Close Menu
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो

Subscribe to Updates

Get the latest creative news from FooBar about art, design and business.

What's Hot

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

February 18, 2026

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Facebook X (Twitter) Instagram
Narad Post News
Youtube Login
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • मनोरंजन
  • देश
  • विदेश
  • यूथ
  • स्वास्थ्य
  • शिक्षा
  • सामाजिक
  • स्पोर्ट्स
  • वीडियो
Narad Post News
  • उत्तराखंड
  • राजनीति
  • क्राइम
  • पर्यटन
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य
  • सामाजिक
  • देश
  • विदेश
Home » शिशुसदन की बालिकाओं को मुख्य सचिव ने बांटे गिफ्ट  
उत्तराखंड

शिशुसदन की बालिकाओं को मुख्य सचिव ने बांटे गिफ्ट  

On the occasion of National Girl Child Day, Government Girls Niketan, Kedarpuram.
Sponsored By: KABIR SINGHJanuary 25, 2025No Comments3 Mins Read
Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp VKontakte Email
सीएस राधा रतूड़ी
सीएस राधा रतूड़ी
Share
Facebook Twitter LinkedIn Pinterest Email
खबर को सुनें

शिशुसदन की बालिकाओं को मुख्य सचिव ने बांटे गिफ्ट : राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम, जिला शरणालय एवं प्रवेशालय तथा शिशुसदन की लगभग 30 बालिकाओं ने उत्तराखण्ड की मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से उनके कार्यालय में मुलाकात की तथा अनौपचारिक संवाद किया। सीएस राधा रतूड़ी ने इस अवसर पर मौजूद प्रत्येक बालिका से  उनकी शिक्षा, व्यक्तिगत जीवन तथा भविष्य की योजनाओं के बारे में विस्तृत बातचीत की, बालिकाओं के सवालों के जवाब दिए तथा उनका उत्साहवर्धन किया।
मुख्य सचिव  के पूछने पर राजकीय बालिका निकेतन, केदारपुरम में रहने वाली 9वीं कक्षा की छात्रा पूजा ने बताया कि वह भविष्य में वकील बनना चाहती है। सीएस रतूड़ी ने पूजा को स्कूली शिक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रोत्साहित करते हुए जिला प्रोबेशन अधिकारी तथा बालिका निकेतन के अधिकारियों को पूजा के लिए कानून के क्षेत्र में करियर बनाने हेतु हेतु जरूरी मार्गदर्शन, काउन्सलिंग एवं उचित जानकारी उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इसी तरह बालिका निकेतन में ही रहने वाली 7वीं कक्षा की छात्रा प्रिया शर्मा ने मुख्य सचिव को बताया कि वह भविष्य में आर्मी ऑफिसर बनना चाहती है।
मुख्य सचिव रतूड़ी ने जिला प्रोबेशन अधिकारी को प्रिया के लिए सैनिक कल्याण विभाग की मदद से फिजिकल ट्रैनिग व कोचिंग की व्यवस्था करने के निर्देश दिए। सीएस ने पूजा को फिलिकल फिटनेस के साथ ही पढ़ाई में भी कठिन परिश्रम करने की सलाह दी। मुख्य सचिव के पूछने पर  खुशबू रावत ने बताया कि वह योगा में स्नातक कर रही है तथा इसी क्षेत्र में करियर बनाना चाहती है। भावना रावत ने बताया कि फैशन डिजाइनिंग में करियर बनाने के बात कही। खुशबू और भावना रावत अल्मोड़ा से हैं तथा बालिका निकेतन की सहायता से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद वे अपने गांव वापस जाना चाहती हैं।  इसी प्रकार राजकीय बालिका निकेतन से रौनक, रिया, साक्षी भट्ट, खुशी, रोशनी, शिफा, संगीता एवं नर्गिस,  जिला शरणालय से  शिवानी, विमला, नैना, रूचि तथा शिशु सदन से रमा, लक्षमी और राधा ने भी मुख्य सचिव राधा रतूड़ी से बातचीत की।
मुख्य सचिव ने बालिका निकेतन एवं शरणालय में रहने वाली सभी बालिकाओं के लिए उचित शिक्षा, स्वास्थ्य सेवाओं एवं करियर काउन्सलिंग की व्यवस्था के निर्देश दिए हैं। मुख्य सचिव  ने बालिकाओं से कहा कि उनके उज्ज्वल भविष्य, बेहतरीन करियर और आर्थिक सशक्तिकरण के लिए अच्छी शिक्षा एवं कौशल विकास पर ध्यान देना जरूरी है। बेहतर शिक्षा महिलाओं के सामाजिक सशक्तिकरण का साधन है। राज्य सरकार ने भी महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न योजनाएं लागू की हैं। मुख्य सचिव ने बालिकाओं को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए भविष्य में हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। इस अवसर पर महिला कल्याण, जिला प्रोबेशन अधिकारी, बालिका निकेतन, शरणालय एवं शिशु सदन के अधिकारी मौजूद रहे।
#india narad post NARAD POST BREAKING Narad Post News news खुश_बालिकाएँ खुशियाँ गिफ्ट_बांटे नारी_शक्ति बच्चों_के_लिए_समाज_सेवा बच्चों_के_हक_में बालिका_उत्थान बालिका_सशक्तिकरण बालिकाओं_के_अधिकार मुख्य_सचिव मुख्य_सचिव_की_पहल शिक्षा_का_अधिकार शिशु_सदन_गिफ्ट शिशुसदन समाज_की_उन्नति समाज_में_बदलाव समाज_में_सकारात्मक_बदलाव समाज_में_समाजसेवी समाज_सेवा संवेदनशील_समाज
Share. Facebook Twitter Pinterest LinkedIn Tumblr WhatsApp Email
Previous Articleदेवभूमि में नशा मुक्ति की परिकल्पना को साकार करेंगे मुख्यमंत्री
Next Article पौड़ी में घूमी मौली , जोश में खिलाडी
Narad Post

Related Posts

DoonPolice : एसएसपी देहरादून के निर्देशों अलर्ट मोड पर दून पुलिस

February 18, 2026

GaneshGodiyal : कॉंग्रेस की एकजुटता से रैली हुई कामयाब

February 17, 2026

UttarakhandNews : सीएम धामी होंगे प्रचार यात्राओं में शामिल

February 16, 2026

ChakrataWinterCarnival : चकराता में पहली बार होगा विंटर कार्निवाल

February 12, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

Advt.
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/Vertical-V1-MDDA-Housing-1-1.mp4
Advt.
https://naradpost.com/wp-content/uploads/2025/10/MDDA-Final-Vertical-2-1-1.mp4
//

“Narad Post” निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
  • Facebook
  • Twitter
  • Pinterest
  • Instagram
  • YouTube
  • Vimeo
Don't Miss
देश

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह

By Narad PostFebruary 18, 20260

InternationalWomensDay : देहरादून में होगा अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर सम्मान समारोह :-  प्रदेश की उन…

Lakshadweep : टॉपलेस अगत्ती द्वीप की रोमांचक सैर

February 18, 2026

TehriGarhwalHouse : उत्तराखंड की रियासत का टिहरी गढ़वाल हाउस दिल्ली में क्यों, कितना खास? 1 हजार करोड़ की डील से चर्चा में

February 18, 2026

SamudrikShastra : होंठ, ठुड्डी और भौहें…महिलाओं का स्वभाव

February 18, 2026
Contact:

Ananya Sahgal, Editor
Address: 75A, Friends Plaza Rajpur Road Dehradun Uttarakhand
Phone: +918218446859
Email: naradpostuk@gmail.com

About Us
About Us

"Narad Post" निष्पक्ष और विश्वसनीय खबरों का स्रोत है, जो राजनीति, समाज, व्यापार और मनोरंजन से जुड़ी महत्वपूर्ण घटनाओं को सरल रूप में प्रस्तुत करता है। हमारी टीम का उद्देश्य सच्चाई और तथ्यपूर्ण जानकारी को निडर पत्रकारिता के माध्यम से आप तक पहुँचाना है।

Our Picks
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
  • उत्तराखंड
  • क्राइम
  • राजनीति
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • विदेश
  • वीडियो
© 2026 Developed By: Tech Yard Labs.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.

Sign In or Register

Welcome Back!

Login to your account below.

Lost password?