Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
विज्ञान और तकनीक की दुनिया में आजकल तेजी से प्रगति हो रही है, और अब एक नई खोज सामने आई है जो हमें हमारी मौत की तारीख का अनुमान लगाने में मदद कर सकती है। हाल ही में लेसेंट डिजिटल हेल्थ में प्रकाशित एक अध्ययन के अनुसार, एआई डेथ कैलकुलेटर के जरिए हमारी मौत के सही समय का अंदाजा लगाया जा सकता है। माना जा रहा है कि आने वाले वर्षों में यह तकनीक स्वास्थ्य सेवाओं में बड़े पैमाने पर उपयोग में लाई जाएगी। एआई डेथ कैलकुलेटर, जिसे तकनीकी भाषा में एआई-ईसीजी रिस्क एस्टीमेटर (AIRE) कहा जाता है, इलेक्ट्रोकार्डियोग्राम (ECG)…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सतर्कता अधिष्ठान निदेशालय द्वारा ‘सत्यनिष्ठा की संस्कृति से राष्ट्र की समृद्धि’ पर आयोजित सतर्कता जागरूकता सप्ताह एवं प्रशिक्षण शिविर का शुभारंभ किया। इस अवसर पर उन्होंने घोषणा की कि सतर्कता विभाग की कार्यप्रणाली को और अधिक प्रभावी बनाने के उद्देश्य से सर्विलांस, तकनीकी एवं वित्तीय विशेषज्ञों की एक टीम गठित की जाएगी। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सतर्कता अधिष्ठान में सराहनीय कार्य करने वाले कार्मिकों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री ने देश की एकता और अखण्डता के लिए अपना जीवन समर्पित करने वाले लौह पुरुष सरदार वल्लभ भाई पटेल का स्मरण करते…
जब भी हम जेल के बारे में सोचते हैं, तो हमारे मन में एक अंधेरी कोठरी की छवि उभरती है, जिसमें लोहे की जाली होती है। लेकिन अब ब्रिटेन में एक नई अवधारणा “वर्चुअल जेल” पर विचार किया जा रहा है, जिसके तहत अपराधी अपने घर पर ही सजा काट सकेंगे। यह योजना ब्रिटेन में जेलों में कैदियों की बढ़ती भीड़ को नियंत्रित करने के लिए बनाई गई है। वर्चुअल जेल में, अपराधी अपने घर पर एक तरह का वर्चुअल लॉक लगाएंगे। इसका मतलब है कि वे अपनी सजा को जेल में बिताने के बजाय अपने घर पर ही रहकर…
प्रयागराज में आयोजित होने वाला महाकुंभ 2025, विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक है, जिसमें 40 करोड़ से अधिक श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। इस महा आयोजन को सुगम और व्यवस्थित बनाने के लिए योगी सरकार ने पूरी तत्परता से तैयारियाँ शुरू कर दी हैं। मेला और जिला प्रशासन ने मिलकर क्राउड मैनेजमेंट की योजना बनाई है, ताकि प्रमुख स्नान दिनों के दौरान कोई अव्यवस्था न हो। आने और जाने के लिए अलग-अलग रास्ते निर्धारित किए गए हैं। श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए विशेष प्रबंध किए गए हैं। योजना के अनुसार, पीक डेज…
आजकल के स्मार्टफोन-निर्भर युग में लोग अपने मोबाइल फोन को हर जगह लेकर जाते हैं, चाहे वो किचन हो या बाथरूम। टॉयलेट में भी कई लोग घंटों तक अपने फोन का उपयोग करते हैं, जो कि सेहत के लिए बेहद हानिकारक हो सकता है। अगर आप भी टॉयलेट में फोन ले जाने के आदी हैं, तो यह लेख आपके लिए महत्वपूर्ण है। आइए जानते हैं टॉयलेट में मोबाइल ले जाने के नुकसान। टॉयलेट एक ऐसी जगह है जहाँ ढेर सारे बैक्टीरिया और कीटाणु मौजूद होते हैं। टॉयलेट सीट, फ्लश का बटन, और यहां तक कि नल पर भी बैक्टीरिया पनपते…
