Author: Narad Post

धामी सरकार का बड़ा ऐलान : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी एवं वित्त मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल की उपस्थिति में सचिवालय में सरकारी कार्मिकों के लिए कॉरपोरेट सैलेरी पैकेज और अन्य लाभों के लिए उत्तराखण्ड सरकार के साथ भारतीय स्टेट बैंक, बैंक ऑफ बड़ौदा, यूनियन बैंक ऑफ इंडिया, केनरा बैंक और जिला सहकारी बैंक ने एम.ओ.यू किया। अभी राज्य के लगभग 64 प्रतिशत सरकारी कार्मिक जिनका सैलरी खाता इन बैंकों में है, वे इस अनुबंध से लाभान्वित होंगे। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार ने सरकारी कार्मिकों के हितों को ध्यान में रखते हुए इस अनुबंध का निर्णय लिया।…

Read More

मंदाकिनी नदी में सीवर बहाए जाने की शिकायत पर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (एनजीटी) ने सख्त रुख अपनाया है। एनजीटी ने राज्य सरकार को निर्देश दिया है कि केदारनाथ क्षेत्र में सीवेज ट्रीटमेंट और ठोस कचरा प्रबंधन की स्थिति में सुधार के लिए तुरंत कदम उठाए जाएं। केदारनाथ, जो एक प्रमुख तीर्थस्थल है, वहां पर्यटकों की भारी भीड़ के कारण प्रतिदिन 1.667 टन प्लास्टिक कचरा उत्पन्न होता है। हालात यह हैं कि इस कचरे के निपटान के लिए कोई समुचित प्लांट नहीं है, जिससे पर्यावरण पर नकारात्मक प्रभाव पड़ रहा है। इस मामले में न्यायमूर्ति प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता वाली पीठ…

Read More

मालिक को पेशाब वाली रोटियां खिला रही थी नौकरानी : उत्तराखंड में सरकार की सख्ती , एसओपी और पुलिस की जांच पड़ताल तेज़ हुयी उधर यूपी में योगी सरकार खाने-पीने की चीजों पर थूकने या गंदगी मिलाने जैसी घटनाओं के रोकने के लिए कड़ा कानून लाने जा रही है। वहीं गाजियाबाद में एक नौकरानी की ऐसी घिनौनी करतूत का खुलासा हुआ है, जिसे सुनकर सभी हैरान हैं। नौकरानी परिवार को मूत्र से आटा गूंथकर रोटी बनाकर खिला रही थी। शक होने पर जब परिवार ने चुपके से किचन में मोबाइल रखकर वीडियो बनाया तो नौकरानी की करतूत देख सभी सदमे…

Read More

मर्यादा निभाते हुए देवर ने पिया ज़हर : देश में कई ऐसे रिश्ते हैं जो बेहद नाजुक और भावुक होते हैं उन्हीं में एक रिश्ता है भाई बहन का , नारद पोस्ट की  खबर में आज ऐसे ही एक भाई और बहन के रिश्ते की कहानी बता रहा है, जो बुंदेलखंड में तो हर घर में प्रचलित है, लेकिन देश के अन्य राज्यों में कम ही लोग जानते होंगे । यह कहानी करीब 400 साल पहले ओरछा के दीवान हरदौल, उनकी बहन कुंजा बाई और उनकी भाभी चंपावती की है। याकि तो नहीं करेंगे आप लेकिन कहते हैं कि मरने…

Read More

जिलाधिकारी/प्रशासक सविन बंसल ने नगर निगम देहरादून में स्ट्रीट लाइट मरम्मत कार्यों की समीक्षा बैठक की और इस कार्य को तेजी से पूरा करने के लिए अभियान चलाने के निर्देश दिए। इस बैठक में उन्होंने साफ किया कि जनमानस को अंधेरे में नहीं रखा जा सकता और इसके लिए सभी आवश्यक कदम उठाए जाएंगे। बैठक में जिलाधिकारी ने बताया कि 1500 नई स्ट्रीट लाइट एक ही दिन में खरीदी गई हैं। इसके अलावा, उन्होंने ईईएसएल (एनर्जी एफिशिएंसी सर्विसेज लिमिटेड) को निर्देश दिए कि रिपेयर के लिए गई 2800 लाइट का स्टॉक तुरंत उपलब्ध कराया जाए। जिलाधिकारी ने टीमों को प्रतिदिन…

