टूरिस्टों से चकराता हाउसफुल : दिसंबर और जनवरी के महीने में भारत के कई राज्यों में बर्फबारी होती है और इसी बर्फबारी का आनंद लेने के लिए लोग अपनी फैमिली व दोस्तों के साथ ट्रिप में निकल जाते हैं। हर किसी का मन होता है कि वह बर्फबारी देखे और उसका खूब इंजॉय करें। अगर आप भी स्नोफॉल देखना चाहते हैं, लेकिन शिमला-मनाली की भीड़ को देखकर जाने का मन नहीं कर रहा है। तो यह आर्टिकल आपके बहुत काम आएगा। आज हम आपको स्नोफॉल के लिए एक ऐसी जगह बताएंगे, जहां आपको चारों तरफ बर्फ से ढके पहाड़ और शांत माहौल देखने को मिलेगा। यह जगह और कहीं नहीं देवभूमि उत्तराखंड में स्थित है। अगर आपको बर्फबारी का लुत्फ उठाना है तो आप उत्तराखंड में स्थित चकराता को विजिट कर सकते हैं। आइए फिर इस जगह के बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।
कैसे पहुंचें चकराता?
अगर आप चंडीगढ़ के निवासी हैं तो आपको चकराता जाने के लिए कई सारे विकल्प मिल जाएंगे। चकराता जाने के लिए आप ट्रेन, बस या फिर अपने व्हीकल से भी पहुंच सकते हैं। इसके अलावा आप ऑनलाइन कैब भी बुक कर सकते हैं। वहीं अगर आप दिल्ली-नोएडा में रहते हैं तो आपको कई जगहों से देहरादून के लिए बसें मिल जाएगी। देहरादून के बस स्टैंड से टैक्सी या कैब लेकर आप चकराता के लिए रवाना हो सकते हैं। अगर आप ट्रेन से जा रहे हैं, तो देहरादून स्टेशन पर उतरते ही आपको चकराता के लिए टैक्सी या कैब मिल जाती हैं।
चकराता में ठहरने की जगहें
पीक सीजन में होटल या रिजॉर्ट में स्टे करना काफी महंगा होता है। अगर आपका बजट कम है तो शहर में नहीं, बल्कि शहर से कुछ दूरी पर होटल या रिजॉर्ट बुक करें। यहां आपको होटल या होम स्टे काफी सस्ते में मिल जाएंगे। जिनका किराया 600 से 1000 रुपए के बीच होता है। अगर आपको बजट की दिक्कत नहीं है तो आप शहर में ही होटल ले सकते हैं।
चकराता में कहां घूमें?
चकराता में आप आसपास की कई जगहों पर घूम सकते हैं। आप टाइगर फॉल्स, कनासर और देवबन बर्ड वॉचिंग जैसी जगहों पर जाएं। फोटोग्राफी और सेल्फी लेने के लिए यह जगहें बहुत शानदार हैं। इसके अलाव आप बुधेर गुफा, चिरमिरी लेक और यमुना एडवेंचर पार्क जैसी खूबसूरत जगहों का आनंद ले सकते हैं।