान पहुंचा सकती है? डॉक्टरों का कहना है कि रात…