Read More

उत्तराखंड को देवभूमि मानते हैं लेकिन टूरिस्ट स्टेट होने की वजह से यहाँ स्पा मसाज , सेक्स वर्क्स का व्यापार भी फलफूल रहा है जिसका खुलासा आये दिन राज्य के अलग अलग शहरों से होता रहा है। ताजा खुलासा खटीमा कोतवाली और थाना झनकैया की पुलिस ने किया है जहाँ संयुक्त कार्रवाई करते हुए देह व्यापार में लिप्त तीन महिलाओं सहित सात लोगों को आपत्तिजनक सामग्री के साथ एक होटल से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के ख़िलाफ़ मामला दर्ज कर न्यायालय में पेश कर दिया। मुखबिर से मिली सूचना पर पुलिस क्षेत्राधिकारी विमल रावत के निर्देशन में कोतवाली…

Read More

डीजीपी अभिनव कुमार ने नए अफसरों को दिया उत्तराखंड आंदोलन पढ़ने का सुझाव : पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार,की अध्यक्षता में सम्मिलित राज्य सिविल / प्रवर अधीनस्थ सेवा परीक्षा-2021 के अन्तर्गत चयनित 10 पुलिस उपाधीक्षकों व 3 कारागार अधीक्षकों के साथ एक संवाद गोष्ठी आयोजित की गई। इससे पूर्व मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी द्वारा चयनित अधिकारियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किए गए । पुलिस महानिदेशक ने चयनित अधिकारियों से संवाद करते हुये सभी का उत्तराखण्ड पुलिस परिवार में स्वागत करते हुए उन्हें प्रदेश की भौगोलिक स्थिति, उत्तराखण्ड पुलिस की जनशक्ति एवं पुलिस की विभिन्न शाखा व इकाईयों के कार्यों की जानकारी…

Read More

केदारनाथ उपचुनाव 2024 का पूरा शेड्यूल : अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे ने 07 केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव के संबंध में बताया कि केदारनाथ विधानसभा उपचुनाव हेतु 22 अक्टूबर 2024 को अधिसूचना जारी की जाएगी, नामांकन की अंतिम तिथि 29 अक्टूबर 2024 घोषित की गई है। 30 अक्टूबर 2024 को नामांकन पत्रों की जांच की जाएगी एवं नाम वापसी की अंतिम तिथि 04 नवंबर 2024 घोषित की गई है। अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि केदारनाथ विधानसभा उप चुनाव हेतु बुधवार 20 नवंबर 2024 को मतदान संपन्न होंगे एवं शनिवार 23 नवंबर 2024 को मतगणना की जाएगी।…

Read More

नैनीताल को विकास योजनाओं की सौगात : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ’जमरानी बांध के प्रभावित परिवारों को सहायता राशि वितरित करते हुए 494 प्रभावितों को 1 अरब 95 करोड़ 51 लाख 67 हजार की धनराशि उनके खाते में ऑनलाइन डाली गई। शेष लाभार्थियों को भी शीघ्र ही धनराशि उनके खाते में सत्यापन के उपरान्त डाल दी जाएगी जिसकी कार्यवाही चल रही है। राज्य सरकार द्वारा परियोजना से विस्थापित परिवारों को उनके पुनर्वास के लिए जनपद उधम सिंह नगर के प्रयाग फार्म स्थित ग्राम गडरियाबाग में 300.5 एकड़ भूमि सिंचाई विभाग को निशुल्क आवंटित की गई है। यह भूमि इंडस्ट्रियल…

Read More

खाने में थूकने वालों पर अब सरकार सख्त : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के सजग नेतृत्व में राज्य में स्वास्थ्य और कानून व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु निरंतर प्रयास किए जा रहे हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल और ढाबा जैसे व्यवसायिक संस्थानों में खाद्य पदार्थों में थूकने की घटनाओं के वायरल होने के बाद मुख्यमंत्री के संज्ञान में यह मामला आते ही, उनके निर्देशानुसार पुलिस महानिदेशक अभिनव कुमार ने सख्त कार्यवाही करने का आदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक और समस्त जनपदों को निर्देश दिए गए हैं कि वे होटल/ढाबा एवं अन्य व्यवसायिक संस्थानों में कार्यरत कर्मचारियों…

Read More