Author: Narad Post

सलमान खान के रियलिटी शो बिग बॉस 18 में अब तक पांच हफ्ते बीत चुके हैं, और इस दौरान दर्शकों को हर रोज़ नए ड्रामे का सामना करना पड़ रहा है। इस वीकेंड, शो में दिवाली का जश्न मनाया जाएगा, जिसमें सलमान सभी कंटेस्टेंट्स के साथ मस्ती करेंगे। लेकिन इस बार सलमान ने एलिस कौशिक के सामने एक ऐसा सच उजागर किया, जिसने सबको हैरान कर दिया। हाल ही में बिग बॉस 18 का एक प्रोमो रिलीज़ हुआ, जिसमें सलमान खान एलिस से उनके बॉयफ्रेंड कंवर ढिल्लों के बारे में बात करते दिख रहे हैं। सलमान ने कहा, “जिसे आप…

Read More

उत्तराखंड में लोकसभा चुनाव की आचार संहिता और मानसून के प्रभाव के कारण पूंजीगत मद में बजट खर्च की गति में कमी आई है। वित्तीय वर्ष 2024-25 की पहली छमाही में आवंटित बजट का केवल 3140 करोड़ रुपये ही खर्च हो सका है, जो पिछले वर्ष की तुलना में काफी कम है। अब सरकार पर वित्तीय वर्ष की दूसरी छमाही में 11 हजार करोड़ से अधिक खर्च करने का दबाव है। चुनावों के कारण लागू हुई आचार संहिता ने विकास कार्यों की गति को प्रभावित किया। अप्रैल से जून के बीच चुनावी प्रक्रिया के चलते विभिन्न विभागों में कार्य धीमा…

Read More

चारधामों में प्रमुख गंगोत्री धाम के कपाट आज शनिवार को अन्नकूट पर्व के अवसर पर दोपहर 12:14 बजे शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए। इस मौके पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु धाम में उपस्थित रहे, जिन्होंने “हर-हर गंगे… जय मां गंगे” के जयकारों से धाम को गूंजायमान कर दिया। श्री पांच गंगोत्री मंदिर समिति के सचिव सुरेश सेमवाल ने बताया कि शुक्रवार को दीपोत्सव के साथ मां भगवती गंगा के कपाट बंद करने की प्रक्रिया शुरू की गई थी। कपाट बंद होने के बाद मां गंगा की उत्सव मूर्ति को डोली यात्रा के माध्यम से उनके शीतकालीन पड़ाव, मुखबा…

Read More

लॉरेंस बिश्नोई गैंग की गतिविधियों पर अंकुश लगाने के लिए सुरक्षा एजेंसियां अब सक्रिय हो गई हैं। हाल ही में अमेरिका के अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को एक महत्वपूर्ण सूचना दी है, जिसमें बताया गया है कि लॉरेंस बिश्नोई का छोटा भाई अनमोल बिश्नोई अमेरिका में छिपा हुआ है। इस जानकारी के बाद मुंबई पुलिस ने अनमोल के प्रत्यर्पण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। अमेरिकी अधिकारियों ने मुंबई पुलिस को सचेत किया है कि अनमोल बिश्नोई यूएस में रह रहा है। इस जानकारी के आधार पर, मुंबई पुलिस ने अनमोल के खिलाफ कार्रवाई करने की योजना बनाई है। रिपोर्ट…

Read More

सनातन धर्म में भाई दूज के त्यौहार का खास महत्व है। भाई दूज का पर्व प्रत्येक वर्ष कार्तिक माह के शुक्ल पक्ष की द्वितीय तिथि को मनाया जाता है। इस दिन को यम द्वितीया भी कहा जाता है। इस पर्व को सनातन धर्म में धूमधाम से मनाया जाता है। इस दिन बहनें अपने भाई को तिलक लगाती हैं और अपने भाई की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि की कामना करती हैं। हम आपको बताएँगे कि भाई दूज का पर्व क्यों मनाया जाता है, इसकी क्या महत्ता है और इस वर्ष भाई दूज का पर्व कब मनाया जाएगा? पौराणिक मान्यताएँ- पौराणिक कथाओं…

