Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
WhatsAppSummary : बिना चैट खोले पढ़ सकेंगे मैसेज, जानिए कैसे ? :- आज के समय में लोग दिनभर में दर्जनों WhatsApp मैसेज पाते हैं। कई बार ऐसा होता है कि काम की व्यस्तता के कारण लोग अपने चैट्स समय पर नहीं देख पाते। खासकर ग्रुप चैट्स में तो इतने मैसेज आते हैं कि सब पढ़ना मुश्किल हो जाता है। इसी परेशानी को समझते हुए WhatsApp एक नया फीचर लाने की तैयारी कर रहा है, जिसका नाम Unread Chat Summary है। इस फीचर की मदद से यूजर्स बिना पूरी चैट पढ़े ही अनरीड मैसेज का छोटा सा सार देख पाएंगे। Unread…
AIFuturePredictor : चीन में बना भविष्य बताने वाला AI :- इन दिनों एक 20 साल का चीनी स्टूडेंट छाया हुआ है। दरअसल गूगल और माइक्रोसॉफ्ट जैसे दिग्गजों को पछाड़कर 20 साल के चीनी स्टूडेंट गुओ हांगजियांग ने भविष्य बताने वाला AI बना लिया है। यही वजह है कि इस समय वह दुनिया का नंबर 1 डेवलपर बन गया। बीजिंग यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाले गुओ ने सिर्फ 10 दिनों में MiroFish नाम के AI इंजन को तैयार किया है। यह कोई साधारण चैटबॉट नहीं बल्कि भविष्य बताने वाला चैटबॉट है। इस चैटबॉट की खासियत है कि यह हमारे समाज का आर्टिफिशियल…
UPHighCourt : पति को कमाई बताने के लिए कर सकते हैं बाध्य :- उत्तर प्रदेश की हाई कोर्ट लखनऊ पीठ ने पति की आय को लेकर बड़ा फैसला दिया है। हाई कोर्ट ने साफ तौर पर कहा कि घरेलू हिंसा के मामलों में पति को अपनी आय और संपत्ति का ब्योरा देना पड़ेगा। हाई कोर्ट ने कहा कि ट्रायल कोर्ट इस संबंध में विवरण की मांग कर सकती है। घरेलू हिंसा के मामलों में पति की ओर से आय और संपत्ति का विवरण छुपाए जाने या कम बताए जाने जैसे मामलों में यह फैसला बड़ा माना जा रहा है। जिस…
ChineseCCTVBan : भारतीय बाजार में चीनी CCTV कैमरों पर रोक :- चीनी ऐप्स के बाद अब चीनी कंपनियों का नंबर भी आ गया है। भारत ने देश में चीनी कंपनियों के CCTV कैमरे और अन्य वीडियो सर्विलांस प्रोडक्ट्स की बिक्री पर बैन लगा दिया है। रिपोर्ट के अनुसार, Hikvision, Dahua और TP-Link जैसी चीनी सर्विलांस कंपनियां 1 अप्रैल से देश में अपने प्रोडक्ट की बिक्री नहीं कर पाएंगी। ऐसा नए सर्टिफिकेशन नियम लागू होने के तहत किया गया है। दरअसल इंडस्ट्री के अधिकारियों ने बताया कि सरकार ने इन कंपनियों द्वारा बनाए गए प्रोडक्ट्स और चीनी चिपसेट का इस्तेमाल करने…
Dhurandhar2 : आईपीएल ने रोकी ‘धुरंधर 2’ की आंधी ;- कुछ दिनों से सोशल मीडिया से लेकर ऑफिस गॉसिप तक, सब जगह ‘धुरंधर 2’ (Dhurandhar 2) की चर्चा चल रही है। 19 मार्च को रिलीज हुई Spy Thriller हर रोज शानदार कमाई के साथ नए रिकॉर्ड्स बना रही है। वहीं दूसरी ओर 28 मार्च से इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) की शुरुआत हो चुकी है। आइए जानते हैं आईपीएल ने धुरंधर 2 की कमाई पर असर डाला है या नहीं? ‘धुरंधर 2’ बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 12 102 करोड़ के साथ बॉक्स ऑफिस पर ओपनिंग करने वाली ‘धुरंधर 2’ रिलीज के…
