Author: Narad Post

 कैबिनेट की बैठक में 26 विषयों पर हुई चर्चा :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में उत्तराखंड कैबिनेट की बैठक में 26 महत्वपूर्ण बिंदुओं पर कैबिनेट ने अपनी संस्तुति दी है। सचिवालय में हुई बैठक में मंत्रिमंडल ने अग्निवीरों को प्रदेश में पुलिस गृह विभाग, फॉरेस्ट की भर्ती में 10 फ़ीसदी क्षैतिज आरक्षण देने का फैसला किया है। कुल मिलाकर उत्तराखंड कैबिनेट की इस बैठक में अग्नि वीरों को लेकर लिया बड़ा फैसला लिया गया है। आपको बता दें कि 2026 में 850 अग्निवीर रिटायर होकर वापस आएंगे और उन्हें आयु सीमा में भी छूट मिलेगी। इसके साथ ही…

Read More

स्किल डेवलपमेंट से युवाओं को मिल रहा रोजगार :- उत्तराखंड के हिमाच्छादित पर्वत श्रृंखलाओं को जितना अभ्यास , गर्मी, वर्षा, तूफान तथा कठोर शीत को सह लेने का है उतनी ही अभ्यस्त है यहाँ की ग्रामीण नारी सशक्त, साहसी और परिश्रमी , परिवार का मुखिया उसका पति, परिवार के जीवन यापन के लिए शहर की भीड़ में मेहनत और रोजगार कर रहा है तब ये महिलाएं ही पूरे परिवार को संभालती है। घर-बाहर, समाज के सभी कर्तव्योंको पूरा करती है। वास्तव में वह कहीं श्रम, शक्ति और वेदना की साक्षात मूर्ति है तो कहीं सम्पूर्ण उत्तराखण्ड के गाँवों की अर्थव्यवस्था…

Read More

ICICI Bank के बाद अब HDFC Bank ने दिया बड़ा झटका :- ICICI बैंक के बाद देश के बड़े प्राइवेट बैंक HDFC ने भी अपने सेविंग अकाउंट का मिनिमम बैलेंस बढ़ा दिया है. पहले 10,000 रुपये की लिमिट थी, जो अब बढ़कर 25,000 रुपये हो गई है. अगर आपके खाते में ये रकम नहीं होगी तो बैंक चार्ज लगा सकता है. लेकिन ये नियम केवल उन ग्राहकों पर लागू होगा जिन्होंने 1 अगस्त 2025 के बाद नया अकाउंट खोला है. पुराने ग्राहकों को अभी तक इससे कोई फर्क नहीं पड़ा है। एचडीएफसी बैंक ने अपने सेविंग अकाउंट से जुड़े नियमों…

Read More

लापता लोगों का आंकड़ा बढ़ा, 42 की पुष्टि :- उत्तरकाशी के धराली क्षेत्र में 5 अगस्त को आई भीषण बादल फटने की आपदा के एक सप्ताह से अधिक समय बाद भी मलबे में दबे लापता लोगों की खोज जारी है, प्रशासन ने अब तक 42 लोगों के लापता होने की पुष्टि की है। सेना, ITBP, NDRF और SDRF की टीमें कठिन मौसम और तेज बारिश के बीच राहत एवं बचाव कार्य में जुटी हुई हैं। धराली बाजार और आसपास के कई गांव मलबे में दब गए हैं। स्थानीय निवासी जय भगवान पंवार ने बताया कि उनका होटल, घर और सेब…

Read More

देहरादून से लेकर धराली और केदारनाथ, जानें उत्तराखंड में आज मौसम की भविष्यवाणी :-  चमोली जिला प्रशासन ने मौसम विभाग की भारी बारिश की चेतावनी के बाद बदरीनाथ धाम, केदारनाथ धाम और हेमकुंड साहिब की यात्रा अगले तीन दिनों के लिए रोक दी है, मौसम विज्ञान केंद्र देहरादून ने 13 और 14 अगस्त को विशेषकर पर्वतीय इलाकों में भारी से बहुत भारी बारिश की संभावना जताई है। चमोली के जिलाधिकारी संदीप तिवारी ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा को देखते हुए बदरीनाथ और हेमकुंड साहिब यात्रा फिलहाल स्थगित कर दी गई है, रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने भी केदारनाथ…