Read More

दीपावली के अवसर पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चम्पावत के एनएचपीसी गेस्टहाउस बनबसा में एक विशेष कार्यक्रम आयोजित कर भूतपूर्व सैनिकों को सम्मानित किया। इस कार्यक्रम में उन्होंने सैनिकों को दीपावली की बधाई दी और उनके साहस और सेवा को सराहा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि एक सैनिक न केवल सेना में रहते हुए देश की रक्षा करता है, बल्कि सेवानिवृत्ति के बाद भी वह समाज की सेवा में जुट जाता है। उन्होंने इस बात पर जोर दिया कि कोई भी सैनिक केवल भूतपूर्व सैनिक नहीं होता, बल्कि वह हमेशा देश की सेवा में सक्रिय रहता है। जब वह…

Read More

दिवाली पर काजल लगाने की परंपरा : दिवाली की रात को दीपक से काजल बनाने का रिवाज बहुत ही पुराना है, जिसे आज कई घरों में किया जाता है। दीपावली की रात को दीपक से बनाए जाने वाला काजल बेहद ही शुद्ध होता है। यह काजल आंखों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। यह काजल केमिकल फ्री होता है, जिसको लगाने से आंखों पर कोई दुष्प्रभाव नहीं पड़ता है।ज्योतिषाचार्यों के अनुसार दिवाली की रात को दीपक से काजल बनाया जाता है। यह परंपरा सदियों पुरानी है। प्राचीन काल से ही भारतीय महिलाएं दीपक से काजल बनाती हैं। इस काजल को…

Read More

 नारद पोस्ट स्पेशल : रिश्ते अक्सर छोटी-छोटी नाराजगी और अनसुलझे मुद्दों से धीरे-धीरे बिगड़ते जाते हैं। इनसे पैदा हुई गलतफहमियां और अहंकार की दीवारें रिश्तों को तोड़ने का काम करती हैं। किसी तीसरे व्यक्ति की सलाह लेना और सिर्फ अपनी बात मनवाने की कोशिश करना भी रिश्तों को नुकसान पहुंचाता है। याद रखें, हर रिश्ते की अपनी अनोखी कहानी होती है, जिसे सिर्फ दो लोग ही बेहतर तरीके से समझ सकते हैं। ऐसे में, इस दीवाली आपके पास एक बढ़िया मौका है जब रिश्तों पर जमा धूल को आसानी से साफ किया जा सकता है। सिर्फ जरूरत है आपकी ईमानदार…

Read More

ईगो का सही इस्तेमाल : आप किसी से भी पूछिए कि क्या आप ईगोइस्टिक हैं? जवाब हमेशा ‘नहीं’ ही आएगा! हर कोई कहता है कि रिश्तों में आत्मसम्मान होना चाहिए, ईगो नहीं। क्या आपको पता है कि आजकल आत्मसम्मान के नाम पर जो बढ़ावा दिया जाता है, वही ईगो है? गूगल से पूछिए, वो भी यही कहेगा। दरअसल, ईगो और सेल्फ रिस्पेक्ट, दोनों ही आपकी पहचान से जुड़े हैं। किसी भी रिश्ते में ईगोके क्या नुकसान हो सकते हैं, इस बारे में आपको हर कोई ज्ञान दे सकता है और शायद आप भी इससे वाकिफ हों, लेकिन क्या आपने कभी…

Read More

यहाँ दो दिन मनाया जाएगा दीपोत्सव : उत्तराखंड में भी एक नवंबर को दिवाली पर सार्वजनिक अवकाश घोषित कर किया गया है। दिवाली पर दो तिथियों की वजह से संशय की स्थिति बनी हुई है। 31 अक्तूबर को पहले से ही सार्वजनिक अवकाश घोषित किया हुआ था, लेकिन एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने की मांग की जा रही थी। जिसके बाद आज प्रदेश सरकार द्वारा एक नवंबर को भी सार्वजनिक अवकाश घोषित किए जाने का आदेश जारी कर दिया है। दीपावली पूजन और दीपदान किस दिन करें इस पर उत्तराखंड में भारी भ्रम है। पंचपुरी हरिद्वार…

Read More