Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
दून में खाने में गंदगी का खुलासा : थूककाण्ड के बाद से ही सुर्ख़ियों में है उत्तराखंड सरकार का वो फैसला जिसमें मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पुलिस महकमे को कार्यवाही के सख्त निर्देश दिए हैं। इसी का नतीज़ा है कि देहरादून पुलिस रोजाना देर शाम सभी होटल/ढाबों/फूड स्टालों पर पेय एवं खाद्य पदार्थों को बेचने वाले सभी प्रतिष्ठान स्वामियों के प्रतिष्ठानो/होटल/ढाबों/फूड स्टालों में पेय एवं खाद्य पदार्थ के मिलावट की जांच व जानकारी करते हुए वहां सफाई व्यवस्था, हाइजीन की जांच करने तथा सुरक्षा की दृष्टि से भोजन बनाने वाली जगहो पर सीसीटीवी कैमरे की पड़ताल करने के लिए…
भारतीय क्रिकेट टीम के लिए यह एक अप्रत्याशित और कठिन सुबह थी जब न्यूज़ीलैंड ने बेंगलुरु के चिन्नास्वामी स्टेडियम में आयोजित पहले टेस्ट मैच में आठ विकेट से जीत हासिल की। यह जीत न्यूज़ीलैंड के लिए 36 साल बाद भारत में टेस्ट मैच जीतने की एक ऐतिहासिक उपलब्धि है। इस जीत के साथ ही कीवी टीम ने तीन मैचों की श्रृंखला में 1-0 की बढ़त बना ली है। भारत ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाज़ी करने का निर्णय लिया, जो बाद में कप्तान रोहित शर्मा द्वारा एक गलत निर्णय माना गया। भारतीय बल्लेबाज़ पहली पारी में केवल 46 रन पर ऑलआउट…
धन की देवी लक्ष्मी जी के वाहन उल्लू साहिब को झटपट पटा लीजिए, इस बार फिर लोग उल्लू महोदय को गोद लेने की अफरा तफरी में हैं चिड़ियाघर में उल्लू के खर्च उठाने के लिए उन्हें गोद दिया जाता है. आपको अगर रातो रात बनना है अमीर और दौलत की चमक के हैं आप भी शौकीन तो धन की देवी लक्ष्मी जी के वाहन उल्लू साहिब को झटपट पटा लीजिये. गुणा गणित और किस्मत ने साथ दिया तो आपकी मुराद पूरी हो सकती है . ये दावा हम नहीं कर रहे हैं . लेकिन जैसे ही दीपावली नज़दीक आती है हमारे…
उत्तराखंड में यूनिफॉर्म सिविल कोड के बाद इसके दायरे में आने वाले लोगों की ज़िंदगी में क्या सावधानियां और जागरूक होना ज़रूरी है क्योंकि UCC लागू होने के 30 दिन के अंदर लिव-इन रिलेशनशिप की रजिस्ट्रेशन अनिवार्य होगी। UCC पर बनी नौ मेंबर कमेटी ने सरकार को सौंपी अपनी रिपोर्ट में इसका जिक्र किया है। UCC के बाद शादी का रजिस्ट्रेशन, लिव-इन रिलेशनशिप, तलाक से संबंधित गलत या झूठी सूचना देने पर कार्रवाई का प्रावधान सख्त किया गया है। सूचनाएं झूठी पाई जाने पर तीन से छह महीने की जेल, 25 हजार रुपये जुर्माना या दोनों भुगतने पड़ सकते हैं।…
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से लालकुआं-बांद्रा सुपरफस्ट ट्रेन को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा कैंची धाम के आशीर्वाद से आज लालकुंआ से बांद्र के मध्य ट्रेन संचालन का स्वप्न पूरा हुआ है। इसके लिए उन्होंने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव का आभार व्यक्त किया। इन्होंने कहा कि इस ट्रेन के संचालन से रामपुर, मुरादाबाद, गाजियाबाद, हजरत निजामुदीन, मथुरा, सवाई माधोपुर, कोटा, वडोदरा सूरत जैसे रेलवे स्टेशन से जुड़े लोगों को को यात्रा करने का आसानी से विकल्प मिलेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि लालकुआं-बांद्रा रेल सेवा शुरू होने से बाबा…
