Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?

August 21, 2026

ChamoliLapthalFossils : चमोली में मिले शालिग्राम पत्थरों का विशाल भंडार

August 21, 2026

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता और गंभीरता जरूरी: समीक्षा बैठक में बोले डीएम अंशुल सिंह

August 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » NeckCrackingDangers : सावधान – गर्दन चटकने की आवाज हल्के में न लें !
NARAD POST BREAKING NEWS

NeckCrackingDangers : सावधान – गर्दन चटकने की आवाज हल्के में न लें !

What should be done to keep the neck healthy?
Narad PostBy Narad PostAugust 21, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
NeckCrackingDangers
NeckCrackingDangers : सावधान - गर्दन चटकने की आवाज हल्के में न लें !
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

NeckCrackingDangers : सावधान – गर्दन चटकने की आवाज हल्के में न लें ! :-  दिनभर काम करने, मोबाइल देखने या लंबे समय तक एक ही मुद्रा में बैठे रहने के बाद गर्दन में भारीपन और खिंचाव महसूस होना आम बात है. ऐसे में कई लोग राहत पाने के लिए गर्दन को इधर-उधर घुमाकर चटकाने लगते हैं. चटकने के बाद कुछ पल के लिए हल्का महसूस हो सकता है, लेकिन क्या यह आदत वास्तव में सुरक्षित है? विशेषज्ञों के मुताबिक गर्दन से आने वाली आवाज हर बार किसी बीमारी का संकेत नहीं होती, लेकिन इसे बार-बार और जानबूझकर करना नुकसानदायक हो सकता है।

जोड़ों के अंदर क्या होता है?

वरिष्ठ सलाहकार ऑर्थोपेडिक्स डॉ. लेफ्टिनेंट कर्नल रूपेश प्रसाद के अनुसार, गर्दन चटकने की आवाज आमतौर पर जोड़ों के भीतर दबाव में बदलाव या गैस के छोटे बुलबुले बनने से जुड़ी होती है. गर्दन के जोड़ों में मौजूद तरल पदार्थ में दबाव बदलने पर ऐसी आवाज सुनाई दे सकती है. अगर कभी-कभार गर्दन सामान्य तरीके से चटकती है और उसके साथ दर्द, सूजन, सुन्नपन या कमजोरी जैसी परेशानी नहीं है, तो आमतौर पर इसे गंभीर चिंता का कारण नहीं माना जाता।

बार-बार गर्दन चटकाना कितना खतरनाक?

गर्दन को राहत के लिए बार-बार जानबूझकर मोड़ना या तेज झटका देकर चटकाना सही आदत नहीं मानी जाती. लगातार ऐसा करने से गर्दन की मांसपेशियों, लिगामेंट्स और जोड़ों पर अनावश्यक दबाव पड़ सकता है।

इससे दर्द, अकड़न या असहजता बढ़ सकती है. खासतौर पर गर्दन को बहुत तेजी से या जोर लगाकर घुमाने से बचना चाहिए. गर्दन चटकाने की लगातार इच्छा कई बार खराब पोश्चर, लंबे समय तक स्क्रीन देखने या मांसपेशियों में तनाव की ओर भी इशारा कर सकती है।

किन लक्षणों को नजरअंदाज न करें?

अगर गर्दन चटकाने के साथ लगातार दर्द बना रहता है या हाथों में झनझनाहट और सुन्नपन महसूस होता है, तो इसे सामान्य मानकर नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. हाथ-पैर में कमजोरी, चक्कर, तेज सिरदर्द या किसी चोट के बाद गर्दन में परेशानी होने पर भी डॉक्टर से सलाह लेना जरूरी है।

ऐसे लक्षणों के पीछे अलग-अलग कारण हो सकते हैं, इसलिए खुद से गर्दन को बार-बार चटकाकर राहत पाने की कोशिश करने के बजाय विशेषज्ञ से जांच कराना ज्यादा सुरक्षित है।

गर्दन को स्वस्थ रखने के लिए क्या करें?

गर्दन चटकाने की आदत छोड़ने के लिए सबसे पहले उस वजह पर ध्यान देना जरूरी है जिसके कारण गर्दन में तनाव या जकड़न महसूस होती है. मोबाइल और लैपटॉप इस्तेमाल करते समय सही पोश्चर बनाए रखना, लंबे समय तक एक ही स्थिति में न बैठना और बीच-बीच में ब्रेक लेना मददगार हो सकता है।

हल्की स्ट्रेचिंग भी की जा सकती है, लेकिन अगर दर्द या दूसरी परेशानी मौजूद है तो एक्सरसाइज विशेषज्ञ की सलाह से ही करनी चाहिए. कभी-कभार गर्दन का अपने आप चटकना आमतौर पर चिंता की बात नहीं है, लेकिन बार-बार गर्दन चटकाने की जरूरत महसूस हो रही है तो इसके कारण को समझना ज्यादा जरूरी है।

#PostureCorrection AvoidNeckSnapping CervicalHealth DrLtColRupeshPrasad ErgonomicSittingPosture JointGasBubbles khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NeckCrackingDangers NeckCrackingRisks NeckPainCauses NeckStiffnessSolutions NeckStretchingExercises NerveCompressionNeck OrthopedicAdvice PhysicalTherapyNeck SpineHealthTips
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleBollywoodWhistlerNageshSurve : कौन है 1600 गानों का व्हिस्टलिंग जादूगर ?
Next Article VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता और गंभीरता जरूरी: समीक्षा बैठक में बोले डीएम अंशुल सिंह
Narad Post

Related Posts

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?

August 21, 2026

ChamoliLapthalFossils : चमोली में मिले शालिग्राम पत्थरों का विशाल भंडार

August 21, 2026

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता और गंभीरता जरूरी: समीक्षा बैठक में बोले डीएम अंशुल सिंह

August 21, 2026

BollywoodWhistlerNageshSurve : कौन है 1600 गानों का व्हिस्टलिंग जादूगर ?

August 21, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Blog

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ?

By Narad PostAugust 21, 20260

ClappingInFrontOfShivling : शिवलिंग के सामने ताली क्यों बजाते है ? :-  शिवजी कृपा प्राप्त करने…

ChamoliLapthalFossils : चमोली में मिले शालिग्राम पत्थरों का विशाल भंडार

August 21, 2026

VoterListRevisionUttarakhand : विशेष गहन पुनरीक्षण में पारदर्शिता और गंभीरता जरूरी: समीक्षा बैठक में बोले डीएम अंशुल सिंह

August 21, 2026

NeckCrackingDangers : सावधान – गर्दन चटकने की आवाज हल्के में न लें !

August 21, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?