Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
देहरादून की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज से राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा
देहरादून की अत्याधुनिक शूटिंग रेंज से राष्ट्रीय खेलों को बढ़ावा : राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय स्पर्धाओं के लिए मजबूत होगा दावा, अत्याधुनिक 160 टारगेट हो रहे हैं स्थापित, सटीक स्कोरिंग मिलेगी, राष्ट्रीय खेलों में शूटिंग की स्पर्धा दून के स्पोर्ट्स कॉलेज में होनी है, 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए दून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज में तैयार हो रही शूटिंग रेंज का आने वाले दिनों में जलवा कायम होने जा रहा है। टारगेट क्षमता के मामले में दिल्ली व भोपाल के बाद देश की तीसरे नंबर की यह शूटिंग रेंज बनने जा रही है। इस शूटिंग रेंज में 160 टारगेट स्थापित किए…
उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार
उत्तराखंड की सांस्कृतिक प्रस्तुति को राष्ट्रीय स्तर पर द्वितीय पुरस्कार : राष्ट्रीय रंगशाला शिविर, नई दिल्ली में आयोजित प्रतियोगिता में विभिन्न प्रदेशों एवं मंत्रालयों की झांकी कलाकारों द्वारा अपने-अपने प्रदेशों की संस्कृति पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्रम एवं नृत्य प्रस्तुत किये गए। प्रतियोगिता में बेस्ट 3 राज्यों में उत्तराखंड राज्य को बेस्ट द्वितीय स्थान में पुरस्कार प्राप्त हुआ। उत्तराखंड गठन के बाद उत्तराखंड की झांकी के कलाकारों को यह पुरस्कार दूसरी बार प्राप्त हुआ है। इससे पूर्व, वर्ष 2018 में उत्तराखंड के झांकी के कलाकारों को तृतीय स्थान पर पुरस्कार प्राप्त हुआ था। उल्लेखनीय है कि गणतंत्र दिवस परेड के लिए…
ईवी चार्जिंग स्टेशनों की बढ़ती संख्या: शहर की नई ऊर्जा क्रांति
ईवी चार्जिंग स्टेशनों की बढ़ती संख्या शहर की नई ऊर्जा क्रांति : रायपुर चौक, सहस्त्रधारा हेलीपैड व आईटी पार्क चौक में ईवी चार्जिंग, पर्यावरण एवं प्रदूषण नियंत्रण में महत्वपूर्ण है ईवी चार्जिंग, ईवी चार्जिंग एप्प का प्रचार-प्रसार के निर्देश, ईवी चार्जिंग स्टेशन का तेजी से हो रहा है विस्तार, जिलाधिकारी सविन बसंल का ड्रीम प्रोजेक्ट ईवी चार्जिंग स्टेशन पर्यावरण सरंक्षण एवं जनसुविधा को लेकर राजधानी में अपने पांव तेजी से पसार रहा हैं, परिवहन की दृष्टि से महत्वाकांशी ईवी चार्जिंग स्टेशन उपलब्धता के चलते जनमानस का पसंद इलेक्ट्रॉनिक व्हीकल की तरफ तेजी से बढ़ रहा हैं। डीएम के ईवी चार्जिंग…
देहरादून में पीएम मोदी की आगमन की तैयारी, प्रशासन सतर्क
देहरादून में पीएम मोदी की आगमन की तैयारी, प्रशासन सतर्क : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के 38वें राष्ट्रीय खेल के शुभारंभ के अवसर पर प्रस्तावित जनपद भ्रमण कार्यक्रम की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं के सम्बन्ध में जिलाधिकारी सविन बंसल ने ऋषिपर्णा सभागार कलेक्टेªट में सम्बन्धित अधिकारियों के साथ बैठक करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने सभी अधिकारियों को निर्देशित किया कि प्रोटोकॉल के अनुसार व्यवस्थाएं बनाई तथा अधिकारी अपनी ड्यूटी प्वांईट देखते हुए आपसी समन्वय करते व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें। उन्होंने सीटिंग प्लान,आवगमन रूट को सुगम बनाने आदि समुचित व्यवस्थाओं को सुगम बनाने के निर्देश दिए। बैठक में मुख्य विकास अधिकारी अभिनव…
खिलाड़ियों और मेहमानों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ सर्विस
