Subscribe to Updates
Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.
Author: Narad Post
GoodFriday : क्यों नहीं कहते ‘हैप्पी गुड फ्राइडे’? जानिए दर्दभरा इतिहास :- गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का एक महत्वपूर्ण दिन है. इस दिन को लेकर लोगों के मन में अक्सर एक सवाल होता है, जब यह दिन दुख और शोक का प्रतीक है, तो इसे गुड क्यों कहा जाता है और हैप्पी गुड फ्राइडे क्यों नहीं बोला जाता? आइए इसे सरल भाषा में समझते हैं। गुड फ्राइडे उस दिन को याद करने के लिए मनाया जाता है जब यीशु मसीह को सूली पर चढ़ाया गया था. यह घटना ईसाई धर्म में बहुत महत्वपूर्ण मानी जाती है, क्योंकि माना जाता है…
MentalHealth : क्यों आने लगता है मरने का ख्याल ? :- आज की भागदौड़ भरी जिंदगी में स्ट्रेस होना बहुत ही आम हो चुका है. इंसान को हर छोटी बातों पर स्ट्रेस होने लगता है. कभी काम का दबाव, कभी परिवार की जिम्मेदारियों की वजह से दिमाग में कुछ ना कुछ चलता रहता है. अब तो ज्यादातर युवा यानि यंग लोग मानसिक बीमारी का शिकार होने लगे हैं। अगर समय रहते स्ट्रेस को कंट्रोल ना किया जाए तो यह शरीर और दिमाग दोनों के लिए हानिकारक हो सकता है. रिसर्च के मुताबिक, स्ट्रेस लेने की वजह से इंसान इस हद…
CouplesStudy : खुशहाल रिश्ते के लिए पढ़ें ये नई स्टडी :- आम जीवन में आप अक्सर देखते होंगे कि अलग स्वभाव वाले लोग एक-दूसरे को आकर्षित करते हैं. लेकिन क्या यह असल जिंदगी में भी सच है? वैज्ञानिक अध्ययन इस बारे में कुछ अलग ही बताते हैं. कोलोराडो यूनिवर्सिटी बोल्डर और यूनिवर्सिटी ऑफ मिसौरी के अध्ययन के अनुसार, असल में वही लोग एक-दूसरे के साथ ज्यादा समय बिताते हैं, जिनका स्वभाव एक जैसा होता है। कोलोराडो यूनिवर्सिटी बोल्डर में किए गए एक विश्लेषण में लाखों कपल्स और उनके 130 से ज्यादा गुणों का अध्ययन किया गया. इसमें पाया गया कि…
UttarakhandNews : देहरादून के स्कूलों में हिंदी लिखना भूले स्टूडेंट्स :- देश भर में क्वालिटी एजुकेशन के लिए ख़ास पहचान रखने वाला देहरादून एक शर्मनाक चुनौती का सामना कर रहा है। आप सोच रहे होंगे कि आखिर वो है क्या तो आपको बता दें कि हिंदी को राष्ट्रभाषा और अपना गौरव समझने वाले देश के शैक्षिक कैपिटल में बच्चे हिंदी में इतने फिसड्डी हो रहे हैं कि सामान्य शब्दों को भी सही नहीं लिख पा रहे हैं। ये हम नहीं कह रहे हैं बल्कि देहरादून के कई विद्यालयों में आयोजित हालिया लेखन प्रतियोगिता ने हिंदी भाषा की मौजूदा स्थिति पर…
MountainRadar : पहाड़ी इलाकों में निगरानी करेगा माउंटेन रडार :- देश की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए रक्षा मंत्रालय ने एक बड़ा कदम उठाया है। भारतीय वायुसेना के लिए आधुनिक माउंटेन रडार खरीदने का समझौता किया गया है, जिससे पहाड़ी इलाकों में निगरानी और सुरक्षा क्षमता और मजबूत होगी। रक्षा मंत्रालय ने सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी भारत इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड (BEL) के साथ करीब 1950 करोड़ रुपये का बड़ा करार किया है। इस समझौते के तहत भारतीय वायुसेना के लिए दो माउंटेन रडार और उनसे जुड़े उपकरण व इंफ्रास्ट्रक्चर खरीदे जाएंगे। इन रडार की तैनाती और संचालन से देश की…