Read More

मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री आवास में फहराया तिरंगा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत तिरंगा फहराया। वहीं मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की प्रेरणा से प्रारंभ हुआ ‘हर घर तिरंगा’ अभियान आज जन-जन तक पहुंचकर राष्ट्रभक्ति का एक महाअभियान बन चुका है। तिरंगा हमारी स्वतंत्रता, एकता और समृद्ध सांस्कृतिक धरोहर का जीवंत प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों से अपील की है कि इस स्वतंत्रता दिवस पर सभी अपने घर, कार्यालय, दुकान आदि पर तिरंगा गर्व और सम्मान के साथ फहराएं तथा देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान देने वाले वीर…

Read More

चुनाव आयोग ने उत्तराखंड के 6 राजनीतिक पार्टियों को किया डीलिस्टेड :-  भारत निर्वाचन आयोग ने उत्तराखण्ड के 6 पंजीकृत अमान्यता प्राप्त राजनैतिक दलों (आरयूपीपी) को डीलिस्ट कर दिया है। 9 अगस्त 2025 को भारत निर्वाचन आयोग ने यह आदेश जारी किया है। डीलिस्ट किए गए 6 दलों में वो दल शामिल हैं जिन्होंने बीते 6 वर्षों से ना तो चुनाव लड़ा है और ना ही भौतिक सत्यापन में उनके कार्यालयों का कोई पता मिला है। आयोग ने डीलिस्टेड किए 6 आर.यू.पी.पी. को आदेश जारी होने की तिथि से 30 दिन के भीतर अन्तिम अपील का अतिरिक्त अवसर दिया है।…

Read More

प्रदेश में नेक्स्ट-जनरेशन डेटा सेंटर स्थापित होगा :- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सूचना एवं संचार प्रौद्योगिकी सक्षम सेवाओं का शुभारंभ किया। इनमें डिजिटल उत्तराखण्ड एप का उद्घाटन, सुरक्षित, स्केलेबल और सुगम्य (S3Waas) प्लेटफॉर्म आधारित 66 वेबसाइटों का उद्घाटन, नगरीय क्षेत्र में कूड़ा उठाने वाले वाहनों की रियल टाइम ट्रैकिंग के लिए विकसित की गई जीआईएस आधारित वेब एप का उद्घाटन, जन सुविधा के लिए संचालित 1905 सीएम हेल्पलाइन में एआई के अनुप्रयोग नवाचार का शुभारंभ और अतिक्रमण की निगरानी के लिए वेब आधारित एप्लीकेशन का शुभारंभ शामिल हैं। मुख्यमंत्री घोषणाएं – 1- भविष्य की चुनौतियों का सामना करने के…

Read More

पब्लिक WiFi करते हैं यूज? तो न करें ये काम, हैकर्स को न्योता देती हैं ये गलतियां :- पब्लिक वाई-फाई (WiFi) मिलते ही तुरंत बिना सोचे समझें फोन को कनेक्ट कर लेते हैं तो आपकी ये आदत आपको बुरा फंसा सकती है. फ्री वाई-फाई का चस्का आपको सुविधाजनक जरूर लग रहा होगा लेकिन इसका मतलब यह नहीं कि यह सुरक्षित है। लोग कुछ ऐसी गलतियां कर बैठते हैं जो प्राइवेसी और सिक्योरिटी को खतरे में डाल सकती है. हम आज आपको चार ऐसी गलतियों के बारे में बताएंगे जिन्हें करने से आपको बचना चाहिए। सभी फ्री वाई-फाई वैध नहीं होते…

Read More

प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं “लखपति दीदी”, महिला सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास : – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण,…

Read More