खिलाड़ियों और मेहमानों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ सर्विस : राष्ट्रीय खेल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें, एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की व्यवस्था रहेगी उपलब्ध, स्वास्थ्य विभाग ने नामित किए नोडल अफसर, बांट दी जिम्मेदारी, दून व हल्द्वानी के स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, 38 वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध…
5 फरवरी को PM मोदी लगाएंगे पवित्र डुबकी
5 फरवरी को PM मोदी लगाएंगे पवित्र डुबकी : महाकुंभ मेला 2025 में आने वाले दिनों में कई उच्चस्तरीय राजनीतिक और सरकारी नेताओं के दौरे की उम्मीद जताई जा रही है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पांच फरवरी को महाकुंभ मेला 2025 का दौरा कर सकते हैं, जबकि केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह 27 जनवरी को मेला क्षेत्र में शामिल होंगे। इसके अलावा, उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ एक फरवरी को संगम में पवित्र डुबकी लगाने के लिए आ सकते हैं। इन सभी नेताओं के दौरे के दौरान प्रशासन और सुरक्षा एजेंसियों ने पहले ही विशेष इंतजाम किए हैं, ताकि उनकी यात्रा सुचारू और सुरक्षित…
अनोखा सच ! इस किले में कुत्ता चलाता था तोप
अनोखा सच ! इस किले में कुत्ता चलाता था तोप : भारत किले-महलों का देश है। यहां अमेरिका जैसे बड़े-बड़े बीच और यूरोप जैसे फुलियारे मैदान न सही, लेकिन यहां के किले और महल दुनियाभर के लोगों को आकर्षित करते हैं। हर किले का अपना-अलग इतिहास है और कुछ अलग ही कहानियां। Oneindia.com की ‘किले-महलों की सैर’ सीरीज के तहत आज हम आपको बताने जा रहे हैं एक ऐसे किले के बारे में, जहां एक कुत्ता तोप चलाता था। किले में बनने वाली तोपों को दागने के लिए राजा ने कोई तोपची नहीं, बल्कि कुत्ते को रखा था। तोप के…
इस शहर में चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त
इस शहर में चालान नहीं भरा तो गाड़ी जब्त : भारत में जैसे-जैसे जनसंख्या बढ़ रही है, वैसे-वैसे वाहनों की संख्या भी बढ़ रही है। इससे बड़े शहरों में ट्रैफिक जाम एक समस्या है, तो दूसरी तरफ सड़क हादसे भी हर साल बढ़ रहे हैं। 90% सड़क हादसों का कारण ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक हैं। ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों पर जुर्माना लगाया जाता है। लेकिन कुछ वाहन चालक जुर्माना नहीं भरते। कुछ लोग कितना भी जुर्माना लग जाए, उसे भरते ही नहीं। अब इस पर लगाम लगाने के लिए पंजाब के चंडीगढ़ ट्रैफिक कमिश्नरेट ने सख्त…
क्या आप जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी और सुविधाएं?
क्या आप जानते हैं अमेरिकी राष्ट्रपति की सैलरी और सुविधाएं : अमेरिकी राष्ट्रपति का सालाना वेतन 400,000 डॉलर होता है यानी भारतीय मुद्रा के अनुसार 2.9 करोड़ रुपये. लेकिन उन्हें इसके अलावा तरह तरह के भत्ते और सुविधाएं हासिल होती हैं. उन्हें कार्यकाल के दौरान व्हाइट हाउस मिलता है और पर्सनल प्लेन, हेलीकॉप्टर की सुविधा दी जाती है. साथ ही कार्यकाल के बाद वो रिटायरमेंट पेंशन का हकदार होता है. अगर देखा जाए तो अमेरिकी प्रेसीडेंट को कार्यकाल के दौरान ज्यादातर खर्च सरकार के खजाने से ही मिलता है। राष्ट्रपति को 50,000 डॉलर (40 लाख रुपये) सालाना का खर्च भत्ता…
गुड न्यूज़ – केवल इन 2 नंबरों से ही आएंगे बैंकिंग कॉल
गुड न्यूज़ – केवल इन 2 नंबरों से ही आएंगे बैंकिंग कॉल : इन दिनों फ्रॉड कॉल्स आने की घटना आम हो गई है. आपके पास भी ऐसे स्पैम कॉल्स जरूर आते होंगे. आए दिन आपने कॉल्स पर स्कैमिंग और फ्राॅड की खबरें भी देखी होंगी. इन सभी पर पूर्ण विराम लगाने के लिए भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने एक ठोस कदम उठाया है. अगर आप मोबाइल यूजर हैं तो आपको ये खबर जरूर खुश करेगी. भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने वित्तीय संस्थानों के लिए अपने ग्राहकों को लेनदेन और मार्केटिंग कॉल करने के लिए 2 डेडिकेटेड फोन नंबर सीरीज…