Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

September 29, 2026

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं “लखपति दीदी”, महिला सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास : मुख्यमंत्री
उत्तराखंड

प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं “लखपति दीदी”, महिला सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास : मुख्यमंत्री

Work has been done towards making women self-reliant through schemes like 33 percent reservation for women in Parliament and Assemblies, Beti Bachao-Beti Padhao campaign, Ujjwala Yojana and Lakhpati Didi.
Narad PostBy Narad PostAugust 12, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
“लखपति दीदी”
“लखपति दीदी”
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं “लखपति दीदी”, महिला सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास : – मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के अन्तर्गत सराहनीय कार्य करने वाले महिला स्वयं सहायता समूहों को सम्मानित किया और उनसे संवाद भी किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना का शुभंकर एवं लोगो लॉन्च किया तथा हाउस ऑफ हिमालयाज के नये उत्पाद एवं वेबसाइट का लोकार्पण किया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मातृशक्ति के कल्याण एवं सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं।

महिलाओं को संसद और विधानसभाओं में 33 प्रतिशत आरक्षण, बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ अभियान, उज्ज्वला योजना और लखपति दीदी जैसी योजनाओं के माध्यम से महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में कार्य हुआ है। जब एक महिला आर्थिक रूप से सशक्त होती है, तो वह पूरे समाज को सशक्त बनाने का कार्य करती है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार भी मातृशक्ति के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। शिक्षा और स्वास्थ्य से लेकर उद्यमिता और नौकरियों तक में प्रदेश की महिलाओं की अधिक से अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है।

ग्रामीण आजीविका मिशन के माध्यम से प्रदेश की ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने का कार्य किया जा रहा है। सशक्त बहना उत्सव योजना और मुख्यमंत्री महिला स्वयं सहायता समूह सशक्तिकरण योजना के माध्यम से मातृशक्ति को नए अवसर प्रदान किए जा रहे हैं।

मुख्यमंत्री उद्यमशाला योजना के अन्तर्गत आगामी तीन वर्षों में 15 हज़ार से अधिक उद्यमियों, स्वयं सहायता समूहों और लखपति दीदियों को इन्क्यूबेशन सुविधा प्रदान की जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री के दूरदर्शी नेतृत्व में वोकल फॉर लोकल और लोकल टू ग्लोबल की पहल के अंतर्गत, लखपति दीदी के संकल्प को साकार करने तथा स्थानीय उत्पादों को वैश्विक पहचान दिलाने के लिए राज्य में हाउस ऑफ हिमालयाज अम्ब्रेला ब्रांड बनाया गया है।

इसके अंतर्गत अभी 35 उच्च-गुणवत्ता वाले उत्पादों को लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। शीघ्र ही हाउस ऑफ हिमालयाज के उत्पाद विश्व के अन्य देशों में भी निर्यात किए जाएंगे। उन्होंने कहा कि राज्य में 68 हज़ार स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से लगभग 5 लाख महिलाएं संगठित होकर अपना व्यवसाय कर रही हैं। 2023 में शुरू की गई मुख्यमंत्री सशक्त बहना उत्सव योजना के माध्यम से हमारी बहनों ने विभिन्न आयोजनों में 27 हज़ार से अधिक स्टॉल लगाकर 7 करोड़ रुपये से अधिक के उत्पादों की बिक्री की है।

प्रदेश की 1 लाख 63 हज़ार से अधिक बहनें लखपति बन चुकी हैं। महिला स्वयं सहायता समूहों द्वारा बनाए गए उत्पादों की प्रोसेसिंग एवं मार्केटिंग हेतु 49 ग्रोथ सेंटरों की स्थापना की गई है।

इन उत्पादों के प्रभावी विपणन के लिए 13 जनपदों में 33 नैनो पैकेजिंग यूनिट्स, 17 सरस सेंटर, 3 राज्य स्तरीय विपणन केंद्र तथा 8 बेकरी यूनिट्स का भी संचालन किया जा रहा है। केंद्र सरकार की वन स्टेशन, वन प्रोडक्ट योजना के अंतर्गत देहरादून और हरिद्वार रेलवे स्टेशनों पर महिला स्वयं सहायता समूहों के उत्पादों की बिक्री के लिए विशेष केंद्र स्थापित किए गए हैं।

#EconomicEmpowerment #EconomicIndependence #EmpoweredFuture #EmpoweredRuralWomen #EmpoweringCommunities #EmpowermentJourney #EmpowermentSuccess #EntrepreneurshipForWomen #FinancialEmpowerment #HerSuccess #InspirationForAll #InspiringWomen #LakhpatiDidi #LakhpatiMovement #LivelihoodOpportunities #MissionLakhpati #RuralDevelopment #RuralWomenPower #SelfHelpGroups #SelfReliantWomen #SkillDevelopment #SkillEmpowerment #StrongWomenStrongNation #SuccessStories #UttarakhandWomen #WomenAchievers #WomenChangemakers #WomenEntrepreneurs #WomenFirst #WomenImpact #WomenInBusiness #WomenInspiration #WomenLedChange #WomenMakingHistory #WomenPowerIndia #WomenProgress #WomenRoleModels #WomenSuccess BreakingBarriers CMInitiative CMUttarakhand Dehradun EmpoweredWomen FinancialFreedom GovernmentInitiatives khoji narad narad post narad post breaking news narendra modi Pushkar Singh Dhami RuralEmpowerment socialchange TransformingLives uttarakhand WomenEmpowerment WomenLeadership WomenRise प्रदेश में 1.63 लाख से अधिक महिलाएं बनीं “लखपति दीदी” महिला सशक्तिकरण में रचा नया इतिहास : मुख्यमंत्री
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleमुख्यमंत्री का ऐलान, आपदा को देखते हुए संवेदनशील क्षेत्रों में अब नहीं होगा कोई भी नया निर्माण
Next Article पब्लिक WiFi करते हैं यूज? तो न करें ये काम, हैकर्स को न्योता देती हैं ये गलतियां
Narad Post

Related Posts

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

September 29, 2026

MarriageFraud : ‘रिया गुप्ता’ बनकर रचाई शादी,, दूल्हे के उड़े होश

September 28, 2026

SGRRU : आयुष मंत्रालय के साथ MoU से मिलेगी रिसर्च को उड़ान

September 26, 2026

KarateChampion : स्काॅटलैण्ड में परचम लहरायेंगे देहरादून के कराटे चैम्पियन हर्ष

September 26, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
NARAD POST BREAKING NEWS

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव

By Narad PostSeptember 29, 20260

NEETExam2027 : NEET साल में 4 बार? जानें क्या है प्रस्ताव :- नीट जैसी बड़ी…

UttarakhandVoterList : 3 अक्टूबर को जारी होगी अंतिम मतदाता सूची

September 29, 2026

MBBSScam : फर्जी प्रमाणपत्रों से MBBS दाखिले का आरोप, SIT ने दो को दबोचा

September 29, 2026

DivyaMittal : चर्चित IAS रही दिव्या मित्तल ने मारी पॉलिटिक्स में एंट्री

September 29, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?