Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
जानिए वो देश जहां आपकी पूरी सैलरी सिर्फ आपकी होती है
जानिए वो देश जहां आपकी पूरी सैलरी सिर्फ आपकी होती है: हर महीने सैलरी में से कटने वाला टैक्स आपको भी भारी लग सकता है? हालांकि, दुनिया में कई ऐसे देश हैं, जहां आपकी पूरी कमाई आपकी जेब में जाती है, बिना किसी इनकम टैक्स। जहां भारत जैसे देशों में 39% तक का टैक्स हाई इनकम ग्रुप से वसूला जाता है, वहीं कुछ देश पूरी तरह टैक्स फ्री इनकम पॉलिसी (Tax-Free Income Policy) अपनाते हैं। आइए जानते हैं इनमें कौन-कौन से देस शामिल हैं और यहां टैक्स क्यों नहीं लगता है? कौन से देश टैक्स फ्री है? कई गल्फ कंट्रीज…
मानसून सत्र से पहले जानिए संसद सत्रों के प्रकार: संसद का मानसून सत्र आज 21 जुलाई से शुरू हो गया है, लेकिन क्या आप जानते हैं कि संसद के सत्र कितने प्रकार के होते हैं? क्यों बुलाए जाते हैं और इन्हें बुलाने की प्रक्रिया क्या होती है? हर साल संसद के सत्र लगते हैं और सत्र बुलाने की प्रक्रिया में केंद्रीय कैबिनेट, संसदीय कार्य मंत्रालय और राष्ट्रपति अहम भूमिका निभाते हैं। सत्र बुलाने के लिए निर्धारित प्रक्रिया पूरी करके सत्र की तारीखों का ऐलान किया जाता है, ताकि सांसद अपने वर्क शेड्यूल को उन तारीखों के अनुसार ही तय कर…
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई मीनाक्षी लेखी हुई घायल
कैलाश मानसरोवर यात्रा पर गई मीनाक्षी लेखी हुई घायल: पूर्व केंद्रीय राज्य मंत्री और बीजेपी की वरिष्ठ नेता मीनाक्षी लेखी को अपनी कैलाश मानसरोवर यात्रा को बीच में ही रोकना पड़ा है। दरअसल वह लिपुलेख दर्रे से यात्रा कर रहे तीर्थयात्रियों के दूसरे जत्थे का हिस्सा थीं।उन्हें तिब्बत में माउंट कैलाश परिक्रमा के शुरुआती बिंदु, दार्चिनी में चोट लग गई थी। वह घोड़े से गिरने की वजह से चोटिल हो गई हैं। तिब्बत में घोड़े से गिरकर घायल हुईं मीनाक्षी लेखी कैलाश मानसरोवर यात्रा बीच में छोड़कर भारतीय भूभाग में स्थित गुंजी शिविर लौट आई हैं जहां से आज उन्हें…
उत्तराखंड निवेश उत्सव में गृहमंत्री अमित शाह मुख्य अतिथि ;- मुख्यमंत्री धामी ने रूद्रपुर पहुंचकर गृहमंत्री के कार्यक्रम स्थल स्पोर्ट्स स्टेडियम में तैयारियां परखी । निरीक्षण दौरान उन्होंने इवेंट मैनेजर व अधिकारियों से कहा कि कार्यक्रम प्रदेश के लिए अति महत्वपूर्ण है इसलिए सभी इंतजामद पुख्ता हो। उन्होंने कहा आज कार्यक्रम मे गृहमंत्री शिलान्यास एवं लोकार्पण भी करेंगे। यह ख़बर भी पढ़ें :- सीएम धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका उत्तराखंड सरकार की ओर से दिसंबर 2023 में आयोजित ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के दौरान उद्योग समूहों के साथ हुए एमओयू अब जमीन पर उतर रहे हैं, इस…
श्री महंत इंदिरेश अस्पताल में अत्याधुनिक तकनीक से ब्रेन का इलाज :- चिकित्सा विज्ञान की दिशा में श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल, देहरादून ने एक और उल्लेखनीय उपलब्धि हासिल की है। अस्पताल में दिमाग में खून का थक्का क्रोनिक सबड्यूरल हेमेटोमा (Chronic Subdural Hematoma) जमने की जटिल स्थिति का इलाज आधुनिकतम तकनीक मिडिल मेनिंजियल आर्टरी एम्बोलाइजेशन (MMAE) द्वारा किया गया। श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के न्यूरोसर्जरी विभागाध्यक्ष प्रोफेसर डॉ. महेश रमोला के नेतृत्व में दो मरीजों पर इस नवीनतम तकनीक से सफल प्रोसीजर किए गए। यह प्रोसीजर पारंपरिक सर्जरी की तुलना में ज्यादा सुरक्षित और न्यूनतम इनवेसिव है। श्री महंत इन्दिरेश…
