Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

BhootBangla : अक्षय कुमार की भूत बंगला बटोर रही जबरदस्त चर्चा

April 20, 2026

worldheaviestwoman : 544 किलो वजनी महिला को नहलाते थे कई लोग

April 20, 2026

QuantumBattery : वैज्ञानिकों ने बनाई रोशनी से चार्ज होने वाली ‘क्वांटम बैटरी’

April 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » उत्तराखंड की खेल नीतियों में बदलाव, युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर
उत्तराखंड

उत्तराखंड की खेल नीतियों में बदलाव, युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर

Developed in Uttarakhand for the 38th National Games.
Sponsored By: KABIR SINGHFebruary 10, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
खेल नीतियों में बदलाव
खेल नीतियों में बदलाव
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

उत्तराखंड की खेल नीतियों में बदलाव, युवा खिलाड़ियों के लिए नए अवसर : 38 वें राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड में विकसित की गई अवस्थापना सुविधा की सराहना हो रही है। खिलाड़ी हों या उनके कोच, खेलों के लिए तैयार किए गए बुनियादी ढांचे को बेहतरीन बता रहे हैं। हालांकि उनका यह भी कहना है कि राष्ट्रीय खेलों के बाद इसे संवारने के लिए ठोस कदम उठाए जाने चाहिए। उनका यह भी मानना है कि राष्ट्रीय खेलों के लिए बेहतर इंतजाम कर उत्तराखंड ने खेल भूमि बनने की दिशा में लंबी छलांग लगा दी है।

राष्ट्रीय खेलों का आयोजन उत्तराखंड में 28 जनवरी से शुरू हुआ है। इस महा आयोजन की तैयारी के लिए उत्तराखंड को बहुत कम समय मिला, लेकिन फिर भी बेहतर व्यवस्थाएं बना ली गईं। कुल 35 खेलों के लिए देहरादून समेत हरिद्वार, हल्द्वानी, पिथौरागढ़, रूद्रपुर समेत कई स्थानों पर युद्धस्तर पर काम करते हुए सुविधाएं जुटाई गईं। बेहतरीन उपकरण मंगवाए गए। देहरादून के महाराणा प्रताप स्पोर्ट्स काॅलेज परिसर का राष्ट्रीय खेलों की वजह से कायाकल्प हो गया है। देशभर से आए खिलाड़ी और उनके कोच अवस्थापना सुविधाओं से संतुष्ट हैं, लेकिन इस आयोजन के बाद रख-रखाव के लिए ठोस व्यवस्था की पैरवी भी कर रहे हैं।

किसने क्या कहा

-मैं सियोल एशियाई गेम्स में भारत की शूटिंग टीम का हिस्सा रही हूं। देश-विदेश में कई जगह शूटिंग रेंज देखने का मेरा अनुभव है। मैं कह सकती हूं कि त्रिशूल शूटिंग रेंज बेहतरीन है। इसकी देख-रेख के लिए अच्छे इंतजाम हो जाएं, तो यहां बडे़ खेल आयोजन हो सकेंगे।

माया, शूटिंग कोच, पश्चिम बंगाल

-उत्तराखंड ने बहुत अच्छे इंतजाम किए हैं। तकनीकी क्षेत्र से जुड़े होने के कारण मैं कह सकता हूं कि अवस्थापना सुविधाएं विश्व स्तर की तैयार की गई हैं। जिस तरह से गुवाहाटी में राष्ट्रीय खेल होने के बाद वहां पर रख-रखाव बढ़िया से किया गया, अब वैसा ही यहां भी होना चाहिए।

आशीष शर्मा, टेक्निकल ऑफिसर मणिपुर टीम

-राष्ट्रीय खेलों के लिए उत्तराखंड ने अच्छी व्यवस्थाएं की हैं। उत्तराखंड के खिलाड़ियों को अब आगे बढ़ने में काफी मदद मिलेगी।
कुमालिका, खिलाड़ी आर्चरी, झारखंड

