Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
जिलाधिकारी सविन बंसल ने केदारपुरम अवस्थित नारी निकेतन, बाल सुधार गृह, शिशु सदन का निरीक्षण कर व्यवस्थाएं देखी। डीएम ने नारी निकेतन में रह रही मूकबधिर, सवांसनियों, बच्चों को मिठाई वितरण की। इस दौरान एक मूकबधिर संवासिनी ने गीत गाकर सुनाया। जिलाधिकारी इस दौरान नारी निकेतन में रसोईघर, आवास, स्वास्थ्य केन्द्र एवं परिसर सहित शौचालय की सफाई व्यवस्था देखी। उन्होंने परिसर रंगरोगन कराने के निर्देश दिए। जिलाधिकारी ने किशोर सुधार गृह के निरीक्षण के दौरान किशोर सुधार गृह में कक्षा 05 से 12 तक एनसीआरटी की किताब के साथ भारतीय एवं विश्व एटलस रखने के निर्देश दिए। इस दौरान जिलाधिकारी ने…
मंगलवार दोपहर करीब 2:15 बजे रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर चार पर राप्ती गंगा एक्सप्रेस ट्रेन के आगमन पर भगदड़ मच गई। इस घटना में पांच यात्री बाल-बाल बचे, जो ट्रेन और प्लेटफार्म के बीच फंस गए थे। गनीमत यह रही कि ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिससे उनकी जान बच गई। दीपावली के त्योहार के चलते रेलवे स्टेशन पर हजारों की संख्या में यात्रियों की भीड़ थी। ट्रेन पर सवार होने के जल्दबाजी में यात्रियों ने आपस में धक्का-मुक्की शुरू कर दी, जिससे स्थिति नियंत्रण से बाहर हो गई। कई यात्री प्लेटफार्म पर गिर गए और गंभीर चोटें आईं।…
केदारनाथ में एक हेलीकॉप्टर की इंजन से धुआं उठने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करानी पड़ी, जिससे पांच तीर्थयात्री बाल-बाल बच गए। यह घटना उस समय हुई जब तीर्थयात्री बाबा केदार के दर्शन के लिए जा रहे थे। पायलट की सूझबूझ के चलते हेलीकॉप्टर को सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। मंगलवार दोपहर लगभग 12 बजे हिमालयन हेली कंपनी का हेलीकॉप्टर शेरसी हेलीपैड से केदारनाथ धाम के लिए उड़ान भरने के बाद कुछ ही मिनटों में धाम के करीब पहुंचा। जैसे ही पायलट ने लैंडिंग की प्रक्रिया शुरू की, हेलीकॉप्टर के इंजन से धुआं उठने लगा, जिससे तीर्थयात्रियों में अफरा-तफरी मच गई। पायलट…
रौशनी के महापर्व दिवाली के अवसर पर बिजली की मांग बढ़ने के कारण उत्तराखंड पावर कॉर्पोरेशन लिमिटेड (यूपीसीएल) ने विशेष तैयारी की है। इस बार भी यूपीसीएल ने दिवाली के दौरान अतिरिक्त बिजली का इंतजाम किया है, ताकि उपभोक्ताओं को बिना किसी समस्या के बिजली मिल सके। पिछले दो वर्षों में दिवाली के दौरान बिजली की मांग में उल्लेखनीय बढ़ोतरी देखी गई है। 2022 में दिवाली के समय बिजली की मांग आम दिनों के मुकाबले लगभग 10 प्रतिशत बढ़ी थी, जबकि 2023 में यह वृद्धि करीब 12 प्रतिशत तक पहुंच गई। यूपीसीएल के निदेशक परिचालन, एमआर आर्य ने इस बार…
सर्दियों के मौसम में फूल गोभी से बनी डिशेज का मजा ही कुछ और होता है। चाहे गर्मागर्म भजिए हों या लजीज पराठे, फूल गोभी सर्दियों का एक स्वादिष्ट साथी है। इसकी सब्जी भी कई तरीकों से बनाई जा सकती है, जैसे मटर, आलू या गाजर के साथ। गोभी खाने से इम्यूनिटी बढ़ाने के फायदों के साथ-साथ इसके कुछ नुकसानों के बारे में भी जानना जरूरी है। आइए, जानते हैं कि गोभी का अधिक सेवन करने से क्या-क्या दिक्कतें हो सकती हैं। यूरिक एसिड बढ़ाने का खतरा फूल गोभी का ज्यादा सेवन करने से यूरिक एसिड का स्तर बढ़ सकता…
