Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
अरे वाह आपकी साड़ी तो बड़ी सुन्दर है, साडी में भारतीय नारी यही तो हमारी सांस्कृतिक पहचान है. आपने ऐसे ब्यान अक्सर सुने और कहे भी होंगे लेकिन अब जो हम बताने जा रहे हैं वो आपने शायद ही पहले सुना होगा क्योंकि इसी खूबसूरत साड़ी से खतरनाक कैंसर होने की चौंकाने वाली बात सामने आई है। ये कैंसर पेटीकोट टाइट बांधने से हो सकता है। इस बारे में नारद पोस्ट की ये खबर पढ़िए और जानिए क्या है पेटीकोट कैंसर . छह गज की साड़ी भला किस महिला को पसंद नहीं होगी। दादी-नानी के जमाने से लेकर आज कॉलेज…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राज्य स्थापना दिवस के पूर्व रेसकोर्स में स्वच्छता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया और झाड़ू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने देहरादून नगर निगम के अंतर्गत स्ट्रीट लाइट की शिकायत के लिए बनाए गए क्यू आर स्कैनर का शुभारंभ भी किया। यह स्कैनर देहरादून नगर निगम के अंतर्गत लगी स्ट्रीट लाइट के खंभों पर लगाया जाएगा। स्ट्रीट लाइट खराब होने पर कोई भी व्यक्ति इसे स्कैन कर शिकायत दर्ज कर सकता है। मुख्यमंत्री ने कहा कि अल्मोड़ा के मार्चुला में बस हादसे में दिवंगत लोगों की स्मृति में आज प्रदेशभर में स्वच्छता…
बिहार में बिखरी छठ की छटा दंडवत होते व्रति और विधायक द्वारा सूर्य को अर्घ्य
छठ महापर्व की धूम बिहार में जोर-शोर से मच चुकी है। इस वर्ष 2024 में भी, जैसा कि हर साल होता है, यह पर्व श्रद्धा और आस्था का प्रतीक बनकर लोगों के दिलों में अपनी जगह बनाए हुए है। आज गुरुवार को अस्ताचलगामी भगवान सूर्य को छठव्रतियों ने पहला अर्घ्य अर्पित किया, जबकि शुक्रवार को उगते सूर्य को छठ का दूसरा अर्घ्य दिया जाएगा। राजधानी पटना सहित बिहार के विभिन्न इलाकों में गंगा घाट और तालाबों के किनारे इस पर्व को लेकर भव्य तैयारियां की गई हैं। गंगा के घाटों की सूरत पूरी तरह से निखर गई है—बल्बों की रोशनी,…
कुछ समय पहले वैज्ञानिक ने गगनयान का मॉडल लोगों के सामने प्रदर्शित करते हुए बताया था कि यह आकार में असली गगनयान के बराबर है। वहीं इस गगनयान की यात्रा करने वाले तीन भारतीय वायु सैनिकों की एस्ट्रोनॉट ट्रेनिंग बेंगलुरु के ह्यूमन स्पेस फ्लाइट सेंटर में हुई थी। ये तो आप जानते ही हैं कि एस्ट्रोनॉट्स वहां भी खाएंगे, पिएंगे, सोएंगे और टॉयलेट भी जाएंगे। इसके लिए गगनयान में सारी सुविधाओं की व्यवस्था की गई तो टॉयलेट का भी ख़ास अरेंजमेंट किया गया जिसका सिस्टम जानकर आपको जानकर आश्चर्य होगा। जी हां, गगनयान में टॉयलेट की भी विशेष व्यवस्था की…
आपको यकीन हो न हो लेकिन देश में सबसे अमीर औरतों का अड्डा है नोएडा जहाँ सबसे ज्यादा रहती हैं प्रभावशाली और दौलतमंद उद्यमी महिलाएं। देश में महिलाओं की कामयाबी की ये कहानी शानदार है , मर्दों को भी इस सच्चाई से सीखने की ज़रूरत है कि आखिर किस खूबी और रणनीति से महिलाओं ने जीवन में इतना ऊंचा मुकाम और पहचान बना ली है। तो चलिए नोएडा की बात करते हैं देश की टॉप आईटी कंपनियों में शामिल एचसीएल टेक्नोलॉजीज की चेयरपर्सन रोशनी नाडर मल्होत्रा भारत की सबसे धनवान महिला बनी हुई हैं। उनकी कुल संपत्ति 54 प्रतिशत बढ़कर…
