Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
मुस्लिम डांसर से शादी पर 100 कोड़े की सजा
मुस्लिम डांसर से शादी पर 100 कोड़े की सजा : सिख समुदाय में अकाल तख्त सर्वोच्च संस्था मानी जाती है। इसका निर्माण गुरु हरगोबिंद ने न्याय के लिए किया था। हालांकि ऐसा पहली बार नहीं है, जब अकाल तख्त के सख्त नियमों की वजह से किसी बड़े नेता या शख्सियत को सजा मिली हो। अकाल तख्त की सजा का इतिहास काफी पुराना है। आइए आपको आज से 223 साल पुराने उस किस्से के बारे में बताते हैं, जब एक ताकतवर राजा को भी अपनी ‘एक गलती’ की वजह से कोड़े खाने पड़े। महाराजा रणजीत सिंह को मिली सजा हम बात…
आपको भी तो मच्छर ने काटा ज़रूर होगा और खून भी पिया होगा लेकिन क्या आप जानते हैं कि मच्छर इंसान का खून क्यों पीते हैं, नारद पोस्ट की इस खबर में आपको जानकर हैरानी होगी कि पहले मच्छर इंसानों का खून नहीं पीते थे, बल्कि यह बदलाव वक्त के साथ आया है. ऐसा माना जाता है कि सिर्फ मादा मच्छर ही खून चूसती है, नर मच्छर नहीं. लेकिन क्या कभी इस बारे में सोचा है कि मच्छर इंसानों का खून क्यों पीते हैं? उन्हें आखिर ये आदत पड़ी कैसे? बहरहाल अब वैज्ञानिकों ने सवाल का जवाब ढूंढ़ लिया है.…
क्या आपने कभी सोचा है कि आप रोने, सोने या सिर्फ गले मिलने के बदले पैसे कमा सकते हैं? यह सुनने में थोड़ा अजीब जरूर लगता है, लेकिन यह सच है कि दुनिया में ऐसी कई अजीबो-गरीब नौकरियां मौजूद हैं जो आपको कुछ भी करने के लिए मोटी सैलरी देती हैं। कुछ नौकरियां तो इतनी सरल होती हैं कि आप सोचेंगे कि इससे बेहतर नौकरी और क्या हो सकती है। आइए जानते हैं कुछ ऐसी अजीबो-गरीब नौकरियों के बारे में जो वास्तव में होती हैं और जिनमें लोग अच्छा खासा पैसा कमाते हैं। 1. प्रोफेशनल स्लीपर (Professional Sleeper) सोने की…
शादी का रिश्ता एक जीवनभर का बंधन होता है, लेकिन इस रिश्ते को कानूनी और अधिकारिक रूप से स्वीकार्यता देने के लिए Marriage Certificate (मैरिज सर्टिफिकेट) बेहद जरूरी है। यह दस्तावेज़ न केवल आपके शादी के कानूनी प्रमाण के रूप में काम करता है, बल्कि भविष्य में कई अधिकारिक और कानूनी मामलों में आपकी मदद भी करता है। यह न सिर्फ एक प्रमाण पत्र है, बल्कि यह भविष्य में आपके अधिकारों की रक्षा और सुरक्षा का माध्यम बनता है। शादी के कितने साल बाद तक बनवा सकते हैं मैरिज सर्टिफिकेट? भारत में शादी के बाद Marriage Certificate बनवाना आवश्यक है,…
देहरादून में यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले युवाओं के खिलाफ पुलिस ने कड़ी कार्रवाई शुरू की है। पुलिस द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पिछले दो दिनों में 407 युवाओं के खिलाफ चालानी कार्यवाही की गई है। इस दौरान, एसएसपी देहरादून द्वारा शुरू की गई नई पहल के तहत पुलिस ने विशेष रूप से युवा वर्ग के खिलाफ प्रभावी कदम उठाए हैं, ताकि यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके और सड़क सुरक्षा को सुनिश्चित किया जा सके। 407 युवाओं के खिलाफ कार्रवाई पुलिस द्वारा चलाए गए इस विशेष अभियान में विभिन्न थाना क्षेत्रों में यातायात…