-मैैं एक खिलाड़ी भी रहा हूं और वर्तमान में कोच की जिम्मेदारी निभा रहा हूं। मेरा मानना है कि उत्तराखंड में खेल के लिए बहुत ही अच्छा इंफ्रास्ट्रक्चर तैयार हो गया है। इसका आने वाले दिनों में लाभ मिलेगा।

-प्रियांक त्यागी, कोच आर्चरी टीम, यूपी

रखरखाव पर उत्तराखंड गंभीर, कवायद जारी

-राष्ट्रीय खेलों के बाद खेल अवस्थापना सुविधाओं के रखरखाव को लेकर उत्तराखंड गंभीर है। राष्ट्रीय खेल शुरू होने से पहले ही इस संबंध में कसरत शुरू कर दी गई थी। खेलों की व्यस्तता के बीच इस संबंध में लगातार कार्य किया जा रहा है। खेल विभाग अवस्थापना सुविधाओं के रखरखाव के लिए अकादमी का प्रस्ताव तैयार कर रहा है। खेल निदेशक प्रशांत आर्या के अनुसार-इस संबंध में रोजाना बैठक की जा रही है। प्रस्ताव तैयार कर जल्द ही शासन को भेजा जाएगा।

-देशभर से आए मेहमानों से अवस्थापना सुविधाओं को लेकर सराहना मिलने से उत्तराखंड उत्साहित है। हम चाहते हैं कि ना सिर्फ उत्तराखंड, बल्कि अन्य राज्यों की खेल प्रतिभाओं के विकास में भी हम मददगार साबित हों। अवस्थापना सुविधाओं के रखरखाव के लिए बेहतर इंतजाम किए जाएंगे।
           

Dehradun narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News uttarakhand उत्तराखंडकीनईयोजना उत्तराखंडक्रांति उत्तराखंडखेल उत्तराखंडखेलविकास उत्तराखंडखेलविकास2025 उत्तराखंडखेलसुधार उत्तराखंडयुवा उत्तराखंडस्पोर्ट्स उत्तराखंडस्पोर्ट्सनवीनता उत्तराखंडस्पोर्ट्सपॉलिसी उत्तराखंडस्पोर्ट्सफ्यूचर खेलकेलिएनईराहें खेलक्षेत्रमेंविकास खेलनीति खेलनीतिबदलाव खेलमेंबदलाव खेलमेंरुपांतर खेलविकास खेलसमृद्धि युवाओंकेलिएखेल
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleबेवजह सड़क काटने पर अधिकारियों के खिलाफ होगी कड़ी कार्रवाई : डीएम
Next Article ममता कुलकर्णी को लेकर किन्नर संत पर हमला, क्या था इसका कारण ?
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : देहरादून के स्कूलों में हिंदी लिखना भूले स्टूडेंट्स

April 3, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड में बढ़ गए शराब के दाम

April 2, 2026

DMSavinBansal : राज्यपाल ने डीएम सविन बंसल की विशेष सराहना की

April 2, 2026

UttarakhandNews : उत्तराखंड को 264.50 करोड़ की विशेष सहायता स्वीकृत

March 11, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
Bollywood News

BhootBangla : अक्षय कुमार की भूत बंगला बटोर रही जबरदस्त चर्चा

By Narad PostApril 20, 20260

BhootBangla : अक्षय कुमार की भूत बंगला बटोर रही जबरदस्त चर्चा :-  बॉलीवुड सुपरस्टार अक्षय…

worldheaviestwoman : 544 किलो वजनी महिला को नहलाते थे कई लोग

April 20, 2026

QuantumBattery : वैज्ञानिकों ने बनाई रोशनी से चार्ज होने वाली ‘क्वांटम बैटरी’

April 20, 2026

WaterBubbleRound : पानी का बुलबुला गोल क्यों होता है ?

April 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?