Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ChhathPuja2026 : 13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा

November 12, 2026

SalmanKhan : वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार

November 12, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

November 12, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » UttarakhandPolitics : 21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक
देहरादून

UttarakhandPolitics : 21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

BJP’s special focus on underperforming seats.
Narad PostBy Narad PostNovember 12, 2026No Comments2 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
UttarakhandPolitics
UttarakhandPolitics : 21 - 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

UttarakhandPolitics :  21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक :-  उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की चर्चाओं के बीच भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अपनी चुनावी तैयारियां तेज कर दी हैं। पार्टी ने चुनाव अभियान की रणनीति बनाने के लिए 21 और 22 नवंबर को हरिद्वार में प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित करने का फैसला किया है। इस बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और प्रदेश प्रभारी राम माधव शामिल होंगे।

भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने बताया कि 21 नवंबर को पार्टी के सभी मोर्चों और प्रकोष्ठों की कार्यसमिति की बैठकें होंगी। वहीं, 22 नवंबर को विस्तारित प्रदेश कार्यसमिति की बैठक आयोजित की जाएगी। इसमें आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों और चुनावी रणनीति पर चर्चा होगी। बैठक में सह प्रभारी बांसुरी स्वराज और अरविंद मेनन भी मौजूद रहेंगे।

कमजोर प्रदर्शन वाली सीटों पर BJP का खास फोकस

भाजपा ने प्रदेश कार्यसमिति की बैठक के लिए हरिद्वार को चुना है। पिछले चुनावों में इस क्षेत्र में पार्टी का प्रदर्शन कमजोर रहा था। ऐसे में पार्टी यहां अपनी स्थिति मजबूत करने की रणनीति पर काम कर रही है।महेंद्र भट्ट ने बताया कि 15 नवंबर को मसूरी में होने वाली बैठक में विधानसभा स्तर पर त्रिदेव सम्मेलन और अन्य कार्यक्रमों के आयोजन की रणनीति तैयार की जाएगी। इसके जरिए पार्टी कार्यकर्ताओं को चुनावी तैयारियों के लिए सक्रिय किया जाएगा।

अमित शाह, योगी आदित्यनाथ समेत 12 केंद्रीय नेता करेंगे प्रचार

भाजपा का चुनाव अभियान नवंबर के अंत तक रफ्तार पकड़ सकता है। इसके लिए पार्टी करीब एक दर्जन केंद्रीय नेताओं के कार्यक्रमों को अंतिम रूप दे रही है। प्रदेश संगठन ने केंद्रीय नेतृत्व से 12 नेताओं का कार्यक्रम मांगा है।

इन नेताओं में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, स्मृति ईरानी और अनुराग ठाकुर के नाम शामिल हैं। पार्टी नवंबर और दिसंबर में प्रदेश की अलग-अलग विधानसभा सीटों पर कई कार्यक्रम आयोजित करने की तैयारी कर रही है।

पीएम मोदी की रैलियों की भी तैयारी

उत्तराखंड में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम भी नवंबर और दिसंबर में प्रस्तावित हैं। प्रधानमंत्री प्रदेश के मैदानी और पहाड़ी क्षेत्रों में एक या दो रैलियों को संबोधित कर सकते हैं। इसके लिए भाजपा संगठन कार्ययोजना तैयार कर रहा है।  नवंबर और दिसंबर में होने वाले विभिन्न सम्मेलनों और केंद्रीय नेताओं के दौरों के साथ उत्तराखंड में भाजपा का चुनावी अभियान और तेज होने की उम्मीद है।

#BJPMeeting #BJPUttarakhand #RajnathSingh amitshah haridwarnews khojinarad naradpost UttarakhandElection2027 UttarakhandPolitics
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleKedarnathDham : बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट
Next Article UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात
Narad Post

Related Posts

ChhathPuja2026 : 13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा

November 12, 2026

SalmanKhan : वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार

November 12, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

November 12, 2026

KedarnathDham : बंद हुए केदारनाथ मंदिर के कपाट

November 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

ChhathPuja2026 : 13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा

By Narad PostNovember 12, 20260

ChhathPuja2026 :  13 नवंबर से छठ , कद्दू-भात खाने की है अनोखी परंपरा :- हिंदू…

SalmanKhan : वर्दी में दिखा सलमान खान का एक्शन अवतार

November 12, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 9 सिल्वर जुबली पार्क की मिली सौगात

November 12, 2026

UttarakhandPolitics : 21 – 22 नवंबर को हरिद्वार में होगी भाजपा कार्यसमिति की बैठक

November 12, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?