Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

WeatherAlert : देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी

May 15, 2026

ShriMahantIndireshHospital : डेढ साल बाद बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया

May 15, 2026

BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात

May 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » खिलाड़ियों और मेहमानों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ सर्विस
उत्तराखंड

खिलाड़ियों और मेहमानों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ सर्विस

141 teams will ensure health facilities in the national games.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 22, 2025No Comments4 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

खिलाड़ियों और मेहमानों को मिलेगी बेस्ट हेल्थ सर्विस : राष्ट्रीय खेल में स्वास्थ्य सुविधाएं सुनिश्चित करेंगी 141 टीमें, एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की व्यवस्था रहेगी उपलब्ध, स्वास्थ्य विभाग ने नामित किए नोडल अफसर, बांट दी जिम्मेदारी, दून व हल्द्वानी के स्टेडियम में खिलाड़ियों के लिए विशेष व्यवस्था, 38 वें राष्ट्रीय खेल के दौरान खिलाड़ियों और मेहमानों को स्वास्थ्य सुविधा प्रदान करने के लिए 141 टीमों का गठन किया गया है। 28 जनवरी से लेकर 14 फरवरी तक यह टीमें अलर्ट मोड में रहेंगी। इस दौरान जरूरत पड़ने पर एंबुलेंस से लेकर हेली एंबुलेंस तक की सुविधा तुरंत उपलब्ध कराई जाएगी।

स्वास्थ्य विभाग ने बडे़ स्तर पर राष्ट्रीय खेलों की तैयारियां की हैं। स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के अनुसार-राज्य स्तर पर राज्य नोडल अधिकारी, उप नोडल अधिकारी व सह नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं। जनपद स्तर पर जिला नोडल अधिकारी मुख्य चिकित्साधिकारी और सह नोडल अधिकारी अपर मुख्य चिकित्साधिकारी बनाए गए हैं। एंबुलेंस हेतु जिला स्तरीय नोडल अधिकारी नामित किए गए हैं। उन्होंने बताया कि महाराणा प्रताप स्टेडियम, रायपुर, देहरादून के धनवन्तरी ब्लॉक में 10 बैडेड अस्पताल खिलाड़ियों हेतु संचालित किया जाएगा। इसी तरह, आईजीआईसीएस स्टेडियम, गोला पार हल्द्वानी में दो बैडेट अस्पताल संचालित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि खिलाड़ियों के लिए पर्याप्त मात्रा में औषधियां, उपकरण क्रय किए जा रहे हैं।

डाॅ टम्टा कुमाऊं और डाॅ नेगी गढ़वाल के नोडल अफसर

स्वास्थ्य सचिव डाॅ आर राजेश कुमार के अनुसार-डॉ० तरूण टम्टा, प्रमुख अधीक्षक, जिला चिकित्सालय, नैनीताल को कुमाऊं मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। डाॅ टम्टा ने स्पोर्ट्स मेडिसन में शिक्षा प्राप्त की है। निदेशक, चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण, गढ़वाल मंडल पौड़ी गढ़वाल के स्तर पर डाॅ केएस नेगी को गढ़वाल मंडल का नोडल अधिकारी नामित किया गया है। नोडल अफसरों को स्थलीय निरीक्षण करने के लिए कहा गया है।

इस तरह की हैं विभाग की तैयारियां

1-प्राइमरी हैल्थ केयर, सेकेंड्री हैल्थ केयर व टर्रसियरी हैल्थ केयर के नोडल अधिकारी और सह नोडल अधिकारी बनाए गए हैं। सेकेंड्री हैल्थ केयर, जो जिला चिकित्सालय है, उनमें चिकित्सा विशेषज्ञ जैसे-न्यूरो, कार्डिक, हैड इंजरी एवं स्पाइन इंजरी को उक्त अवधियों में ऑन-कॉल (24*7) रखे गए हैं।
2-प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑन कॉल (24*7) एंबुलेंस मय आवश्यक औषधि सहित तैनात है। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा ईकाईयों में ऑन-कॉल (24*7) टीमें तैनात की गई हैं। प्रत्येक जनपद में सूचीबद्ध चिकित्सालयों की व्यवस्था की गई है।
3-प्रत्येक खेल व शिफ्ट में एक टीम बनाई गई है, जिसमें डॉक्टर-01, नर्सिंग स्टॉफ-02, फिजियोथेरेपिस्ट-02(महिला/पुरुष) व वार्ड ब्वाय-01 को टीम में रखा गया है और 01 टीम को स्टैंड बाय रखा गया है।
4-सभी खेल स्थलों में 01-एएलएस एंड 01-बीएलएस एंबुलेंस की तैनाती चिकित्सकीय दल के साथ की गई है। 01 बीएलएस एंबुलेंस को स्टैंड बाय रखा गया है।
5-प्रत्येक जिला चिकित्सालय में 03 ऑन-कॉल (24*7) एंबुलेंस मय आवश्यक औषधि सहित तैनात है। खेल स्पर्धा में भाग लेने वाले खिलाड़ियों के रहने के स्थान के निकटतम चिकित्सा इकाईयों में ऑन-कॉल (24*7) टीमें तैनात की गई है।

तैयारियों का ये भी लेखा-जोखा

150 डाॅक्टर, 300 नर्सिंग स्टॉफ, 25 फिजियोथेरेपिस्ट, 30 फार्मासिस्ट व 50 वार्ड ब्वाय तैनात किए गए हैं।

115 एंबुलेंस राष्ट्रीय खेलों के दौरान तैनात रहेंगी। ये एंबुलेंस विभागीय और 108 सेवा की हैं।

05 बैड एम्स ऋषिकेश के ट्रामा विभाग में दिनांक 28 जनवरी 2025 से दिनांक 14 फरवरी 2025 तक) रिजर्व रहेंगे। आवश्यकता पड़ने पर एयरलिफ्ट की सुविधा हेली एंबुलेंस के माध्यम से उपलब्ध कराई जाएगी।

50 चिकित्साधिकारियों को एम्स ऋषिकेश में कैपिसिटी बिल्डिंग हेतु प्रशिक्षण प्रदान किया गया है। यह चिकित्साधिकारी समस्त जनपद के हैं।

राष्ट्रीय खेल हमारे राज्य के लिए गौरव का क्षण है। खिलाड़ियों और मेहमानों को उच्चतम स्वास्थ्य सुविधाएं प्रदान करना हमारी प्राथमिकता है। हर छोटी-बड़ी जरूरत का ध्यान रखा गया है।

        पुष्कर सिंह धामी, मुख्यमंत्री

#CM Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News pushkarsinghdhami uttarakhand उच्चगुणवत्तास्वास्थ्य खिलाड़ियोंकीदेखभाल खिलाड़ियोंकीभलाई खिलाड़ियोंकीसुरक्षा खेलआयोजन खेलआयोजनस्वास्थ्य खेलऔरस्वास्थ्य खेलमेंसुरक्षा खेलमेंस्वास्थ्य खेलस्वास्थ्य मेहमानोंकीदेखभाल राष्ट्रीय खेल सुरक्षितखेल स्वास्थ्यऔरखेल स्वास्थ्यप्रबंधन स्वास्थ्यप्राथमिकता स्वास्थ्यसुरक्षा स्वास्थ्यसुविधाएं स्वास्थ्यसेवाएं स्वास्थ्यसेवाएँ2025 स्वास्थ्यसेवाओंकीपेशकश
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Article5 फरवरी को PM मोदी लगाएंगे पवित्र डुबकी
Next Article देहरादून में पीएम मोदी की आगमन की तैयारी, प्रशासन सतर्क
Narad Post

Related Posts

SpaceX की सैटेलाइट इंटरनेट परियोजना है Starlink

May 8, 2026

ChardhamYatra2026 :  महत्वपूर्ण जानकारी जानिए चार धाम यात्रा कैसे करें ?

April 23, 2026

MadarsaBoard : उत्तराखंड सरकार ने ‘मदरसा बोर्ड’ में जड़ा ताला !

April 22, 2026

KedarnathDham2026 : श्री केदारनाथ धाम के कपाट आज सुबह वैदिक मंत्रोच्चार के साथ खुले

April 22, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Weather Update

WeatherAlert : देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण गर्मी

By Narad PostMay 15, 20260

WeatherAlert ; देश में मौसम का डबल अटैक, कहीं मानसून की आहट, तो कहीं भीषण…

ShriMahantIndireshHospital : डेढ साल बाद बच्चे ने पहली बार मूंह से मां का दूध पिया

May 15, 2026

BullockCartWedding : बैलगाड़ियों पर निकली पुलिस कांस्टेबल की बारात

May 15, 2026

NEETReExam : 21 जून को होगी NEET की परीक्षा, NTA ने जारी की डेट

May 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?