IASresignation : IAS कितने दिनों में वापस ले सकते हैं इस्तीफा ? :- IAS हो या IPS और IFS, इनके इस्तीफे की एक लम्बी प्रक्रिया है. ऑल इंडिया सर्विसेज के रूल 5(1) और 5(1)(A) में इस्तीफे का नियम कहता है, अगर कोई अधिकारी इस्तीफा देता है तो इस्तीफा बिना किसी शर्त के होना चाहिए. इस्तीफे में यह साफ बजाया जाना चाहिए कि इसकी असली वजह क्या है. जब भी एक आईएएस अधिकारी इस्तीफा देता है तो वो उस राज्य के चीफ सेक्रेटरी को भेजता है, जहां उसकी तैनाती होती है. वहीं, एक IPS अधिकारी राज्य के सर्वोच्च पुलिस अधिकारी या…
UttarakhandNews : UttarakhandNews उत्तराखंड में बढ़ गए शराब के दाम :- उत्तराखंड में आज से शराब की कीमतें बढ़ जाएंगी. उत्तराखंड आबकारी विभाग ने प्रति बोतल ₹5 से ₹20 की बढ़ोतरी कर दी है. उत्तराखंड में 3 साल के लिए आबकारी नीति बनाई गई है और अब नई आबकारी नीति 2028 में बनाई जाएगी. आबकारी विभाग ने हर साल नीति में मामूली वृद्धि करने की बात कही गई थी. अब दाम बढ़ने से लोगों को पहले से ज्यादा दाम चुकाने होंगे। पिछले साल भी बढ़ाए थे दाम? उत्तराखंड में शराब की जो कीमतें बढाई गई हैं, वो ज्यादा तो नहीं…
KedarnathHelicopterFareFixed : तय हुआ हेलीकॉप्टर सेवा का किराया :- केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवाएं चलाई जाती हैं. इनमें से गुप्तकाशी और फाटा से चलने वाली हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी की गई है. वहीं, सिरसी से संचालित हेली सेवा के किराए में कमी की गई है.केदारनाथ के लिए संचालित हेली सेवा के किराए में बदलाव किया गया है. केदारनाथ धाम के लिए गुप्तकाशी, फाटा और सिरसी से हेली सेवाएं चलाई जाती हैं. इनमें से गुप्तकाशी और फाटा से चलने वाली हेली सेवा के किराए में बढ़ोतरी की गई है. वहीं, सिरसी से संचालित…
greatindianbustard : चूजे की सुरक्षा के लिए 50 जवानों का पहरा :- कच्छ के तपते रेगिस्तान में एक नन्हे ‘राजकुमार’ की आमद हुई है, जिसकी एक मुस्कान (चहचहाहट) की खातिर 50 जांबाजों ने वहां दिन-रात का सख्त पहरा लगा दिया है. गुजरात के कच्छ में एक नन्हे मेहमान के स्वागत में ऐसी तैयारी की गई है, जैसी किसी बड़े नेता के लिए होती है. 10 साल के लंबे इंतजार के बाद जन्मे ‘ग्रेट इंडियन बस्टर्ड’ (गोडावण) के एक चूजे की सुरक्षा के लिए 50 जवानों का पहरा लगा दिया गया है. आखिर क्यों यह चिड़िया इतनी खास है कि इसके…
DMSavinBansal : राज्यपाल ने डीएम सविन बंसल की विशेष सराहना की :- राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह (से नि) ने आपदा के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले देहरादून जिले के कार्मिकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर उन्होंने सभी सम्मानित कार्मिकों के समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा की सराहना करते हुए उन्हें अन्य कार्मिकों के लिए प्रेरणा स्रोत बताया।आपको बता दें कि जनपद देहरादून में 15-16 सितम्बर, 2025 की रात्रि को सहस्त्रधारा-कार्लीगाड क्षेत्र में हुई भीषण वर्षा एवं बादल फटने की घटना से बाढ़ की स्थिति उत्पन्न हो गई थी। घटना के तुरंत बाद जिला प्रशासन की टीम मौके पर पहुँची और…