बाबा बैद्यनाथ धाम के कई बड़े रहस्य हैं। यह रहस्य इतने गहरे हैं कि आज तक इसका पता नहीं चल पाया है। भक्त अपने घर से मंदिर के लिए निकलते वक्त मुरादें मन में लेकर आते हैं। शिवलिंग को छूते ही वो अपनी मुरादें भूल जाते हैं। मंदिर के अंदर गुस्सा और बिना बात के झुंझलाहट होने लगती है। बाबा बैद्यनाथ खुद भक्तों की परीक्षा लेते हैं। जो इसमें पास हो जाता है उसकी मनोकामना पूरी होती है। आइए जानते हैं बाबा के दरबार में इस बड़े रहस्य का कारण क्या है। बाबा को स्पर्श कर मुराद मांगने की प्रथा…
उत्तराखंड में 38वें नेशनल गेम्स के आयोजन की तारीख पर भारतीय ओलंपिक संघ (आईओए) ने अपनी अंतिम मुहर लगा दी है। संघ की ओर से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को एक पत्र के माध्यम से यह सूचना दी गई है। आयोजन को सफल बनाने के लिए पांच विभिन्न कमेटियों का गठन भी भारतीय ओलंपिक संघ की ओर से कर दिया गया है। बता दें कि बीते माह मुख्यमंत्री ने अपने दिल्ली प्रवास के दौरान संघ की अध्यक्ष डॉ पीटी उषा से मुलाकात कर राष्ट्रीय खेलों की तारीख घोषित किए जाने का अनुरोध किया था। डॉ उषा ने तभी आयोजन की…
इंसान ही ऐसा जानवर है जो हंस सकता है. लेकिन क्या हंसी भी कई प्रकार की होती है. तो इस प्रश्न का उत्तर हां में ही है. हंसी का कई तरह से वर्गीकरण किया जाता है. अभिव्यक्ति के आधार पर दबी सी हंसी, खीस हंसी, खिलखिलाकर हंसना, मुंह दबाकर हंसना, ठहाके मार कर हंसना, हंसी के प्रकार हो सकते हैं. लेकिन इसके अलावा एक वर्गीकरण और भी है जिसमें हंसी के कारण, स्थान परिस्थिति आदि कारकों को भी शामिल किया गया है. आइए हंसी के इन प्रकारों को नाम शिष्टाचार, मानवीय हावभाव, हंसी के असर आदि अलग अलग आधार पर…
उत्तराखंड में पिछले महीने 3 अक्टूबर को हुए सबसे बड़े साइबर हमले को एक माह पूरा हो गया है। इस हमले ने राज्य के सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) सिस्टम को बुरी तरह प्रभावित किया था, लेकिन इससे सीख लेकर सूचना प्रौद्योगिकी विकास एजेंसी (आईटीडीए) ने अपनी सुरक्षा प्रणाली को और भी सशक्त और सुरक्षित बना दिया है। आईटीडीए अब अपने सिस्टम को और अधिक सुरक्षित बनाने के साथ-साथ साइबर हमलों की निगरानी करने और उन्हें नाकाम करने के लिए बेहतर तंत्र तैयार कर चुका है। माकोप रैनसमवेयर का हमला और उसके प्रभाव पिछले महीने प्रदेश में माकोप रैनसमवेयर का हमला हुआ…
अक्सर हमारी ज़िंदगी के कुछ ऐसे सवाल होते हैं जिसका जवाब हमें न मालूम होता है और न हम जानने की कोशिश करते हैं ऐसे में हमारी खबरे आपके लिए ऐसे ही विषय लेकर आती हैं। आप सभी ने देखा होगा हमारे बाल बढ़ते हैं, नाख़ून बढ़ते हैं लेकिन भौंहों (Eyebrows) और पलकों को आपने कभी नहीं बढ़ते हुए देखा होगा। इनके बाल कभी नहीं बढ़ते। तो आपने कभी सोचा है कि आखिर ऐसा क्यों होता है। जी दरअसल मनुष्य की त्वचा के बाहर बाल का जो भाग होता है, उसे शैफ्ट (डंठल) (shaft) कहते हैं। डंठल (shaft) के तीन…