उत्तराखंड में 12 जनवरी 2025 को होने वाले अंतर्राष्ट्रीय प्रवासी उत्तराखण्डी सम्मेलन की तैयारियां तेज़ी से शुरू हो गई हैं। इस सम्मेलन का आयोजन देहरादून में किया जाएगा, और इसका उद्देश्य राज्य के विकास में प्रवासी उत्तराखण्डियों की भूमिका को उजागर करना है। सम्मेलन में विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े विशेष सत्रों का आयोजन किया जाएगा, जिनमें पर्यटन, कृषि, बागवानी, ग्राम्य विकास, उच्च शिक्षा, स्किल डेवलपमेंट, हेल्थ केयर, आयुष, और योग जैसे विषयों पर चर्चा होगी। इसके अलावा, मैन्युफैक्चरिंग, पावर जनरेशन, स्टार्ट-अप्स जैसे क्षेत्रों में निवेश के संभावनाओं पर भी मंथन किया जाएगा। मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने सम्मेलन की तैयारियों…
उत्तराखंड सरकार ने राज्य के दूरस्थ क्षेत्रों में हवाई कनेक्टिविटी को बेहतर बनाने के लिए कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। भौगोलिक दृष्टि से चुनौतीपूर्ण होने के बावजूद, राज्य सरकार हवाई सेवाओं के लिए मजबूत बुनियादी ढांचे का निर्माण कर रही है। इस दिशा में उत्तराखंड नागरिक उड्डयन विकास प्राधिकरण (यूकाडा) ने पिछले दो वर्षों में आठ स्थानों पर हैलीपोर्ट तैयार कर दिए हैं, जिनका संचालन अब शुरू हो चुका है। तैयार हैलीपोर्ट की सूची उत्तराखंड के विभिन्न क्षेत्रों में हेलीपोर्ट निर्माण का काम तेज़ी से चल रहा है। राज्य के सहस्रधारा, श्रीनगर, गौचर, चिन्यालीसौड़, हल्द्वानी, अल्मोड़ा, पिथौरागढ़ और मुनस्यारी में…
डिजिटल युग में स्मार्टफोन और इंटरनेट की सुविधा ने जहां लोगों के लिए ऋण प्राप्त करना आसान बना दिया है, वहीं इसके साथ ही नकली लोन देने वाले ऐप्स की संख्या भी बढ़ गई है। ये धोखाधड़ी वाले ऐप्स आकर्षक ऑफर, कम दस्तावेज़ी आवश्यकताओं और तुरंत लोन का वादा करके अनजान यूजर्स को लुभाते हैं। हालांकि, ये ऐप्स आपकी व्यक्तिगत जानकारी का गलत इस्तेमाल कर सकते हैं, जिससे वित्तीय नुकसान और मानसिक तनाव हो सकता है। इसलिए, यह जरूरी है कि आप इन ऐप्स से सतर्क रहें और अपनी जानकारी की सुरक्षा करें। नकली लोन देने वाले ऐप्स की पहचान…
अपर पुलिस महानिदेशक कारागार अभिनव कुमार ने वीडियो कान्फैंसिग के माध्यम से अधीनस्थ समस्त कारागार अधीक्षकों की बैठक ली गयी। बैठक में दधिराम, उप महानिरीक्षक कारागार, धीरेन्द्र गुंज्याल, सहायक महानिरीक्षक कारागार एवं समस्त कारागारों के वरिष्ठ अधीक्षक / अधीक्षक / प्रभारी अधीक्षक उपस्थित थे। अपर पुलिस महानिदेशक कारागार द्वारा सर्वप्रथम अवगत कराया गया कि कार्यभार संभालते समय मुख्यमंत्री उत्तराखण्ड पुष्कर सिंह धामी जी द्वारा स्पष्ट दिशा निर्देश दिये गये थे कि एक आधुनिक, प्रभावशाली और चुस्त-दुरूस्त जेल विभाग उनकी सरकार की प्राथमिकता है और इस लक्ष्य की प्राप्ति हेतु जेल विभाग को यथा संभव सभी संसाधन उपलबध कराये जायेंगे। अपर…
सचिव (आईटी एवं शहरी विकास) नितीश झा ने एक महत्वपूर्ण पहल के तहत विगत दिनों हुए साइबर हमले के उपरांत राज्य सरकार कि महत्वपूर्ण वेब ऐप्लकैशनस एवं डेटा कि सुरक्षा के दृष्टिगत नियर डिजास्टर रिकवरी (Near DR) साइट का सचिवालय स्थित डाटा सेन्टर मे शुभारंभ किया, इस अवसर पर ITDA निदेशक श्रीमती नितिका खंडेलवाल और राज्य सूचना अधिकारी आशेष अग्रवाल उपस्थित थे । सचिव नितीश झा ने बताया कि इस पहल का उद्देश्य डेटा सेंटर की क्रिटिकल एप्लिकेशन्स और सेवाओं को किसी भी तकनीकी समस्या या आपदा के दौरान बिना किसी रुकावट के सुचारू रूप से संचालित रखना सुनिश्चित करना…