Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल

February 20, 2026

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

PowerBankFlight : फ्लाइट में अब पावर बैंक का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

February 20, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » चौकोड़ी: प्रकृति का नायाब तोहफा
Editor Pick

चौकोड़ी: प्रकृति का नायाब तोहफा

Dense forests of oak, pine, birch and deodar, fruitful gardens, far-stretched tea gardens, blue sky and the Himalayas shining like silver in the north.
Sponsored By: Ananya Sahgal December 23, 2024No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
चौकोड़ी
चौकोड़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

चौकोड़ी प्रकृति का नायाब तोहफा : बांज, चीड़, बुरांश और देवदार के घने जंगल, फलदार बगीचे, दूर तक फैले चाय बागान, नीला आसमान और उत्तर दिशा में चांदी-सा चमकता पर्वतराज हिमालय। ऐसी खूबसूरती और कहां?” ये पंक्तियां किसी साहित्यकार की कल्पना नहीं बल्कि वाराणसी के एक अखबार में मेरे सहकर्मी रहे खुशाल सिंह धामी ने कुमाऊं के घूमने लायक स्थानों पर चर्चा के दौरान चौकोड़ी (Chaukodi) घूमने की सलाह देते हुए कही थीं। खैर, उस दिन की बात उसी दिन खत्म हो गयी और जीवन की तमाम व्यस्तताओं के बीच चौकोड़ी का यह शब्द-चित्रण स्मृति-पटल पर धुंधला होते हुए खत्म-सा हो गया। वर्षों बाद जब एकाएक चौकोड़ी जाने का कार्यक्रम बना तो धामी जी की बातें दिमाग में कौंध गयीं।

दरअसल, पिथौरागढ़ में रात को रुकने के दौरान गेस्टहाउस के स्टाफ के साथ बातचीत में चौकोड़ी (Chaukodi) की जिक्र आया। रूम सर्विस ब्वॉय ने सलाह दी, “घूम आइये साब, टैक्सी से ढाई घंटे में पहुंच जायेंगे। फिर न जाने कब आना हो, हो भी कि नहीं।” उसकी बात में दम लगा। अगले दिन सवेरे नाश्ता कर टैक्सी में बैठ गया। घुमावदार पहाड़ी सड़क पर जगह-जगह रुकते और प्राकृतिक सौन्दर्य का आनन्द लेते हुए करीब साढ़े तीन घन्टे में चौकोड़ी (Chaukodi) पहुंचना हुआ। टैक्सी से उतरा तो सिर के ठीक ऊपर नीला आसमान और सामने बर्फ की चादर से ढके शिखरों के दर्शन करते ही जो थोड़ी-बहुत थकान थी, वह हवा हो गयी।

पिथौरागढ़ जिले की बेरीनाग तहसील में स्थित चौकोड़ी (Chaukodi) एक छोटा-सा पहाड़ी कस्बा है जो राष्ट्रीय राजमार्ग 309ए पर बेरीनाग से 10 किलोमीटर दूर है। समुद्र तल से 2010 मीटर की ऊंचाई पर बसे इस कस्बे के उत्तर में दसौली, नकुरी और तिब्बत हैं जबकि पूरब में थल और डीडीहाट। यहां से नन्दा देवी, नन्दा कोट, त्रिशूल, थरकोट, मैकतोली और पंचाचूली के सुन्दर दृश्य देखे जा सकते हैं। कुदरत ने चौकोड़ी (Chaukodi) को खुले मन से खूबसूरती की नेमत बख्शी है। इस अनुपम सौन्दर्य का आनन्द पैदल घूमकर ही लिया जा सकता है। यह पूरा क्षेत्र जैव विविधता की दृष्टि से बहुत ही समृद्ध है। कुछ साल पहले यहीं पर चौकोड़ी-कोटमान्य सड़क के किनारे दुर्लभ सफेद उल्लू मिला था।

चौकोड़ी (Chaukodi) दुनिया के बेहतरीन सूर्योदय और सूर्यास्त पॉइन्ट्स में से एक है। सूर्योदय और सूर्यास्त के अद्भुत दृश्यों के अलावा यहां के सितारों से भरे आसमान का नजारा भी दिलकश होता है। यही कारण है कि दुनियाभर के नामी एस्ट्रोफोटोग्राफर आकाशगंगा की फोटोग्राफी के लिए यहां आते रहते हैं। यह छोटी-सी बस्ती एक समय कुमाऊं के सबसे बड़े व्यापारी रहे दान सिंह बिष्ट मालदार की कर्मभूमि रही है। दान सिंह मालदार देश के बड़े लकड़ी व्यापारी थे जिनका कारोबार कुमाऊं से लेकर भारत के पूर्वोत्तर क्षेत्र तक फैला था। उन्हीं के प्रयासों के चलते चौकोड़ी (Chaukodi) में चाय बागान लगाए गए। एक समय चौकोडी की चाय भारत की बेहतरीन चाय में शुमार होती थी। चाय बागान आज भी हैं पर अब उनका वैसा नाम नहीं रहा। दान सिंह मालदार की इस विरासत को न तो स्थानीय लोग सही से सम्भाल पाये और न उत्तराखण्ड सरकार। पर्वतीय शैली में बनी उनकी हवेली यहां आज भी है। इस भवन के ठीक नीचे चौकोड़ी बुबू का मन्दिर है। चौकोड़ी बुबू इस स्थान के रक्षक माने जाते हैं। स्थानीय मान्यताओं में उन्हें कुमाऊं के सबसे बड़े लोकदेवता गोलज्यू का अवतार माना जाता है।

narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news अद्वितीयप्रकृति उत्तराखंड कुमाऊं घूमनेकीजगहें चौकोड़ी पर्यटन पिथौरागढ़ प्रकृति प्राकृतिकसौंदर्य भारत यात्रा शांतिपूर्णस्थान सौंदर्य हिमालय हिलस्टेशन
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleस्मृति हानि: जानें क्यों होती है याददाश्त कमजोर
Next Article उत्तराखंड के पंडाल में दिखेगी उत्तराखंडी संस्कृति की झलक
Narad Post

Related Posts

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

UttarakhandBudgetSession : बजट सत्र 9 मार्च से भराड़ीसैंण विधानसभा में

February 20, 2026

FreeEducationAid : जरूरतमंदों को मिलेगी निःशुल्क शिक्षा सहायता – राजेन्द्र जोशी

February 19, 2026

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
उत्तराखंड

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल

By Narad PostFebruary 20, 20260

Census33Questions : क्या खाते हैं ये भी पूछेगे जनगणना वाले , पढ़िए 33 सवाल :- …

UttarakhandNews : न्यायालय परिसरों की सुरक्षा अभेद्य बनाने के निर्देश जारी

February 20, 2026

PowerBankFlight : फ्लाइट में अब पावर बैंक का नहीं कर पाएंगे इस्तेमाल

February 20, 2026

Himkreedaa : महाराज ने किया हिमक्रीड़ा स्कीइंग विंटर कार्निवल-का शुभारम्भ

February 20, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?