उत्तराखंड में उल्लुओं के शिकार पर रोक : हिंदू परंपरा में उल्लू की पूजा की जातीहै। इसे धन और समृद्धि की देवी लक्ष्मी का वाहन माना जाता है। दिवाली के दौरान उल्लुओं को जान का खतरा होता है। कुछ लोग मानते हैं कि उल्लू की बलि देने से देवी लक्ष्मी खुश होती हैं और इससे परिवार में समृद्धि आती है। इसे देखते हुए उत्तराखंड में कॉर्बेट टाइगर रिजर्व के अधिकारी चौकन्ने हैं। अधिकारियों की तरफ से कहा गया है कि अगर कोई शख्स उल्लू का शिकार करता है या उसकी खरीद फरोख्त करता पाया गया, तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई…
धनतेरस पर इन राशियों को मिलेगा धन लाभ : यह दिन धनकुबेर और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करके कृपा पाने का सुनहरा मौका होता है. इस साल 29 अक्टूबर को धनतेरस पर 5 राशियों पर धनकुबेर और मां लक्ष्मी की ऐसी कृपा होने वाली है कि उनकी जीवन भर की तंगी दूर हो जाएगी. उन्हें खूब धन लाभ होगा. दरअसल धनतेरस पर बन रहा लक्ष्मी नारायण योग इन जातकों को खूब धन-दौलत देगा। धनतरेस पर बन रहा लक्ष्मी नारायण योग वृषभ राशि वालों के लिए बहुत ही खास माना जा रहा है. इन लोगों को जमकर कमाई होगी. नई नौकरी पाने…
मस्जिद विवाद में बढ़ा तनाव : उत्तराखंड के सीमांत जिला उत्तरकाशी में मस्जिद की वैधता को लेकर विवाद ने गुरुवार को नया मोड़ ले लिया। हिंदू संगठनों के विरोध-प्रदर्शन पर लाठीचार्ज होने के बाद, माहौल गर्मा गया है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए जिला प्रशासन ने भारतीय दंड संहिता की धारा 163 के तहत निषेधाज्ञा जारी कर दी है। साथ ही पांच से अधिक व्यक्तियों के एकत्र होने, रैली, जनसभा, हथियार लेकर चलने पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया गया है। उत्तरकाशी में हालिया विवाद की जड़ें एक मस्जिद की कानूनी वैधता से जुड़ी हैं, जिस पर “संयुक्त सनातन…
उत्तराखंड आंदोलन के महानायक की कहानी : नारद पोस्ट अपने लाखों पाठकों तक उन शहीदों और पहाड़ के नायकों की कहानिया ला रहा है जिनके बेमिसाल प्रयासों से एक नए राज्य उत्तराखड का उदय हुआ था। आंदोलन की कहानियां , रामपुर तिराहा कांड , दिल्ली से लखनऊ तक पहाड़ का संघर्ष और कुर्बानियों की इस ख़ास शृंखला में हम पहली कहानी पहाड़ के गांधी से शुरू कर रहे हैं जिनके बारे में आज की युवा पीढ़ी को जानना ज़रूरी है। 1994 का वर्ष था, तारीख थी 2 अगस्त. लम्बी दाढ़ी वाला एक दुबला पतला एक बूढा पौढ़ी प्रेक्षागृह के सामने…
मूड फ्रेश करने का चमत्कारी उपाय! : मस्तिष्क यानी ब्रेन हमारे शरीर का नियंत्रण केंद्र है। यह हमारी सोचने, समझने, सीखने, याद रखने, भावनाओं को महसूस करने और शरीर के सभी कार्यों को नियंत्रित करने का काम करता है। स्वस्थ दिमाग हमारी सोच और समझ को बेहतर बनाता है। इससे हम चीजों को अधिक स्पष्ट रूप से समझ सकते हैं और समस्याओं को ज्यादा कुशलता से हल कर सकते हैं। स्वस्थ मस्तिष्क तनाव, चिंता और अवसाद जैसी समस्याओं को कम कर सकता है। इससे हृदय रोग, स्ट्रोक जैसी बीमारियों का खतरा भी कम होता है। ऐसे में बहुत जरूरी है…