मुख्यमंत्री का खटीमा आगमन, कांग्रेस छोड़कर बड़ी संख्या में कार्यकर्ता हुए भाजपा में शामिल :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी शुक्रवार को एक दिवसीय दौरे पर अपने गृह क्षेत्र खटीमा पहुंचे। नगर में पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका भव्य स्वागत किया। इसके बाद मुख्यमंत्री ने एक निजी बैंक्वेट हॉल में आयोजित सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में भाग लिया। यह ख़बर भी पढ़ें :- पीरियड्स के दौरान इन बातों का रखे ध्यान इस कार्यक्रम के दौरान बड़ी संख्या में कांग्रेस छोड़कर आए कार्यकर्ताओं ने भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। मुख्यमंत्री धामी ने सभी नवगठित कार्यकर्ताओं को माला पहनाकर उनका स्वागत…
कावड़ श्रद्धालुओं के लिए पुलिस प्रशासन बना देवदूत :- हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी श्रावण मास में करोड़ों की तादाद में कांवड़िए सुदूर- सुदूर स्थानों से आकर हरकी पैड़ी से गंगा जल से भरी कांवड़ लेकर पदयात्रा कर भगवान शिव को अर्पित करने के लिए अपने गंतव्य की ओर प्रस्थान कर रहें हैं। कावड़ यात्रा को सकुशल संपन्न कराने की जिम्मेदारी प्रशासन के कंधों पर होती है। जिसके लिए उच्चधिकारी अनेकों प्रकार की योजनाएं तैयार करते हैं। नई-नई योजनाएं बनाकर यह सुनिश्चित करते हैं कि किसी भी प्रकार की कठिनाइयां, संकट कावड़ श्रद्धालुओं के सामने उत्पन्न न हो…
सीएम धामी ने गुरुद्वारा श्री नानकमत्ता साहिब में मत्था टेका :- उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अपने एक दिवसीय जनपद भ्रमण के दौरान उधमसिंह नगर के पावन नानकमत्ता साहिब गुरुद्वारा पहुंचकर मत्था टेका और प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि के लिए कामना की। उन्होंने गुरुद्वारे में दर्शन कर शांत वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया एवं सिख परंपराओं और संतों की शिक्षाओं को नमन किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने गुरुद्वारे में उपस्थित छोटे बच्चों से आत्मीय संवाद किया, उन्हें स्नेहपूर्वक आशीर्वाद दिया और शिक्षा व सेवा की भावना को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी। बच्चों के चेहरों पर मुख्यमंत्री…
स्वास्थ्य विभाग ने टोल फ्री हेल्पलाइन नम्बर किया जारी :- उत्तराखंड की देवभूमि अब नकली, अधोमानक एवं नशीली दवाओं के विरुद्ध निर्णायक लड़ाई के मोर्चे पर है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के स्पष्ट निर्देश पर प्रदेशभर में राज्यव्यापी महाअभियान की शुरुआत हो चुकी है। इस अभियान का उद्देश्य प्रदेश को “नशा मुक्त उत्तराखंड” बनाना और जनता को सुरक्षित, गुणवत्तापूर्ण एवं प्रमाणिक औषधियाँ उपलब्ध कराना है। राज्य के फार्मा सेक्टर में व्याप्त विसंगतियों को समाप्त करने तथा युवा पीढ़ी को मादक औषधियों के दुष्प्रभाव से बचाने के उद्देश्य से यह कार्यवाही की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा संचालित यह महाअभियान…
उत्तराखण्ड में निवासरत बिहार के मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील : – भारत निर्वाचन आयोग द्वारा बिहार में मतदाता सूची का विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान आगामी 25 जुलाई, 2025 तक चलेगा। मुख्य निर्वाचन अधिकारी, बिहार द्वारा मुख्य निर्वाचन अधिकारी उत्तराखण्ड को प्रेषित पत्र में उत्तराखण्ड राज्य में निवासरत बिहार के मतदाताओं से गणना प्रपत्र भरने की अपील की है। उन्होंने अपील करते हुए कहा कि बिहार के कई मतदाता अस्थायी रूप से बिहार के बाहर निवासरत है जो ऑनलाइन माध्यम अथवा परिवार के सदस्यों के सहयोग से गणना प्रपत्र भर सकते है।…