हरियाणा विधानसभा चुनाव में कांग्रेस की अप्रत्याशित हार ने पार्टी को चिंतित कर दिया है। इस हार के बाद कांग्रेस ने झारखंड और महाराष्ट्र में अपनी चुनावी रणनीति को सुधारने का निर्णय लिया है। पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने महसूस किया है कि यदि हरियाणा में प्रचार में कम हिस्सेदारी ने नुकसान पहुंचाया, तो इसे दोहराने की गलती नहीं की जानी चाहिए। राहुल गांधी ने हाल ही में रांची में एक सम्मेलन में प्रधानमंत्री मोदी और भाजपा पर लोकतांत्रिक संस्थाओं को नियंत्रित करने का आरोप लगाया। यह सम्मेलन झारखंड विधानसभा चुनाव के लिए उनके चुनावी अभियान की शुरुआत के रूप…
इस दुनिया में शायद ही कोई ऐसा हो, जिसका अपना परिवार न हो। लेकिन वक्त की मार कई बार, इंसान को घर परिवार से इतना दूर कर देती है कि फिर वापसी की उम्मीद दिनों दिन क्षीण होती जाती है। महिला बाल कल्याण विभाग के अधीन देहरादून के केदारपुरम में संचालित नारी निकेतन में भी ऐसी कई दिल तोड़ने वाली कहानियां है। लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की सरकार इन निराश्रितों के जीवन में रंग भरने का काम कर रही है। सरकार की ओर से चलाई जा रही फैमिली रीयूनियन प्रोग्राम के तहत अब तक 23 महिलाओं को उनके बिछड़े…
क्या आप बता सकते हैं कि किसी भैंसे की कीमत ज्यादा से ज्यादा कितनी हो सकती है ? बिलकुल नहीं बता पाएंगे क्योंकि ये कीमत आपकी सोच से कहीं ज्यादा है लाख दो लाख नहीं , करोड़ दो करोड़ नहीं बल्कि जनाब कीमत है बीस करोड़ से ज्यादा है। यह सुनकर आपकी तरह ज्यादातर लोग चौंक जाते हैं लेकिन यह सच है। आपको बता दे की 10 करोड़, 20 करोड़ और 23 करोड़ के भी भैंसे बिक रहे हैं। दरअसल हाल ही में मेरठ में सरदार वल्लभभाई पटेल कृषि विश्वविद्यालय में किसान मेला लगा। जहां पर पशुपालक, किसान और करोड़ों…
रेलवे ट्रैक पर सरिया या सिलिंडर डालकर ट्रेनों को पलटाने की साजिश के मामले में विशेष कार्यबल (एसटीएफ) अब जांच करेगी। पिछले एक महीने में प्रदेश में ऐसी तीन घटनाएं सामने आ चुकी हैं, जिससे सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता जताई जा रही है। ताजा मामला देहरादून-हरिद्वार के बीच डोईवाला का है, जहां काठगोदाम एक्सप्रेस को निशाना बनाया गया। जब ट्रेन हरिद्वार की ओर से देहरादून आ रही थी, तब लोको पायलट की सजगता के कारण एक बड़ा हादसा टल गया। ट्रैक पर सरिया डालकर ट्रेन को पलटाने की योजना थी, लेकिन समय रहते इसे रोक लिया गया। इससे पहले,…
उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी ने नई दिल्ली स्थित नवनिर्मित उत्तराखण्ड निवास का दौरा किया। इस दौरान मुख्य सचिव ने निर्देश दिए कि मुख्यमंत्री के विजन के अनुरूप इस वर्ष राज्य स्थापना दिवस का विशेषरूप से भव्य आयोजन किया जाना है, जिसकी शुरूआत नई दिल्ली में उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ, दिल्ली में रहने वाले विभिन्न क्षेत्रों में कार्यरत उत्तराखण्ड मूल के अधिकारियों, कार्मिकों व प्रवासियों की भागीदारी से आयोजित किया जाएगा। मुख्य सचिव ने उत्तराखण्ड निवास के शुभारम्भ तैयारी के बारे में कार्यदायी संस्था के अधिकारियों से जानकारी ली और उन्होंने कार्यक्रम के सम्बन्ध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिये। इस…