Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
हिंदी फिल्म ‘5 सितंबर’ का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया पोस्टर लॉन्च :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में हिंदी फ़िल्म “5 सितम्बर” का पोस्टर लॉन्च किया। यह फ़िल्म पूर्णतः उत्तराखंड में फिल्माई गई है तथा राज्य की सांस्कृतिक विरासत, प्राकृतिक सौंदर्य और स्थानीय प्रतिभा को राष्ट्रीय पटल पर प्रदर्शित करने का सशक्त प्रयास है। मुख्यमंत्री ने कहा कि उत्तराखंड फिल्म निर्माण का पसंदीदा गंतव्य बन रहा है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार फिल्म नीति के तहत हर संभव सहयोग प्रदान कर रही है, ताकि अधिक से अधिक निर्माता–निर्देशक उत्तराखंड की धरती पर फिल्म निर्माण करें…
ऐतिहासिक स्थलों पर किया जाए शोध :- हमारे देश में अनेकों ऐसे ऐतिहासिक स्थल हैं जिन पर शोध किया जाना आवश्यक है। इतना ही नहीं इन स्थानों पर अंकित लिपी का हमारी सभ्यता एवं संस्कृति के दृष्टिकोण से अनुवाद किया जाना भी बेहद जरूरी है। ये बात प्रदेश के पर्यटन, धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज ने केन्द्रीय पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को लिखे एक पत्र के माध्यम से कही है। उन्होंने केन्द्रीय मंत्री शेखावत से कहा है कि सिन्धु घाटी की सभ्यता के स्क्रिप्ट का अनुवाद करवाया जाना चाहिए। उत्तराखण्ड के अल्मोड़ा में स्थित पाषाणकालीन लखुडियार की अति…
जिलाधिकारी सविन बंसल का चकराता दौरा: जिलाधिकारी सविन बंसल ने मानसून में आपदा के दृष्टिगत विकासनगर से चकराता तक सडकों की स्थिति एवं व्यवस्थाओं का स्थलीय निरीक्षण किया। जजरेट स्लोब स्टेबलाइजेशन कार्य हेतु वन भूमि हस्तांतरण, क्षतिपूर्ति का था पेंच; डीएम ने आपदा एक्ट में विशेष शक्ति का प्रयोग कर मौके पर ही जारी की अनुमति; लोनिवि को डीपीआर तैयार करने के निर्देश दिए। कालसी चकराता मोटर मार्ग पर जजरेट में खतरनाक बने स्लाइड जोन का निरीक्षण किया। यहां पर करीब 180 मीटर दायरे में पहाडी से लगातार भूस्खलन का मलबा सडक पर आ रहा है। जिससे बार बार सडक…
आखिर क्यों भूतेश्वर महादेव को कहा जाता है मथुरा का कोतवाल? :- मथुरा में स्थित भूतेश्वर महादेव (Bhuteshwar Mahadev) मंदिर भगवान शिव के प्राचीन धामों में से एक है और इसे यहां का कोतवाल माना जाता है। सावन में यहां दर्शन का विशेष महत्व है। ऐसी मान्यता है कि भगवान कृष्ण ने कंस वध के बाद ब्रह्महत्या दोष से मुक्ति पाने के लिए यहां (Bhuteshwar Mahadev Temple History) शरण ली थी। आइए इससे जुड़े रहस्य जानते हैं। मथुरा, भगवान कृष्ण की जन्मभूमि, केवल उनके मंदिरों के लिए ही नहीं बल्कि भगवान शिव के सबसे प्राचीन धाम में से एक भूतेश्वर…
हरेला पर्व पर एसजीआरआर विश्वविद्यालय में चला विशेष पौधारोपण अभियान :- उत्तराखंड की सांस्कृतिक विरासत और प्रकृति प्रेम के प्रतीक हरेला पर्व के अवसर पर श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (एसजीआरआरयू), देहरादून में हरेला पर्व को पूरे उत्साह के साथ मनाया गया। इस मौके पर विश्वविद्यालय के एनएसएस विंग द्वारा विशेष पौधारोपण अभियान का आयोजन किया गया, जिसका उद्देश्य प्रकृति संरक्षण और पर्यावरणीय जागरूकता को बढ़ावा देना रहा। पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश यह पौधारोपण अभियान दो प्रमुख स्थलों विश्वविद्यालय के कृषि क्षेत्र, पथरीबाग कैंपस और मातावाला बाग में संपन्न हुआ। इसमें विश्वविद्यालय के छात्र-छात्राओं, फैकल्टी सदस्यों, एनएसएस समन्वयकों, डीन…
युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने पर फोकस : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कौशल विकास और श्रम विभाग की समीक्षा के दौरान अधिकारियों को निर्देश दिए कि राज्य में युवाओं को कौशल विकास और रोजगार से जोड़ने के लिए सभी संबंधित विभागीय सचिव समन्वय बनाकर कार्य करें। उन्होंने मुख्य सचिव को सचिवों के साथ बैठक कर इसके लिए ठोस रणनीति बनाने के निर्देश दिए। सचिवालय में बैठक के दौरान मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश मुख्यमंत्री ने कौशल विकास को इन्क्यूबेशन और ग्रोथ सेंटरों से जोड़ने के भी निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद में स्थानीय लोगों को…
SSP देहरादून ने बांटी मिठाई पहनाई माला :- क्रिमिनल्स के लिए अक्सर सख्त अंदाज़ में एक्शन लेकर ज़ोरदार खुलासे करने वाले स्मार्ट सिटी के स्मार्ट एसएसपी अजय सिंह का मानवीय पहल करने के लिए भी जाने जाते हैं। कुछ ऐसा ही नज़ारा देहरादून में तब दिखा जब एसएसपी अजय सिंह ऋषिकेश ,रानीपोखरी, रायवाला क्षेत्र का भ्रमण कर कावंड मेले में किये गये पुलिस प्रबन्धों का जायजा लेने पहुंचे थे। इस दौरान पुलिस व्यवस्थाओं का निरीक्षण करते हुए एसएसपी ने अधिकारियों को चुस्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिये । इस फील्ड निरिक्षण के दौरान कावड़ मेले में आये श्रद्धालुओं…
चारधाम यात्रा की व्यवस्थाओं पर सरकार का फोकस : उत्तराखंड के कैबिनेट मंत्री सौरभ बहुगुणा ने चार धाम यात्रा शुरू होने से पहले विभागों की बैठकों में कड़े निर्देश दिए थे कि कोई भी चूक या अव्यवस्था न होने पाए। ऐसे में में घोड़े-खच्चरों की व्यवस्था से लेकर आँचल डेयरी के ब्रांड को जन जन तक पहुंचाने के लिए किये गए प्रयासों की उन्होंने विस्तृत जानकारी दी। युवा मंत्री सौरभ ने बताया कि चारधाम यात्रा में घोड़े और खच्चर श्रद्धालुओं को दर्शन के लिए ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। खासकर केदारनाथ यात्रा में प्रतिदिन लगभग 9,000 श्रद्धालुओं को…
चारधाम यात्रा में आस्था का सैलाब : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अगुवाई में 2025 की चार धाम यात्रा ने नया कीर्तिमान बनाते हुए श्रद्धालुओं का बेहतरीन आतिथ्य किया है। धामी सरकार ने तीर्थयात्रियों की सुरक्षा, स्वास्थ्य और सुविधा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी है। इसको लेकर स्वास्थ्य विभाग ने जमीनी स्तर पर व्यापक तैयारियां की , राज्य सरकार और स्वास्थ्य विभाग की कोशिश इस वर्ष की चार धाम यात्रा को न केवल सुरक्षित बल्कि सुगम और संगठित बनाने की है । डॉ. आर. राजेश कुमार ने सुरक्षित बनाई चार धाम यात्रा श्रद्धालुओं को सहज और स्पष्ट स्वास्थ्य जानकारी प्रदान करने…
शादी की रस्मों के पीछे छिपे हैंरान कर देने वाले सच
शादी की रस्मों के पीछे छिपे हैंरान कर देने वाले सच:शादियाँ एक पवित्र, खूबसूरत समारोह है जिसमें जोड़े एक-दूसरे के लिए अपने प्यार को मजबूत करने के लिए भाग लेते हैं, है न? बिल्कुल नहीं। दुर्भाग्य से, हम जिन परंपराओं को जानते हैं और पसंद करते हैं, उनमें से कई पुरानी लिंग भूमिकाओं या विज्ञापन अधिकारियों से आती हैं। लेकिन, क्या इसका मतलब यह है कि हमें शादियाँ करना पूरी तरह से बंद कर देना चाहिए? बिल्कुल नहीं। शादियाँ, ज्यादातर मामलों में, दो लोगों के बीच प्यार के बारे में होती हैं, लेकिन हमारे कुछ रीति-रिवाजों की अजीब प्रकृति को…