Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के एनएचपीसी गेस्टहाउस बनबसा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने सैनिकों को दीपावली की बधाई दी और उनके साहस और सेवा को सराहा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक सैनिक न केवल सेना में रहते हुए देश की रक्षा करता है, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वह समाज की सेवा में जुट जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी सैनिक केवल भूतपूर्व सैनिक नहीं होता, बल्कि वह हमेशा देश की सेवा में सक्रिय रहता है। जब वह…
दिवाली पर काजल लगाने की परंपरा : दिवाली की रात को दीपक से काजल बनाने का रिवाज बहुत ही पुराना है, जिसे आज कई घरों में किया जाता है। दीपावली की रात को दीपक से बनाए जाने वाला काजल बेहद ही शुद्ध होता है। यह काजल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह काजल केमिकल फ्री होता है, जिसको लगाने से आंखों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दिवाली की रात को दीपक से काजल बनाया जाता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है। प्राचीन काल से ही भारतीय महिलाएं दीपक से काजल बनाती हैं। इस काजल को…
नारद पोस्ट स्पेशल : रिश्ते अक्सर छोटी-छोटी नाराजगी और अनसुलझे मुद्दों से धीरे-धीरे बिगड़ते जाते हैं। इनसे पैदा हुई गलतफहमियां और अहंकार की दीवारें रिश्तों को तोड़ने का काम करती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह लेना और सिर्फ अपनी बात मनवाने की कोशिश करना भी रिश्तों को नुकसान पहुंचाता है। याद रखें, हर रिश्ते की अपनी अनोखी कहानी होती है, जिसे सिर्फ दो लोग ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। ऐसे में, इस दीवाली आपके पास एक बढ़िया मौका है जब रिश्तों पर जमा धूल को आसानी से साफ किया जा सकता है। सिर्फ जरूरत है आपकी ईमानदार…
ईगो का सही इस्तेमाल : आप किसी से भी पूछिए कि क्या आप ईगोइस्टिक हैं? जवाब हमेशा ‘नहीं’ ही आएगा! हर कोई कहता है कि रिश्तों में आत्मसम्मान होना चाहिए, ईगो नहीं। क्या आपको पता है कि आजकल आत्मसम्मान के नाम पर जो बढ़ावा दिया जाता है, वही ईगो है? गूगल से पूछिए, वो भी यही कहेगा। दरअसल, ईगो और सेल्फ रिस्पेक्ट, दोनों ही आपकी पहचान से जुड़े हैं। किसी भी रिश्ते में ईगोके क्या नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में आपको हर कोई ज्ञान दे सकता है और शायद आप भी इससे वाकिफ हों, लेकिन क्या आपने कभी…
यहाँ दो दिन मनाया जाएगा दीपोत्सव : उत्तराखंड में भी एक नवंबर को दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर किया गया है। दिवाली पर दो तिथियों की वजह से संशय की स्थिति बनी हुई है। 31 अक्तूबर को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ था, लेकिन एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। दीपावली पूजन और दीपदान किस दिन करें इस पर उत्तराखंड में भारी भ्रम है। पंचपुरी हरिद्वार…
जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदारपुरम अवस्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, शिशु सदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने नारी निकेतन में रह रही मूकबधिर, सवांसनियों, बच्चों को मिठाई वितरण की। इस दौरान एक मूकबधिर संवासिनी ने गीत गाकर सुनाया। जिलाधिकारी इस दौरान नारी निकेतन में रसोईघर, आवास, स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिसर सहित शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने परिसर रंगरोगन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किशोर सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से 12 तक एनसीआरटी की किताब के साथ भारतीय एवं विश्व एटलस रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने…
मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन पर भगदड़ मच गई। इस घटना में पांच यात्री बाल-बाल बचे, जो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गए थे। गनीमत यह रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिससे उनकी जान बच गई। दीपावली के त्योहार के चलते रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्रियों की भीड़ थी। ट्रेन पर सवार होने के जल्दबाजी में यात्रियों ने आपस में धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। कई यात्री प्लेटफार्म पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं।…
केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर की इंजन से धुआं उठने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे पांच तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए जा रहे थे। पायलट की सूझबूझ के चलते हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे हिमालयन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के बाद कुछ ही मिनटों में धाम के करीब पहुंचा। जैसे ही पायलट ने लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की, हेलीकॉप्टर के इंजन से धुआं उठने लगा, जिससे तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पायलट…
रौशनी के महापर्व दिवाली के अवसर पर बिजली की मांग बढ़ने के कारण उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विशेष तैयारी की है। इस बार भी यूपीसीएल ने दिवाली के दौरान अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी समस्या के बिजली मिल सके। पिछले दो वर्षों में दिवाली के दौरान बिजली की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। 2022 में दिवाली के समय बिजली की मांग आम दिनों के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी थी, जबकि 2023 में यह वृद्धि करीब 12 प्रतिशत तक पहुंच गई। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन, एमआर आर्य ने इस बार…
सर्दियों के मौसम में फूल गोभी से बनी डिशेज का मजा ही कुछ और होता है। चाहे गर्मागर्म भजिए हों या लजीज पराठे, फूल गोभी सर्दियों का एक स्वादिष्ट साथी है। इसकी सब्जी भी कई तरीकों से बनाई जा सकती है, जैसे मटर, आलू या गाजर के साथ। गोभी खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने के फायदों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसानों के बारे में भी जानना जरूरी है। आइए, जानते हैं कि गोभी का अधिक सेवन करने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं। यूरिक एसिड बढ़ाने का खतरा फूल गोभी का ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता…