Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » KandoliaMahotsav : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ
उत्तराखंड

KandoliaMahotsav : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ

These projects will strengthen the region's infrastructure and bring about positive changes in the lives of the common people.
Narad PostBy Narad PostJune 17, 2026No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
KandoliaMahotsav
KandoliaMahotsav : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

KandoliaMahotsav : मुख्यमंत्री धामी ने पौड़ी को दी 110 करोड़ की सौगात, कंडोलिया महोत्सव का किया शुभारंभ :-  मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पौड़ी गढ़वाल जिला मुख्यालय में डॉ. आंबेडकर जिला विज्ञान संग्रहालय का लोकार्पण तथा रामलीला मैदान में आयोजित कंडोलिया महोत्सव शुभारंभ के अवसर पर जनपद को ₹110.55 करोड़ की लागत की 19 विकास योजनाओं की सौगात देते हुए 14 योजनाओं का शिलान्यास एवं 5 योजनाओं का लोकार्पण किया।

मुख्यमंत्री ने विज्ञान संग्रहालय में विकसित की गई विज्ञान आधारित गतिविधियों और प्रयोगात्मक शिक्षण व्यवस्थाओं की जानकारी प्राप्त की। उन्होंने विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के लिए किए गए प्रयासों की सराहना की।

मुख्यमंत्री ने संग्रहालय का भ्रमण कर विभिन्न वैज्ञानिक सिद्धांतों पर आधारित इंटरएक्टिव मॉडलों, वैज्ञानिक प्रदर्शनों, एवं आधुनिक उपकरणों का अवलोकन किया। विभिन्न विद्यालयों के छात्र-छात्राओं ने संग्रहालय में स्थापित वैज्ञानिक प्रदर्शनों की जानकारी दी।

मुख्यमंत्री से संवाद के दौरान बच्चे उत्साहित नजर आए। मुख्यमंत्री ने स्वयं भी कई प्रदर्शनियों में उत्साहपूर्वक भाग लिया। उन्होंने विज्ञान, अंतरिक्ष, ऊर्जा, पर्यावरण एवं तकनीकी नवाचारों से संबंधित प्रदर्शनों का अवलोकन करते हुए कहा कि ऐसे विज्ञान संग्रहालय बच्चों में जिज्ञासा, अनुसंधान की भावना और वैज्ञानिक दृष्टिकोण विकसित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

मुख्यमंत्री ने इसके बाद कंडोलिया मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख, समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। तत्पश्चात उन्होंने रामलीला मैदान पहुंचकर कंडोलिया महोत्सव का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री द्वारा कंडोलिया महोत्सव को राजकीय महोत्सव के रूप में विकसित किए जाने की घोषणा की गई।

मुख्यमंत्री ने कहा कि कंडोलिया महोत्सव उत्तराखण्ड की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत, लोक परंपराओं और युवा प्रतिभाओं को नई पहचान देने का सशक्त माध्यम है। उन्होंने कहा कि आज जनपद के विकास में एक नया अध्याय जुड़ा है। आज लगभग ₹110 करोड़ की लागत की विकास योजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया गया है।

ये परियोजनाएं क्षेत्र के आधारभूत ढांचे को मजबूत करने के साथ-साथ आमजन के जीवन में सकारात्मक परिवर्तन लाने का कार्य करेंगी।उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में उत्तराखण्ड विकास और विरासत दोनों को साथ लेकर आगे बढ़ रहा है। चारधाम यात्रा लगातार नए कीर्तिमान स्थापित कर रही है, अब तक लाखों श्रद्धालु दर्शन कर चुके हैं।

राज्य सरकार का लक्ष्य विकास को पहाड़ के अंतिम छोर तक पहुंचाना है और इसी सोच के साथ हाउस ऑफ हिमालयाज, एक जनपद-दो उत्पाद योजना, मिलेट मिशन, नई पर्यटन एवं फिल्म नीति, स्वरोजगार तथा होमस्टे योजनाओं को प्रभावी ढंग से आगे बढ़ाया जा रहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि युवाओं के हितों की रक्षा और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए राज्य सरकार ने देश का सबसे सख्त नकल विरोधी कानून लागू किया है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड की सनातन संस्कृति, मूल स्वरूप और सामाजिक सौहार्द की रक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकताओं में शामिल है।

इसी उद्देश्य से यूसीसी, धर्मांतरण विरोधी कानून, दंगा विरोधी कानून तथा सख्त भू-कानून जैसे महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए हैं। मुख्यमंत्री ने पौड़ी और श्रीनगर क्षेत्र में संचालित विभिन्न विकास परियोजनाओं का उल्लेख करते हुए कहा कि प्रदेश की पहली एनसीसी अकादमी, एनआईटी परिसर, गंगा संस्कृति केंद्र, सिंगटाली पुल, पौड़ी-श्रीनगर मार्ग चौड़ीकरण, झील निर्माण, ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक तथा खेल अवस्थापना से जुड़ी परियोजनाएं क्षेत्र के विकास को नई दिशा प्रदान करेंगी और रोजगार व पर्यटन की संभावनाओं को भी बढ़ाएंगी।

AntiCopyingLawUttarakhand CMDhamiPauri DrAmbedkarScienceMuseum GarhwalCulturalFestival HouseOfHimalayas KandoliaMahotsav KandoliaTemple khojinarad naradpost naradpostbreakingnews NCCAcademyUttarakhand PauriGarhwalNews PauriVikasYojana pushkarsinghdhami UCCUttarakhand UttarakhandCulturalHeritage UttarakhandDevelopment2026 UttarakhandTourismTrend
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous ArticleVoterListRevision : राज्य में विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के तहत मतदाता गणना फार्मों के वितरण और डिजिटाइजेशन का कार्य तेज 
Next Article BKTC10CroreDonation : BKTC को मिला 10 करोड़ रुपये का सहयोग
Narad Post

Related Posts

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

August 15, 2026

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देहरादून

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित अणथ्वाल के घर पहुंचे CM धामी

By Narad PostAugust 15, 20260

ShaheedAmitKumarAnthwal : शहीद परिवारों का सम्मान ही राष्ट्र का सम्मान”: स्वतंत्रता दिवस पर शहीद अमित…

IndependenceDay2026 : राष्ट्र की एकता-अखंडता की रक्षा का संकल्प”: 80वें स्वतंत्रता दिवस पर CM का संदेश

August 15, 2026

AnandBardhan : मुख्य सचिव ने सुशासन का लिया संकल्प

August 15, 2026

BollywoodRealNames : नाम बदलते ही बदल गई बॉलीवुड सेलेब्स की किस्मत

August 15, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?