COVIDVariant : कोविड के नए वेरिएंट ‘सिकाडा’ से खतरा ! :- अमेरिका समेत दुनिया के 22 देशों में कोरोना वायरस के नये वेरिएंट के फैलने का पता चला है। वैज्ञानिकों को पता चला है कि Covid-19 के इस नये वेरिएंट में म्यूटेशन की संख्या असामान्य रूप से ज्यादा देखी जा रही है। इसने दुनिया भर के पब्लिक हेल्थ एक्सपर्ट्स का ध्यान अपनी ओर खींच लिया है। सर्विलांस रिपोर्ट के मुताबिक इस वेरिएंट का नाम BA.3.2 है और अब अमेरिका के आधे हिस्सों और कम से कम 22 अन्य देशों में इसे पाया गया है। रिसर्चर्स ने इस वेरिएंट को अनौपचारिक…
TaxSlabChange : नया इनकम टैक्स कानून 1 अप्रैल से होगा लागू :- सीधा जवाब है नहीं। बजट 2026 में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने साफ किया था कि नए कानून के लागू होने के बावजूद टैक्स स्लैब में कोई बदलाव नहीं किया गया है। यानि FY 2026-27 में आपको उसी टैक्स स्ट्रक्चर के अनुसार टैक्स देना होगा, जो अभी लागू है। पुराना टैक्स सिस्टम पुराने टैक्स सिस्टम में स्लैब इस प्रकार हैं: 0 से 2.5 लाख रुपये: कोई टैक्स नहीं. 2.5 लाख से 5 लाख रुपये: 5% 5 लाख से 10 लाख रुपये: 20% 10 लाख रुपये से ऊपर: 30%…
DigitalCensus2027 : जनगणना 2027 में आपको करना होगा ये काम :- देश में अगली जनगणना को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। रजिस्ट्रार जनरल और सेंसस कमिश्नर मृत्युंजय कुमार नारायण ने जानकारी दी है कि भारत 2027 में अपनी पहली पूरी तरह डिजिटल जनगणना करने जा रहा है, जिसकी शुरुआत 1 अप्रैल से होगी। इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से की जाएगी। करीब 30 लाख एन्युमरेटर्स, सुपरवाइजर्स और अधिकारी इस प्रक्रिया में शामिल होंगे। खास बात यह है कि पहली बार लोगों को सेल्फ-एन्युमरेशन यानी खुद अपनी जानकारी ऑनलाइन भरने का विकल्प भी मिलेगा। दो चरणों में पूरी…
YawningCauses : समस्याओं का संकेत है बार-बार जम्हाई आना :- जम्हाई आना एक सामान्य प्रक्रिया है, लेकिन ज्यादा जम्हाई आना नॉर्मल नहीं है। जम्हाई को आमतौर पर ऊब या नींद आने का संकेत माना जाता है, लेकिन जरूरत से ज्यादा उबासी आना शरीर में ऑक्सीजन की कमी, थकान, नींद की कमी, स्लीप एपनिया, नार्कोलेप्सी और क्रोनिक इंसोम्निया जैसी हेल्थ प्रॉब्लम का संकेत हो सकता है। डाइट और लाइफस्टाइल में बदलाव करके बार-बार जम्हाई आने की समस्या को रोका जा सकता है। अगर आप किसी के सामने बार-बार जम्हाई लेते हैं तो वह आपसे सवाल करता है कि क्या आपकी नींद…
BikeSilencerRoti : बाइक के साइलेंसर पर लड़की ने सेंकी रोटियां ! :- सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो धड़ल्ले से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर इंटरनेट की जनता को अपनी आखों पर यकीन करना मुश्किल हो रहा है. दरअसल, वायरल क्लिप में एक लड़की रसोई के चूल्हे को छोड़ बाइक के गरम साइलेंसर पर रोटियां (Girl Makes Roti On Bike Silencer) बनाती नजर आ रही है. अब मोहतरमा के इस ‘देसी जुगाड़’ को देखने के बाद नेटिजन्स तरह-तरह की बातें कर रहे हैं। वायरल हो रहे इस वीडियो में एक लड़की बाइक के पास जमीन पर बैठकर रोटियां…