दीवाली के मौके पर भारतीय मूल की अंतरिक्ष यात्री सुनीता विलियम्स ने अंतरराष्ट्रीय अंतरिक्ष स्टेशन (ISS) से शुभकामनाएं भेजीं। व्हाइट हाउस में आयोजित दीवाली समारोह के दौरान, अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया और उनकी भूमिका को अमेरिका के विकास में महत्वपूर्ण बताया। सुनीता विलियम्स ने एक वीडियो संदेश में कहा, “आईएसएस से शुभकामनाएं। मैं व्हाइट हाउस और दुनिया भर में दीवाली मना रहे सभी लोगों को हार्दिक शुभकामनाएं देना चाहती हूं। इस साल मुझे आईएसएस पर पृथ्वी से 260 मील ऊपर दीवाली मनाने का अनूठा अवसर मिला है। मेरे पिता ने हमें हमेशा दीवाली और…
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा ने राज्यपाल ले.जन. (अ.प्रा.) गुरमीत सिंह, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं सांसद महेन्द्र भट्ट एवं भाजपा के प्रदेश प्रभारी दुष्यंत कुमार गौतम पर आदर्श चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन का आरोप लगाते हुए इसकी शिकायत चुनाव आयोग से करते हुए कार्रवाई की मांग की है।प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष करन माहरा की ओर से प्रदेश उपाध्यक्ष मथुरादत्त जोशी के नेतृत्व में मुख्य निर्वाचन आयुक्त को सौंपे ज्ञापनों में पार्टी ने कहा कि हमारा संविधान राज्यपाल को एक संवैधानिक प्रहरी की भूमिका प्रदान करता है और एक स्वतंत्र संवैधानिक पद के धारक होने के नाते उनसे संघ और…
भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान विराट कोहली और ऑस्ट्रेलिया के स्टार ऑलराउंडर ग्लेन मैक्सवेल की दोस्ती में एक दिलचस्प मोड़ आया है। हाल ही में, मैक्सवेल ने बताया कि कैसे कोहली ने उन्हें इंस्टाग्राम पर ब्लॉक किया था, लेकिन फिर दोनों ने अपनी दोस्ती को मजबूत किया। 2017 की घटना यह सब 2017 में भारत के खिलाफ टेस्ट सीरीज के दौरान शुरू हुआ। उस समय, विराट कोहली को कंधे में चोट लगी थी और मैक्सवेल ने मजाक करते हुए कंघा पकड़कर उनकी नकल उतारी। इस घटना के बाद, कोहली ने मैक्सवेल को इंस्टाग्राम पर ब्लॉक कर दिया। आरसीबी में…
सलमान खान और बाबा सिद्दिकी के बेटे, विधायक जीशान सिद्दिकी को धमकी देने के मामले में एक युवक को नोएडा (गौतमबुद्धनगर) से गिरफ्तार किया गया है। मुंबई पुलिस ने इस युवक की पहचान 20 वर्षीय गुरफान खान के रूप में की है। आरोप है कि गुरफान ने जीशान सिद्दिकी को फोन करके सलमान खान को जान से मारने की धमकी दी थी। पुलिस के अनुसार, गुरफान ने यह फोन डायरेक्ट पैसे की मांग के लिए नहीं, बल्कि महज हलचल मचाने के उद्देश्य से किया था। उसका मकसद था कि इस बहाने से उसे कुछ पैसे मिल जाएं। लेकिन मुंबई पुलिस…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं उच्च शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में 05 विषयों में चयनित 108 असिस्टेंट प्रोफेसर को नियुक्ति पत्र प्रदान किये। मंगलवार को हिन्दी, रसायन विज्ञान, भूगोल, जन्तु विज्ञान एवं राजनीति विज्ञान के अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किये गये। मुख्यमंत्री ने सभी चयनित अभ्यर्थियों को बधाई देते हुए कहा कि धनतेरस के पावन अवसर पर मिलने वाला यह उपहार निश्चित ही आपके जीवन में खुशियों का प्रकाश फैलाएगा। आपके जीवन में सफलता का यह दिन मेहनत, समर्पण और लगन की वजह से ही आया है। उन्होंने कहा कि…